-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: हमले में पत्रकारों व स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, 'स्तब्धकारी बेपरवाही' पर क्षोभ

Source: UN News: मंगलवार, 26 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: हमले में पत्रकारों व स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, 'स्तब्धकारी बेपरवाही' पर क्षोभ
फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन एजेंसी (UNRWA) ने ग़ाज़ा पट्टी में एक अस्पताल पर हुए हमले में फिर से पत्रकारों व मानवीय सहायताकर्मियों के मारे जाने पर गहरा क्षोभ प्रकट किया है. यूएन एजेंसी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अकाल की परछाई में ख़ामोशी से अपनी जान गँवा रहे बच्चों की व्यथा से अवगत कराने वाली शेष आवाज़ों को भी चुप कराया जा रहा है. अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को ग़ाज़ा के नासेर मेडिकल परिसर पर हुए दो हमलों में चार स्वास्थ्यकर्मियों व पाँच पत्रकारों समेत कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. इन हमलों में 50 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें गम्भीर रूप से बीमार व घायल मरीज़ भी हैं, जिनका अस्पताल में उपचार हो रहा था. Tweet URL विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, नासेर अस्पताल की मुख्य इमारत, आपात स्वास्थ्य विभाग, सर्जिकल इकाई समेत अन्य सुविधाएँ हमलों की चपेट में आई हैं और आपात कक्ष तक जाने वाला सीढ़ी द्वारा क्षतिग्रस्त हुआ है.UNRWA महाआयुक्त फ़िलिपे लज़ारिनी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म, X, पर अपने सन्देश में कहा कि ग़ाज़ा में घटनाक्रम पर दुनिया की बेपरवाही और अकर्मण्यता स्तब्ध कर देने वाली है.उन्होंने जर्मन-अमेरिकी दार्शनिक हैना ऐरेन्ड्ट का उल्लेख करते हुए ध्यान दिलाया कि मानव सहानुभूति की मृत्यु होना, किसी संस्कृति के बर्बरता में धँस जाने से पहले का सबसे स्पष्ट संकेत होता है.“यह भविष्य में हमारे लिए नए सामान्य हालात नहीं हो सकते हैं. करुणा को आगे रखना होगा.”फ़िलिपे लज़ारिनी ने कहा कि यह समय राजनैतिक इच्छाशक्ति का है और कल के बजाय आज ही क़दम उठाए जाने होंगे. उनके अनुसार, बिना किसी पाबन्दी के सीमा चौकियाँ खोलनी होंगी, पत्रकारों, स्वास्थ्यकर्मियों व मानवतावादियों की रक्षा करनी होगी ताकि इस मानव-जनित अकाल का अन्त किया जा सके.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने सन्देश में कहा कि ग़ाज़ा में लोगों को भूखा रखा जा रहा है, उनके पास स्वास्थ्य देखभाल की सीमित सुलभता है और बार-बार हमलों से यह भी पंगु हो रही है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने पुरज़ोर ढंग से स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर हमले रोकने और तुरन्त युद्धविराम लागू किए जाने की अपील की है....जारी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement