×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:18 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
‘परिष्कार दीदी’ - महिलाओं द्वारा शौचालय निर्माण से बदलाव की नींव
Source: UN News: मंगलवार, 26 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
भारत के ग्रामीण इलाक़ों में शौचालय निर्माण का काम पारम्परिक रूप से पुरुषों के भरोसे रहा है, लेकिन इस व्यवस्था में कई समस्याएँ सामने आती हैं. अक्सर पुरुष मिस्त्री कामकाज के लिए अन्य स्थानों पर पलायन कर जाते हैं, जिससे काम या तो अधूरा छूट जाता है या फिर उसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है. इसके विपरीत, विवाहित महिलाएँ आमतौर पर अपने गाँव में ही रहती हैं और यदि उन्हें सही प्रशिक्षण मिल जाए, तो वे एक भरोसेमन्द एवं स्थाई श्रमशक्ति बन सकती हैं. यह बात साबित भी हो रही है. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले के मयनागुड़ी ब्लॉक में, जुलाई (2025) के आरम्भ में, ‘परिष्कार दीदी’ नामक पाँच दिवसीय एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया.प्रान्तीय सरकार और UNOPS की साझेदारी में आयोजित इस पहल का उद्देश्य था - ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को मज़बूत करना, महिलाओं को तकनीकी और आर्थिक रूप से सक्षम बनाना, और खुले स्थानों में शौच से मुक्ति (ODF+) अभियान को गति देना.इसी सोच से जन्मी है एक नई पहल - ‘परिष्कार दीदी’, जोकि महिलाओं को भवन निर्माण से जुड़ा तकनीकी ज्ञान देकर, उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का मौक़ा देती है. © UNOPS India चयन व प्रशिक्षणप्रशिक्षण के लिए 16 ग्राम पंचायतों से 17 महिलाओं का चयन किया गया. वे महिलाएँ जो या तो स्व-सहायता समूहों से जुड़ी थीं, या आर्थिक रूप से कमज़ोर पृष्ठभूमि से आती थीं.प्रशिक्षण में सिद्धान्त (Theory) और व्यावहारिक अभ्यास (Demonstration) दोनों का संयोजन था. रामसाई ग्राम पंचायत को प्रशिक्षण के लिए कार्यस्थल बनाया गया, जहाँ महिलाओं ने बिना शौचालय वाले घरों में वास्तविक निर्माण कार्य करते हुए, निर्माण कार्य के गुर सीखे.खागड़ाबाड़ी 1 नंबर ग्राम पंचायत की स्वयं सहायता समूह (SHG) की नेत्री बानी राय बताती हैं, "हमारी मयनागुड़ी संघ की नेत्री दीपाली दी ने प्रशिक्षण की जानकारी दी तो मैं बीडीओ कार्यालय पहुँची. पहले दिन कक्षाएँ हुईं और अगले दिनों में हमने रामसाई में शौचालय बनाए. यह मेरे लिए नया अनुभव था, जिसने मुझे आत्मविश्वास दिया. घर लौटकर परिवार को बताया तो उन्होंने भी कहा – करो, करके देखो."प्रशिक्षण में उन्होंने शौचालय की संरचना, रेत-सीमेंट अनुपात, ईंट बिछाने, रिंग लगाने, पलस्तर, जंक्शन चैम्बर और सॉक पिट निर्माण, स्वच्छता व सुरक्षा मानदंडों, लागत और मज़दूरी की गणना, क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत तकनीक, और शौचालय सफ़ाई मशीन के संचालन जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की. UNOPS द्वारा ट्विन-पिट शौचालय तकनीक में प्रशिक्षित दो स्थानीय कुशल मिस्त्रियों ने इस पूरी प्रक्रिया में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया. © UNOPS India प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने साथ मिलकर, ख़ुद एक-एक दीवार बनाते हुए काम सीखा. चुनौतियाँ अनेकहालाँकि यह पहल अपने आप में नई थी, अनेक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा. महिलाओं को मिस्त्री के रूप में देखना समाज के लिए एक नया अनुभव था, जिसे स्वीकार करवाने के लिए स्थानीय नेतृत्व से लगातार सम्वाद किया गया. प्रतिभागियों का चयन भी आसान नहीं था - ज़रूरतमन्द व इच्छुक महिलाओं का चयन करने के लिए क्षेत्र में भ्रमण करना पड़ा और परिवारों से सहमति लेनी पड़ी. पाँच दिनों तक नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लिया.रामसाई ग्राम पंचायत की सदस्य बेनुरानी दास कहती हैं, "प्रशिक्षण के बाद काम करने और कुछ नया सीखने की इच्छा जागी. परिवारों ने भी समर्थन दिया.""मैंने शौचालय-विहीन घरों का सर्वेक्षण किया और काम शुरू कर दिया. अब मेरी चाहत है कि ग्राम पंचायत के हर घर तक शौचालय पहुँचे."परिष्कार दीदियों ने प्रशिक्षण समाप्त होते ही, अपने क्षेत्रों में शौचालय-विहीन घरों का सर्वेक्षण किया. कई महिलाओं ने निर्माण और सम्बन्धित काम भी शुरू कर दिया है. हसीना बेगम बीबी बताती हैं, "पहले हमें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी. लेकिन प्रशिक्षण लेने के बाद मुझे नई हिम्मत और आत्मविश्वास मिला. आज हम पहले से कहीं आगे बढ़ चुके हैं. मुझे विश्वास है कि हम यह काम सफलतापूर्वक कर पाएँगे और इसमें हमारे परिवार का पूरा सहयोग भी मिलेगा." © UNOPS India भावी योजनाआगे की योजना के तहत ब्लॉक कार्यालय में एक ‘परिष्कार दीदी प्रकोष्ठ’ स्थापित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की सभी स्वच्छता गतिविधियाँ इन्हीं दीदियों के नेतृत्व में संचालित हो सकें.भारत में UNOPS के देश प्रबंधक विनोद मिश्रा कहते हैं, "हम तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण के ज़रिये सभी ज़िलों में समुदायों को ODF (खुले स्थानों में शौच से मुक्त) बनाने के लिए सशक्त कर रहे हैं.""इसमें मज़बूत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है. प्रदेश में मिली सफलता दिखाती है कि सामुदायिक भागेदारी ही स्थाई बदलाव की कुंजी है. हम प्रतिबद्ध हैं कि ये सशक्त समुदाय, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की नींव बनें."‘परिष्कार दीदी’ सिर्फ़ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक बदलाव की शुरुआत है. यह पहल न केवल ग्रामीण स्वच्छता को नई दिशा देती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि महिलाएँ घर की चौखट से बाहर निकलकर, पूरे समुदाय को राह दिखाने की ज़िम्मेदारी निभा सकती हैं. अगर यह मॉडल सफल होता है, तो इसे प्रदेश के अन्य प्रखंडों व ज़िलों में भी लागू किया जाएगा- ताकि हर गाँव की नींव महिलाओं के सशक्त हाथों से और मज़बूत बन सके.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces