-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया: सैन्य झड़पों के बीच सत्ता हस्तान्तरण नाज़ुक

Source: UN News: सोमवार, 25 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
सीरिया: सैन्य झड़पों के बीच सत्ता हस्तान्तरण नाज़ुक
सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गेयर पैडरसन ने कहा कि देश में तनावपूर्ण युद्धविराम और छिटपुट झड़पों के बीच, सत्ता हस्तान्तरण की प्रक्रिया अब भी नाज़ुक स्थिति में बनी हुई है. गेयर पैडरसन ने गुरूवार को सुरक्षा परिषत को बताया कि सुवैदा प्रान्त में 19 जुलाई को लागू हुआ युद्धविराम तनाव के घेरे में है. वहाँ जुलाई में हुई साम्प्रदायिक हिंसा ने राजधानी दमिश्क तक हिंसा को भड़काया था.उन्होंने आगाह किया कि, “सुवैदा के आसपास अब भी ख़तरनाक झड़पें हो रही हैं और किसी भी क्षण हिंसा फिर से भड़क सकती है.”अस्थिर हालातसीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में 10 मार्च को अन्तरिम सुरक्षा बलों और ख़ासतौर पर कुर्दिश सीरियाई लोकतांत्रिक बल (SDF) के बीच हुए समझौते को लागू करने की कोशिशें जारी हैं. इस महीने, अलेप्पो प्रान्त में दोनों पक्षों के बीच हिंसा बढ़ने की घटनाएँ सामने आईं. हालाँकि, दोनों पक्षों को देश से बाहर आमने-सामने लाने के प्रयास नाकाम रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के बीच सम्पर्क बढ़ने की ख़बरों का पैडरसन ने स्वागत किया.उन्होंने कहा कि इन सुरक्षा घटनाओं के बावजूद, इस महीने स्थिति तुलनात्मक रूप से शान्त रही है, फिर भी “देश, राजनैतिक दृष्टि से बेहद नाज़ुक स्थिति में है और सत्ता हस्तान्तरण अब भी चाकू की नोंक पर टंगे रहने जैसी नाज़ुक स्थिति में है.” © UNOCHA/Ali Haj Suleiman राजनैतिक परिवर्तन की ज़रूरतसीरिया में13 साल लम्बे गृहयुद्ध के बाद भी, राजनैतिक समाधान अधर में है. विशेष दूत पैडरसन ने कहा कि सीरिया को एक समावेशी, सीरियाई नेतृत्व वाले सत्ता हस्तान्तरण की ज़रूरत है, जिससे जनता अपने भविष्य का निर्धारण शान्तिपूर्ण, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक तरीक़े से कर सके.संयुक्त राष्ट्र दूत ने कहा कि सीरियाई जनता को यह महसूस होना चाहिए कि यह राजनैतिक परिवर्तन, अस्थाई उपायों या बिखरी हुई संस्थाओं का सिलसिला नहीं, बल्कि समावेश और पारदर्शिता पर आधारित एक स्पष्ट व व्यापक मार्ग है, जो प्रस्ताव 2254 के सिद्धान्तों को लागू करता है.उन्होंने शरणार्थियों और विस्थापितों की सुरक्षित व स्वैच्छिक वापसी के लिए, सीरिया की नष्ट हो चुकी ढाँचागत सुविधाओं की मरम्मत के लिए समन्वित सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया.साथ ही, ये चेतावनी दी कि यदि ठोस राजनैतिक हस्तान्तरण, विश्वसनीय सुधारों, मज़बूत संस्थानों और क़ानून के शासन के लिए प्रतिबद्धता नहीं होगी, तो अन्तरराष्ट्रीय सहयोग व्यर्थ हो सकता है या भटक सकता है.मानवीय संकट गहरायाइस बीच संयुक्त राष्ट्र के आपात राहत समन्वयक टॉम फ़्लैचर ने बताया कि पूरे सीरिया में 1 करोड़ 60 लाख लोग मानवीय सहायता से वंचित हैं. सुवैदा, दरआ और दमिश्क के ग्रामीण हिस्सों सहित कई इलाक़ों में, अब तक 1 लाख 85 हज़ार से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं.टॉम फ़्लैचर ने कहा, “कुल मिलाकर हालात बेहद गम्भीर हैं. हमें तत्काल भोजन, स्वास्थ्य, आश्रय, स्वच्छ पानी, ईंधन, शिक्षा और पानी-बिजली के ढाँचे की बहाली जारी रखनी होगी. कई क्षेत्रों में विस्थापितों की संख्या स्थानीय आबादी से ज़्यादा हो गई है, जिससे सेवाएँ चरमरा गई हैं.”वित्तीय संकटयूएन राहत प्रमुख ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार, वित्तीय और सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद हर महीने औसतन 35 लाख लोगों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचा रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है.लेकिन, 2025 की मानवीय सहायता अपील के जवाब में अब तक केवल 14 प्रतिशत वित्तीय सहायता मिली है. पश्चिमी देशों में हो रही सहायता कटौती के कारण, सीरिया में मानवीय कार्यों में कम से कम 40 प्रतिशत तक कमी आने की आशंका है.टॉम फ़्लैचर ने चेतावनी दी कि पर्याप्त वित्तीय सहायता नहीं मिलने पर मौजूदा प्रयास भी जारी रखना मुश्किल होगा. सीरिया को दीर्घकालिक विकास निवेश की ज़रूरत है ताकि मानवीय सहायता पर निर्भरता कम होकर…समाप्त हो सके.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement