जापान: 'मानवता तब सबसे मज़बूत, जब हम एकजुट होते हैं', गुटेरेश
Source: UN News: मंगलवार, 26 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
विश्व प्रदर्शनियाँ, केवल सुखद झाँकियाँ भर नहीं हैं, बल्कि "ये हमारी कहानियाँ कहने के लिए एक न्यौता हैं." संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने जापान के ओसाका में, एक्सपो 2025 उत्सव में आए लोगों से मुख़ातिब होते हुए ये बात कही है.
महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि यह वैश्विक प्रदर्शनी 160 से ज़्यादा देशों और संगठनों को एक साथ लाती है - जो वैश्विक संवाद और सहयोग के प्रति जापान की निरन्तर प्रतिबद्धता का प्रमाण है.उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद शान्ति और अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को चुनने के लिए, जापान की सराहना करते हुए कहा, "जापान ने हमारे समय की कुछ सबसे महत्वपूर्ण बहुपक्षीय उपलब्धियों को आकार देने में मदद की है."जापान ने, परमाणु निरस्त्रीकरण के अथक समर्थक, शान्ति के लिए उदार योगदानकर्ता और मानव सुरक्षा के एक अटल समर्थक के रूप में, लगभग 70 साल पहले संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने के बाद से ही नेतृत्व में योगदान दिया है.कहानी का सरल सरलयूएन प्रमुख ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र की कहानी का सार सरल है: मानवता तब सबसे मज़बूत होती है जब हम एकजुट होकर खड़े होते हैं."उन्होंने कहा, "हालाँकि बहुत से लोगों को इसका ऐहसास नहीं होगा, कि संयुक्त राष्ट्र हमारे जीवन को हर दिन प्रभावित करता है."संयुक्त राष्ट्र 15 करोड़ से ज़्यादा लोगों को खाद्य सहायता प्रदान करता है, दुनिया के 45 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन के टीके उपलब्ध कराता है और लगभग 50 देशों में चुनावों को समर्थन मुहैया करता है.संयुक्त राष्ट्र, बारूदी सुरंगों से लेकर जैव विविधता तक, महिलाओं के अधिकारों से लेकर शरणार्थियों तक, प्रैस की आज़ादी से लेकर स्वच्छ जल तक, सम्मेलनों और सन्धियों की एक विशाल वैश्विक प्रणाली को सुचारू रखता है - जबकि इसका चार्टर अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का आधार है.'सुधार अहम'लेकिन आज, जब एक साझा उद्देश्य के तहत मिलकर काम करने वाले राष्ट्रों की बहुपक्षीय परियोजना को चुनौती मिल रही है, तो इसे स्वयं को समय के अनुकूल ढालना होगा.सुरक्षा परिषद की संरचना से लेकर अन्यायपूर्ण और अनुचित अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणालियों तक, सुधार ज़रूरी है.ग़ौरतलब है कि विश्व नेताओं ने 2024 में भविष्य के लिए समझौते को अपनाया है, जो बहुपक्षवाद को और अधिक प्रभावी बनाने का एक ख़ाका है.एंतोनियो गुटेरेश ने भी सिलसिले में, UN80 पहल भी शुरू की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगाँठ न केवल चिन्तन का क्षण हो, बल्कि नएपन के लिए प्रेरणा भी साबित हो.महासचिव ने कहा, "यह संकट का समय है. लेकिन यह गहन अवसर और दायित्व का भी समय है."