Advertisement
म्याँमार: रोहिंज्या समुदाय के जबरन पलायन के आठ वर्ष, नए सिरे से एकजुटता की अपील

“राख़ीन प्रान्त में, रोहिंज्या व अन्य आम नागरिक म्याँमार की सेना व अराकान आर्मी के बीच लड़ाई में फँसे हुए हैं और सैनिक के रूप में जबरन भर्ती, मानवाधिकार हनन व अन्य दुर्व्यवहार से पीड़ित हैं.”वर्ष 2021 में, एक सैन्य तख़्तापलट में म्याँमार में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदख़ल कर दिया गया था, जिसके बाद से देश में विद्रोही लड़ाकों को हवा मिली है. सैन्य बलों ने विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए क्रूर दमन भी किया है.स्तेफ़ान दुजैरिक ने पूरे क्षेत्र में रोहिंज्या लोगों को वापिस भेजे जाने, देश निकाला दिए जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए आश्रय स्थल सिकुड़ते जा रहे हैं.यूएन प्रवक्ता के अनुसार, यह एक ऐसे समय में हो रहा है जब शिक्षा, भोजन सहायता, स्वास्थ्य देखभाल, आजीविका अवसरों व संरक्षण सेवाओं के लिए धन कटौती हो रही है.आम जन की रक्षायूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अतीत में आग्रह किया है कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत तयशुदा दायित्वों के अनुरूप आम नागरिकों की रक्षा की जानी होगी.उन्होंने कुछ समय पहले बांग्लादेश में कॉक्सेस बाज़ार में शरणार्थी शिविरों की यात्रा के दौरान रोहिंज्या समुदाय की सहनसक्षमता का प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया था.महासचिव गुटेरेश ने रोहिंज्या समुदाय के लिए अन्तरराष्ट्रीय एकजुटता को मज़बूती देने, उनके लिए समर्थन बढ़ाने की अपील की थी और एक व्यापक राजनैतिक समाधान की पुकार लगाई थी, ताकि इस संकट की बुनियादी वजहों से निपटा जा सके.आगामी सम्मेलन से आशायूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बताया कि 30 सितम्बर को न्यूयॉर्क में रोहिंज्या व अन्य अल्पसंख्यकों पर एक उच्चस्तरीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसमें इस संकट का स्थाई समाधान ढूंढने के लिए एक बार फिर से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जाएंगे.उन्होंने बताया कि म्याँमार पर यूएन महासचिव के विशेष दूत बर्बर हिंसक टकराव का अन्त करने के लिए सभी पक्षों को एक साथ लेकर चलने और म्याँमार के नेतृत्व में राजनैतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं.इससे, म्याँमार में रोहिंज्या समुदाय की स्वैच्छिक, गरिमामय व सुरक्षित ढंग से वापसी के लिए भी मार्ग प्रशस्त हो सकेगा.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


