×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:13 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
‘मुझे वहाँ होना ही था’: DRC में WHO के एक डॉक्टर का पेशेवर साहस
Source: UN News: मंगलवार, 26 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के गोमा शहर पर विद्रोही गुटों का क़ब्ज़ा होने से ठीक पहले के दिनों में, डॉक्टर थीर्नो बाल्डे अपने बिस्तर के पास हेलमेट और बुलेटप्रूफ़ जैकेट रखकर सोते थे. गोलाबारी के धमाकों से उनके होटल की दीवारें थर्रा उठती थीं. गोलियों की तड़तड़ाहट रात के अँधेरे को चीरती रहती. रात दर रात, गिनी के 44 वर्षीय इस चिकित्सक को उम्मीद थी कि घेराबन्दी झेल रहा शहर किसी तरह इस हमले का मुक़ाबला कर पाएगा.. फिर जनवरी के अन्तिम दिनों की एक सुबह फ़ोन आया: उन्हें और बचे हुए अन्तरराष्ट्रीय कर्मचारियों को तत्काल निकाला जाना था – तत्काल.डॉक्टर थीर्नो बाल्डे याद करते हैं, “हम आख़िरी विमान उड़ान से बाहर निकले.”कुछ ही घंटों में, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित उत्तरी कीवू की राजधानी गोमा, विद्रोही गुट M23 के कब्ज़े में थी. पड़ोसी रवांडा के समर्थन से संचालित, तुत्सी-नेतृत्व वाला यह विद्रोही गुट, क्षेत्र में अपनी अब तक की सबसे बड़ी सैन्य जीत दर्ज कर चुका था.अधिकाँश लोगों के लिए कहानी यहीं समाप्त हो जाती - किसी तरह जान बची, मिशन बीच में ही थम गया. लेकिन जैसे ही विमान ने हवाई पट्टी से उड़ान भरी, उन्हें यक़ीन था कि वो वापस लौटेंगे.बस एक ही सवाल था - कितनी जल्दी? © WHO अनचाहा विरामडॉक्टर थीर्नो बाल्डे डकार में, पश्चिम और मध्य अफ़्रीका के लिए
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) के आपातकालीन केन्द्र का नेतृत्व करते हैं. डॉक्टर थीर्नो बाल्डे डकार लौटकर बेचैन हो उठे. उत्तरी कीवू से एक-एक कर नागरिकों के जनसंहार की ख़बरें आती रहीं; हर नई जानकारी उन्हें व्यथित कर रही थी. जिन सहकर्मियों को वे पीछे छोड़ आए थे, उनकी याद उन्हें सताती ररी. हर भयावह रिपोर्ट के साथ उनका यक़ीन और पुख़्ता होता गया कि उन्हें अपने साथियों के साथ वहीं रहना चाहिए था.उन्हें दो सप्ताह बाद - ठीक अपने 45वें जन्मदिन पर - काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की जवाबी सहायता कार्रवाई का नेतृत्व सौंपा गया. उन्होंने कोनाक्री में रह रहे अपने माता-पिता को इस मिशन के बारे में नहीं बताया, ताकि वो चिन्तित न हों. उन्होंने संकोच भरे शब्दों में स्वीकार किया, “मैंने उन्हें तभी बताया जब मैं वहाँ पहुँच चुका था.”उनकी पत्नी और दो बच्चे तो बहुत पहले से इस बात के अभ्यस्त हो चुके थे कि वह दुनिया के सबसे ख़तरनाक संकटों में तैनाती के लिए यूँ अचानक निकल पड़ते हैं.ख़ंडहरों में वापसीगोमा पहुँचने में उन्हें पाँच दिन लगे. तब तक हवाई अड्डा बन्द हो चुका था और सड़कों पर जगह-जगह चौकियाँ बन गई थीं.वापसी पर जो शहर उन्होंने देखा, वह भीतर तक उजड़ चुका था: बिजली की लाइनें गिर चुकी थीं, अस्पताल घायलों से ठसाठस भरे थे, और सड़कों पर शव पड़े होने की बातें सुनाई दे रही थीं. आग के बाद जमने वाली राख की तरह, हर चेहरे पर भय बैठ गया था. “केवल पन्द्रह दिनों में सब कुछ बदल गया था.”