Advertisement
अफ़ग़ानिस्तान: तालेबानी पाबन्दियों की बावजूद, लड़कियों की शिक्षा के लिए पुरज़ोर समर्थन

महिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था (UN Women) ने शुक्रवार को अपने एक नए सर्वेक्षण के नतीजे साझा किए हैं, जिसके लिए देश भर में घर-घर जाकर दो हज़ार से अधिक अफ़ग़ानों से बात की गई. हर 10 में से 9 प्रतिभागी का मानना है कि अफ़ग़ान लड़कियों के लिए अपनी स्कूली शिक्षा जारी रखना बहुत आवश्यक है.ग्रामीण आबादी में, इस सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 87 प्रतिशत पुरुषों और 95 प्रतिशत महिलाओं ने लड़कियों की स्कूली पढ़ाई का समर्थन किया, जबकि शहरी इलाक़ों में दोनों के लिए यह आँकड़ा 95 फ़ीसदी है.यूएन एजेंसी में मानवतावादी कार्रवाई प्रमुख सोफ़िया कॉलटोर्प ने जिनीवा में पत्रकारों को इस नए ‘Gender Alert’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शहरी व ग्रामीण समुदायों, महिलाओं व पुरुषों, सभी ने लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई के लिए पुरज़ोर समर्थन व्यक्त किया है.“यह स्पष्ट है: मौजूदा पाबन्दियों के बावजूद, अफ़ग़ान लोग अपनी लड़कियों को शिक्षा का अधिकार हासिल करते हुए देखना चाहते हैं.”इस ऐलर्ट में, अफ़ग़ानिस्तान में जीवन के कई पहलुओं में महिलाओं व लड़कियों की वर्तमान स्थिति को भी परखा गया है, जैसेकि शिक्षा व रोज़गार, सुरक्षा व आवाजाही.‘जैंडर ऐलर्ट’ के अन्य अहम निष्कर्ष:14 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि वे अपने घर से केवल सप्ताह में एक बार ही बाहर जाती हैं, जबकि केवल दो फ़ीसदी पुरुषों के लिए ही यह स्थिति है.
41 प्रतिशत महिलाएँ दिन में कम से कम एक बार घर से बाहर जा रही हैं, जबकि पुरुषों के लिए यह आँकड़ा 88 प्रतिशत है.
अपने जीवन पर व्यवस्थागत पाबन्दियों के बावजूद, 40 प्रतिशत अफ़ग़ान महिलाएँ अब भी अपने लिए बदलाव व समानता से परिपूर्ण भविष्य की कल्पना करती हैं. हालांकि सार्वजनिक भागेदारी के सभी विकल्प उनके लिए मोटे तौर पर समाप्त हो चुके हैं.हर चार में से तीन महिलाओं ने अपने मानसिक स्वास्थ्य को ख़राब या बहुत ख़राब बताया है.
हर चार में से तीन महिलाओं का मानना है कि अपने समुदायों में निर्णय प्रक्रिया में उनका कोई प्रभाव नहीं है. 50 प्रतिशत के अनुसार, उनकी अपने वृहद परिवार में कोई आवाज़ नहीं है और एक-चौथाई ने अपने घर-परिवार में कोई प्रभाव न होने की बात कही है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


