×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:08 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
युद्धग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मी और सहायता कर्मी बन रहे हैं निशाना
Source: UN News: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
ग़ाज़ा से लेकर सूडान तक, और यूक्रेन से लेकर हेती व डीआरसी तक, दुनिया भर के युद्ध अब केवल सैन्य मोर्चों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई गई स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ भी निशाने बन रही हैं. संयुक्त राष्ट्र की प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी -
UNFPA
की एक नवीन रिपोर्ट में बताया गया है कि अस्पतालों, स्वास्थ्यकर्मियों, एम्बुलेंस और स्वास्थ्य केन्द्रों पर हमलों में भयावह वृद्धि हुई है.रिपोर्ट बताती है कि 2023 और 2024 के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमले दोगुने हो गए और केवल साल 2024 में ही, 900 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई.वर्ष 2024 में, मानवीय सहायता कर्मियों की भी रिकॉर्ड संख्या में मौतें दर्ज की गईं, लेकिन, 2025 की शुरुआत इन आँकड़ों को भी पीछे छोड़ती नज़र आ रही है.वहीं, मानवीय सहायता के लिए वित्तीय सहायता लगातार घट रही है और दशकों से बनी सहायता सेवाएँ बमुश्किल चल पा रही हैं.ग़ाज़ा में ढहता स्वास्थ्य तंत्रक़रीब दो साल से जारी युद्ध ने ग़ाज़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. अल-शिफ़ा चिकित्सा परिसर की स्पेशल सर्जरी इमारत, मलबे में तब्दील हो चुकी है.यहाँ कुपोषण और अकाल की स्थिति में गर्भपात, समय से पहले जन्म और नवजात बच्चों की मौतों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है.ग़ाज़ा के उत्तरी हिस्से में एक वरिष्ठ दाई आयदा ने बताया, “क्योंकि डिलीवरी रूम गोलीबारी की चपेट में था, हमें अस्पताल की गलियों में बच्चों को जन्म दिलाना पड़ा. रौशनी के लिए मोबाइल फ़ोन का सहारा लिया गया... पानी और दवाओं की कमी के बावजूद हमारे हाथ रुक नहीं सकते थे. बम धमाके जारी रहे, पर ज़िन्दगी को आगे बढ़ना ही है.”
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) ने गाज़ा में, अक्टूबर 2023 से अब तक स्वास्थ्य सेवाओं पर 720 से अधिक हमले दर्ज किए हैं. इन हमलों में कम से कम 1 हज़ार 580 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है, जबकि इसराइल द्वारा अनेक स्वास्थ्यकर्मियों को गिरफ़्तार किए जाने और हिरासत में लिए जाने के मामले की ख़बरें भी सामने आई हैं, जिनकी पुष्टि की जानी है.ऐसे ही लोगों में आयदा भी एक थीं, जो अपनी कहानी बताने के कुछ ही दिनों बाद एक हवाई हमले में मौत की शिकार हो गईं, जिसमें उनके परिवार के 37 अन्य सदस्य भी मारे गए. @UNDP सूडान: खंडहरों में स्वास्थ्य सेवाएँख़ारतूम का इब्राहीम मलिक अस्पताल किसी समय आपातकालीन इलाज और मातृ-शिशु सेवाओं का बड़ा केन्द्र था. वो अब खंडहर बन चुका है.डॉक्टर ख़ालिद बदरेल्दीन कहते हैं, “यहीं मैंने पहली सर्जरी और पहली बार शिशु का जन्म कराया था. अब इसे इस हाल में देखना बेहद दुखद है.”संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सूडान के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएँ बन्द हैं.राजधानी ख़ारतूम में, दाइयाँ भारी जोखिम उठाकर घर-घर जाकर महिलाओं तक पहुँच रही हैं. वहीं अल-फ़शर मातृत्व अस्पताल के कर्मचारियों पर हमले हुए. इस दौरन, एक दाई की, उसके घर पर गोलाबारी में मौत हो गई और एक अन्य दाई का अपहरण कर लिया गया. © UNMISS हेती: बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाहेती पिछले 18 महीनों से हिंसा और गैंग युद्ध की चपेट में है. यहाँ अस्पतालों और क्लीनिकों पर जानबूझकर हमले किए जा रहे हैं.देश का सबसे बड़ा स्टेट यूनिवर्सिटी अस्पताल, दिसम्बर 2024 में, 10 महीने बाद खुला था मगर उसके उद्घाटन समारोह के दौरान हमला हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई.उसी महीने, राजधानी पोर्त-ओ-प्रिंस में एक अस्पताल को आग लगाकर ध्वस्त कर दिया गया.ये गैंग राजधानी पर क़ब्ज़े के लिए हिंसा और यौन शोषण का सहारा ले रहे हैं. अनुमान है कि हेती में लगभग 12 लाख महिलाएँ और लड़कियाँ लैंगिक आधारित हिंसा से सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता में हैं.लेकिन, पोर्त-ओ-प्रिंस में UNFPA द्वारा संचालित चार में से तीन सुरक्षित केन्द्रों को, लगातार असुरक्षा की स्थिति के कारण, हाल ही में बन्द करके स्थानान्तरित करना पड़ा.आपातकालीन सेवाओं तक पहुँच बेहद सीमित होने के कारण, बलात्कार से बचे केवल एक चौथाई भुक्तभोगी ही ऐसे हैं जिन्हें, महत्वपूर्ण 72 घंटे की अवधि में चिकित्सीय देखभाल प्राप्त मिल पाती है. © IOM/Antoine Lemonnier यूक्रेन: लगातार हमलेविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक़, रूस ने जनवरी 2025 से अब तक यूक्रेन में स्वास्थ्य सुविधाओं और कर्मचारियों पर 300 से अधिक हमले किए हैं.इन परिस्थितियों में महिलाएँ और लड़कियाँ अक्सर मजबूर होती हैं कि वे प्रसव के लिए सुरक्षित स्थान किस तरह खोजें.स्लोवियान्स्क की अनास्तासिया बताती हैं, “हर दिन तनाव से भरा होता है. भले ही सीधा हमला न हो, लेकिन पास में चल रही लड़ाई की आवाज़ें लगातार सुनाई देती हैं. मुझे अपने बच्चे को जन्म देे से डर लग रहा था, लेकिन ज़िन्दगी चलती रहती है. हमें भी जीना है.”उनके क्षेत्र में नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) उपलब्ध नहीं है. डॉक्टर बच्चे का जन्म कराने के लिए ऑपरेशन तो कर सकते हैं, लेकिन जटिलताओं की स्थिति में, जच्चा-बच्चा की पूरी देखभाल सम्भव नहीं. अनास्तासिया ने, अपनी डिलीवरी की तारीख नज़दीक आने पर लगभग 20 किलोमीटर का सफ़र तय किया.ऐसी महिलाओं की मदद करने वाले राहतकर्मी भी ख़तरों से अछूते नहीं हैं.UNFPA की सचल मनोसामाजिक सहायता समूह में कार्यरत रोमन का कहना है कि “जब हम हमलों या हिंसा की जगहों पर पहुँचते हैं, तो ठहरने का समय नहीं होता. हमारी अपनी प्रतिक्रियाएँ मानो थम जाती हैं. बाद में, जब पीछे मुड़कर सोचते हैं, तब अहसास होता है कि हालात कितने कठिन थे.” © UNFPA Ukraine DRC: मातृत्व सेवाएँ ख़तरे मेंकाँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के पूर्वी हिस्सों में, अधिकतर मातृ स्वास्थ्य सुविधाएँ या तो बमबारी में तबाह हो गई हैं या लूटपाट की शिकार हो चुकी हैं.गोमा में, अब केवल एक तिहाई अस्पताल और पाँच में से एक स्वास्थ्य केन्द्र ही कार्यरत हैं. ऐसे हालात में, UNFPA की सचल स्वास्थ्य समूह ही कई महिलाओं का एकमात्र सहारा बनी हुई हैं.फ़रवरी 2023 से विस्थापित फ़्रांसिन तोयाता ने याद करते हुए बताया कि उन्होंने किस तरह, अपनी माँ के साथ “अँधेरे और अफ़रातफ़री” के बीच लम्बा सफ़र तय कर, UNFPA समर्थित सचल क्लीनिक तक पहुँचकर बच्चे को जन्म दिया.लेकिन, युद्ध बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ रहे हैं. विस्थापितों के शिविर अब बमबारी की चपेट में आ रहे हैं, जबकि सचल स्वास्थ्य क्लीनिक व सहायता केन्द्र भी लूटे गए हैं और नष्ट कर दिए गए हैं. © MONUSCO
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces