Advertisement
विश्व भर में, हर चार में से एक व्यक्ति, सुरक्षित पेयजल के दायरे से बाहर

यूएन एजेंसियों द्वारा 'विश्व जल सप्ताह 2025' के दौरान जारी की गई इस रिपोर्ट में निम्न अहम निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए हैं:वर्ष 2015 के बाद से हालात में बेहतरी आई है, मगर हर चार में से एक व्यक्ति, 2.1 अरब लोग, अब भी सुरक्षित पेयजल व्यवस्था के दायरे से बाहर हैं. 10 करोड़ से अधिक पर्याप्त साफ़-सफ़ाई के बिना ही जल स्रोतों से पानी पीते हैं.
3.4 अरब लोग समुचित साफ़-सफ़ाई प्रबन्धन के अभाव में जीवन गुज़ार रहे हैं, जिनमें 35.4 करोड़ लोग खुले में शौच करते हैं.
1.7 अरब लोगों के पास घरों में बुनियादी स्वच्छता उपायों की कमी है, जिनमें 61 करोड़ से अधिक लोगों की ऐसी सुविधाओं तक पहुँच ही नहीं है.अन्य देशों की तुलना में सबसे कम विकसित देशों की आबादी के पास पेयजल या साफ़-सफ़ाई सेवाओं तक पहुँच न होने की संभावना दोगुनी होती है.
नाज़ुक परिस्थितियों वाले इलाक़ों में, सुरक्षित पेयजल व्यवस्था अन्य देशों की तुलना में 38 प्रतिशत तक कम हो सकती है, जोकि असमानताओं को उजागर करती है.
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बेहतर हुई है, और 2015 से 2024 के दौरान वहाँ सुरक्षित पेयजल कवरेज 50 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुँची है, और बुनियादी स्वच्छता में भी सुधार आया है. हालांकि वे अब भी पीछे हैं. वहीं शहरी इलाक़ों में पेयजल और स्वच्छता कवरेज में प्रगति ठहर गई है.
70 देशों से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार, अधिकाँश महिलाओं व किशोर लड़कियों के पास माहवारी सम्बन्धी सामग्री व उन्हें बदलने के लिए निजी स्थल हैं, मगर उनकी मात्रा अक्सर अपर्याप्त हो सकती है.
अधिकाँश देशों में जल की व्यवस्था करने का दायित्व महिलाओं व लड़कियों को ही संभालना पड़ता है. सब-सहारा अफ़्रीका, मध्य व दक्षिणी एशिया में हर दिन उन्हें जल जुटाने के लिए 30 मिनट से अधिक चलना पड़ता है. UNICEF/Souleiman सीरिया के होरिया में एक कैन में पानी भर कर लाती बच्ची - लाखों करोड़ों बच्चों को पीने का साफ़-पानी भी उपलब्ध नहीं है जिससे उनका विकास प्रभावित होता है यूनीसेफ़ की वरिष्ठ अधिकारी सेसेलिया शार्प ने बताया कि प्रगति की मौजूदा रफ़्तार से, हर बच्चे के लिए सुरक्षित जल व साफ़-सफ़ाई का वादा दूर खिसकता जा रहा है, जिससे उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य व भविष्य पर जोखिम है.संयुक्त राष्ट्र ने ध्यान दिलाया है कि टिकाऊ विकास के 2030 एजेंडा को हासिल करने के लिए पाँच वर्ष का समय शेष है. इसके मद्देनज़र, जल, साफ़-सफ़ाई, और स्वच्छता सेवाओं को हर एक व्यक्ति तक पहुँचाने के प्रयासों में तेज़ी लाए जाने की आवश्यकता है.यूएन एजेंसियों के अनुसार, जल, साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता कोई विशेषाधिकार नहीं हैं, बल्कि बुनियादी मानवाधिकार हैं, और टिकाऊ विकास लक्ष्यों को साकार करने और उनका लाभ वंचित समुदायों तक पहुँचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