उनकी टीम टूट चुकी थी. थकान से सूखे-सिकुड़े, काँगो के लगभग बीस स्थानीय कर्मचारी, किसी तरह शहर की नाज़ुक स्वास्थ्य-व्यवस्था को सम्भालने की कोशिश कर रहे थे. हर कर्मचारी की सख़्त ज़रूरत होते हुए भी, उन्होंने उनमें से आधों को सँभलने के लिए छुट्टी दे दी - कम-से-कम इतना तो वह कर ही सकते थे.फिर भी इस उजाड़ में एक राहत भरी बात थी कि अन्य यूएन एजेंसियों की तरह, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के गोदाम लूटे नहीं गए थे. ये गोदाम एक जीवनरेखा बन गए - जहाँ से अस्पतालों के लिए ईंधन, घायलों के लिए सर्जिकल किट और आपातकालीन निकासी के लिए मोबाइल फ़ोन मिल रहे थे. © WHO इसके बावजूद आँकड़े साहस को चुनौती देने वाले थे - शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक़ मृतकों की संख्या 3 हज़ार तक पहुँच गई थी. बीमारी फैलने से पहले शवों का तत्काल निपटान ज़रूरी था. वे कहते हैं, “हमें बहुत तेज़ी से, एक सख़्त तय समय-सीमा के भीतर, हर किसी को दफ़नाना था.” अन्ततः विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शवों को एकत्र करने के लिए, धन अदा करके स्थानीय क़ब्र खोदने वालों की मदद ली.हैज़े का सायाजिस दिन वे गोमा लौटे, उसी दिन एक और बीमारी ने दस्तक दी: हैज़ा. पहले मामलों की पुष्टि संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन – (
MONUSCO
) के एक शिविर में हुई, जहाँ काँगो के सैकड़ों निहत्थे सैनिक व उनके परिवार, शहर पर M23 लड़ाकों के का क़ब्ज़ा होने जाने के बाद शरण लिए हुए थे. संयुक्त राष्ट्र शान्ति मिशन के ठिकाने, मूल रूप से शान्तिरक्षकों के लिए बने थे, वहाँ इतने सारे नागरिकों को रखने की जगह नहीं थी. साफ़-सफ़ाई की बेहद कमी थी, जिससे बीमारी तेज़ी से फैलने लगी.उस रात डॉक्टर बाल्डे सो नहीं पाए.अगली सुबह जब वे शिविर में पहुँचे, तो देखा कि मरीज़ ज़मीन पर लेटे थे. वो याद करते हैं, “बीस–तीस लोग थे और केवल एक डॉक्टर.” उनमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी.उनकी टीम ने, कई दिनों तक हैज़ा के फैलाव को रोकने के लिए एड़ी–चोटी का ज़ोर लगाया - कीटाणु शोधन के लिए क्लोरीन, सुरक्षात्मक उपकरण, मरीज़ों के वर्गीकरण के लिए व्यवस्था. साथ ही स्थानीय कर्मचारियों को भर्ती करके उन्हें तुरन्त प्रशिक्षण दिया गया. किन्शासा से तत्काल टीके भी मंगवाए गए.फिर भी शहर में अफ़वाहें फैलती रहीं – लोग कहने लगे, “गोमा में हैज़ा फैल रहा है और WHO उसे सम्भाल नहीं पा रहा है.” केवल राहत कार्रवाई के लिए यहाँ आए डॉक्टर बाल्डे, अब एक महामारी से जूझ रहे थे. वो बताते हैं, “हमें अपनी पूरी दिशा बदलनी पड़ी.” © WHO मानो एक मुसीबत कम थी कि दूसरी बीमारी ने सिर उठा दिया. - Mpox, जो पहले गोमा के बाहरी इलाक़ों में विस्थापित लोगों के विशाल शिविरों तक सीमित था, वह अब शहर के अन्दर फैल गया. पूर्वी काँगो में पहले की हिंसा से उजड़े लाखों लोगों के लिए बने वो शिविर, गोमा के पतन की अराजकता में ख़ाली हो गए थे. डॉक्टर बाल्डे बताते हैं, “मरीज़ अब सीधे समुदाय के बीच आ गए थे.”विद्रोहियों के आमने-सामनेफिर बन्दूकधारी आ पहुँचे. एक दोपहर वे बिना किसी चेतावनी के विश्व स्वास्थ्य संगठन परिसर में धड़धड़ाते हुए घुस आए. क्या वे एम23 (M23) के आदेश पर थे, अपने मन से लड़ रहे बिखरे लड़ाके थे, या महज़ अपराधी? इससे कोई अधिक फ़र्क़ नहीं पड़ता था. स्टाफ़ ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस लौटने को राज़ी कर लिया. लेकिन इस घटना ने एक बात साफ़ कर दी - वास्तविक नियंत्रण रखने वाले प्रशासन से समझ बनाए बिना, संगठन का काम रातों-रात ख़तरे में पड़ सकता है.इसीलिए डॉक्टर बाल्डे ने उनसे सीधे सम्पर्क स्थापित करने का निर्णय लिया.उन्होंने बताया, “हमने हिम्मत जुटाई और उनसे मिलने गए.” उन्होंने विद्रोहियों के नियंत्रण में आए उत्तरी कीवू के गवर्नर कार्यालय में जाकर, WHO का “घटना प्रबन्धक” का अपना पहचान-पत्र मेज़ पर रखा और “मैंने उनसे कहा, इबोला किसी को भी अपने जकड़ में ले सकता है, हैज़ा भी किसी को भी लग सकता है. हम यहाँ इन्हें रोकने के लिए मौजूद हैं.”संवाद का एक साधन खुल गया - नाज़ुक, मगर पर्याप्त.परोपकार की क़ीमतदूसरों की मदद करने की अक्सर बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ती है. गोमा में दिन एक-दूसरे में घुल जाते थे - घंटों तक तपिश भरी बैठकों का सिलसिला, और शामें होटल में अकेले - जहाँ साथ की मेज़ों पर भारी हथियारों से लैस लोग खाना खा रहे होते. रमदान के दौरान, जब शहर में कर्फ़्यू होता था, वो हर शाम को, वही सादा भोजन करके रोज़ा खोलते. वहीं बाहर का शहर अनिश्चितता से काँपता होता था.दो महीने बाद जब वे अन्ततः डकार पहुँचे, तो उनके रक्त परीक्षणों की हालत बिगड़ी हुई थी. वे कहते हैं, “यह सचमुच व्यक्तिगत त्याग था. और मैं तो मानसिक स्वास्थ्य की बात भी नहीं कर रहा. एक मानवीय कार्यकर्ता के तौर पर, अपने ख़ुद का ख़याल रखना भी ज़रूरी है.”पीड़ा से दुखीडॉक्टर बाल्डे के लिए आपदा-क्षेत्रों में काम करना कोई नया अनुभव नहीं हैं. गिनी और क्यूबेक में प्रशिक्षित, मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफ़ेसर रहे डॉक्टर बाल्डे ने हेती में भूकम्प के बाद कैनेडियन रेड क्रॉस के साथ, और फिर गिनी में इबोला प्रकोप के दौरान काम किया. उन्होंने वर्ष 2017 में विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़ने के बाद से, कोविड-19 सहित कई आपात स्थितियों का सामना किया है.इसके बावजूद, वे मानते हैं, गोमा ने ऐसी छाप छोड़ी जो बहुत कम संकटों ने छोड़ी होगी. वे कहते हैं, “मैं वापस जाने के लिए जो कुछ कर सकता था, किया. लेकिन उसकी बड़ी क़ीमत चुकाई.”सेनेगल की राजधानी (डकार) में उनका परिवार भी यह क़ीमत चुकाता रहा है. उनके बच्चे जानते हैं कि उनके पिता अक्सर उन जगहों पर चले जाते हैं जहाँ दुनिया छिन्न-भिन्न हो रही होती है. उनकी पत्नी ने इस अनुपस्थिति के साथ जीना सीख लिया है.फिर भी, जब वे, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के पूर्वी हिस्से में बिताए उन बुख़ार भरे हफ़्तों का ज़िक्र करते हैं, एक वाक्य बार-बार- अडिग और अटल रूप से उनके ज़ेहन में लौट ही आता है - “मुझे वहाँ होना ही था.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces