×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:04 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
SDG-3: सभी के स्वास्थ्य सपनों को पूरा करने का लक्ष्य, कितनी दूर है मंज़िल
Source: UN News: शनिवार, 30 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
कल्पना कीजिए एक ऐसी दुनिया की, जहाँ हर बच्चा सुरक्षित जन्म ले, हर महिला को समय पर, बिना किसी परेशानी के प्रसव सुविधा मिले, हर व्यक्ति को बिना किसी आर्थिक बोझ के दवाइयाँ और टीके उपलब्ध हों, और कोई भी इनसान केवल बीमारी की वजह से ग़रीबी में न धकेला जाए. यही सपना है सतत विकास लक्ष्य 3 (SDG Goal 3) का: सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण. दुनिया में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में हाल के वर्षों में कुछ प्रगति हुई है. यूएन रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 तक, 133 देशों ने पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर को कम करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है.साथ ही, HIV के प्रभावी इलाज ने, 2010 से AIDS‑सम्बन्धित मौतों की संख्या को आधा कर दिया है, और 2024 तक 54 देशों में कम से कम एक उपेक्षित उष्णकटिबन्धीय बीमारी (tropical disease) समाप्त हो चुकी है.2024 के अन्त तक दुनिया भर में, अनुमानतः 4 करोड़ 8 लाख लोग, HIV के साथ जीवन यापन कर रहे थे, जिनमें से लगभग 65 प्रतिशत लोग अफ़्रीका में हैं.विश्व भर में लगभग 6 लाख 30 हज़ार लोग HIV से जुड़ी बीमारियों के कारण अपनी जान गँवा चुके हैं, हालाँकि सकारात्मक बात यह है कि HIV दवाओं की पहुँच लगातार बढ़ रही है.वहीं, पिछले दो दशकों में, टीबी से निपटने के वैश्विक कार्यक्रमों के ज़रिए, 7 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों की जान बचाई गई है. केवल वर्ष 2024 में ही, लगभग साढ़े 36 लाख लोग, टीबी के कारण मौत के मुँह में जाने से बचे हैं. © UNICEF/Zhang Yuwei लम्बी है डगर…फिर भी, वैश्विक स्तर पर कई स्वास्थ्य संकट जारी हैं. मलेरिया के मामले बढ़ रहे हैं, और टीबी रोग, वर्ष 2023 में दुनिया में संक्रमण (single infectious agent) से मौतों का सबसे बड़ा कारण बन गया.जबकि, 2021 में 70 वर्ष से कम उम्र के 1 करोड़ 80 लाख लोगों की मौत, असंक्रामक रोगों (NCDs) के कारण हुई, जो समय से पहले होने वाली सभी मौतों की आधी से अधिक संख्या है.इस रफ़्तार को देखते हुए, 2030 तक, असंक्रामक रोगों के कारण, समय से पहले होने वाली मृत्यु दर को, एक-तिहाई तक कम करने का सतत विकास लक्ष्य (SDG) अब पटरी पर नहीं है, और इस मंज़िल को हासिल करना चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है.विश्व स्तर पर मातृ मृत्यु दर को कम करने और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) बढ़ाने में पर्याप्त प्रगति नहीं हुई है. 2023 में अनुमानतः 2.6 लाख महिलाएँ गर्भावस्था और प्रसव के दौरान मृत्यु की शिकार हुईं.ये आँकड़े बताते हैं कि स्वास्थ्य सुधार की दिशा में अभी लम्बा रास्ता तय किया जाना है. © UNFPA/Karel Prinsloo स्वास्थ्य असमानताएँकोविड‑19 महामारी और अन्य वैश्विक संकटों ने स्वास्थ्य प्रगति को प्रभावित किया है. बच्चों के टीकाकरण दर में गिरावट आई है, जबकि टीबी और मलेरिया के मामले महामारी‑पूर्व स्तर की तुलना में बढ़े हैं.स्वास्थ्य सेवाओं की असमान पहुँच आज भी गम्भीर चुनौती बनी हुई है. एक तरफ़, धनी, शिक्षित और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सेवाएँ अधिक पहुँच रही हैं, वहीं, निर्बल और ग्रामीण आबादी अब भी पीछे छूट रही है.वर्ष 2019 में स्वास्थ्य सेवाओं पर अपनी जेब से धन ख़र्च करने की वजह से, 34 करोड़ 40 लाख लोग या तो ग़रीबी में धकेले गए या पहले से भी अधिक ग़रीबी में धँस गए.सभी के लिए स्वास्थ्यसार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को, किसी वित्तीय बोझ के बिना, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच मिले.इसके तहत सभी को सुरक्षित और सस्ती दवाइयाँ, टीके और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना शामिल है.टीकाकरण विश्व में सबसे सफल और लागत‑प्रभावी स्वास्थ्य समाधानों में से एक है, लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद इसमें गिरावट ने, लाखों बच्चों को गम्भीर बीमारियों के जोखिम में डाल दिया है. © UNICEF/Ahmed Mohamdeen Elfati मज़बूत अर्थव्यवस्था की नींवस्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने पर जो लागत आती है या आने की सम्भावना होती है, उसकी तुलना में इसके फ़ायदे कहीं अधिक हैं. स्वस्थ लोग ही किसी भी देश की मज़बूत अर्थव्यवस्था की नींव हैं.इसलिए, विश्व के सभी देशों को तत्काल और निर्णायक क़दम उठाने की आवश्यकता है, ताकि स्वास्थ्य सम्बन्धी चुनौतियों के बारे में पहले से अनुमान लगाकर, उनका सामना किया जा सके.यह विशेष रूप से उन कमज़ोर जनसंख्या समूहों और उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जहाँ अधिक रोग फैले हुए हैं.हम, इस बारे में सटीक रणनीतियाँ अपनाकर स्वास्थ्य तंत्र को मज़बूत कर सकते हैं और स्वास्थ्य संकटों के समय प्रतिरोधक क्षमता (resilience) विकसित कर सकते हैं.विश्व की सबसे सफल और लागत-कुशल स्वास्थ्य पहलों में से, टीकाकरण एक है.इसके बावजूद, कोविड महामारी के बाद बच्चों के टीकाकरण में चिन्ताजनक गिरावट आई है, जो लाखों बच्चों को रोकथाम योग्य मगर गम्भीर बीमारियों के जोखिम में छोड़ रही है.साथ ही, संसाधनों का निवेश बढ़ाना, स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूत करना और भविष्य के संकटों के लिए तैयार रहना अब अनिवार्य है.SDG-3 प्राप्ति की दिशा में क़दम….संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देश के अनुसार, हम अपने और अपने आस-पास के लोगों की सेहत का ख़याल रखकर, शुरुआत कर सकते हैं. इसके लिए सूचित निर्णय लें, सुरक्षित यौन सम्बन्ध अपनाएँ और अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराएँ.हम अपने समुदाय में यह सन्देश फैला सकते हैं कि अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व क्या है, और साथ ही यह कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच का अधिकार है, ख़ासतौर पर महिलाओं व बच्चों जैसे सबसे कमज़ोर समूहों को.साथ ही, आप अपनी सरकार, स्थानीय नेताओं और अन्य निर्णय-निर्माताओं को उनके वादों के प्रति जवाबदेह ठहरा सकते हैं, ताकि वे लोगों के लिए स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार लाएँ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces