×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:49 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
UNDP इक्वेटर पुरस्कार: भारत का स्व-सहायता समूह, 2025 के वैश्विक विजेताओं में शामिल
Source: UN News: शनिवार, 23 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने इक्वेटर पहल के तहत, 2025 के इक्वेटर पुरस्कार के दस विजेताओं की घोषणा की है. इस पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली सभी पहलें साबित करती हैं कि जब समाधान स्थानीय समुदायों और आदिवासी ज्ञान पर आधारित होते हैं, तब न केवल प्रकृति फलती-फूलती है बल्कि मानव समुदाय भी समृद्ध होते हैं. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दुनिया भर के उन आदिवासी समुदायों और स्थानीय समूहों को सम्मानित करता है, जो प्रकृति-आधारित समाधानों के ज़रिये जलवायु सहनसक्षमता और सतत विकास को आगे बढ़ा रहे हैं.भारतीय विजेताभारत के कर्नाटक प्रदेश के शुष्क इलाक़ों में, जलवायु परिवर्तन से खेती लगातार अस्थिर हो रही है, ऐसे में वहाँ महिलाओं का एक सामूहिक समूह हालात बदल रहा है. उनकी सहनसक्षमता की इस पहल को, अब वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है.बीबीफ़ातिमा स्व-सहायता समूह को
UNDP
इक्वेटर पुरस्कार 2025 के 10 विजेताओं में शामिल किया गया है.2018 में तीर्था गाँव की 15 महिलाओं के छोटे बचत समूह से शुरू हुआ यह संगठन, आज 30 गाँवों के 5 हज़ार से अधिक किसानों का सहारा बन चुका है. यह संगठन बहु-फ़सली खेती, सौर ऊर्जा से चलने वाली प्रसंस्करण इकाइयों और 250 से अधिक देशी क़िस्मों को संरक्षित करने वाले बीज बैंकों को बढ़ावा देता है. यह समूह, पारम्परिक ज्ञान को पुनर्योजी कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और बाज़ार तक पहुँच के साथ जोड़कर, जैव विविधता बहाल करने, खाद्य सुरक्षा मज़बूत करने और महिलाओं व युवाओं को “कृषि-उद्यमी” बनाकर जलवायु सहनसक्षमता और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ा रहा है. © UNDP/Jagadish Mandya इसका विकेन्द्रीकृत और विस्तार योग्य मॉडल अब कई भारतीय प्रदेशों में अपनाया जा चुका है. यह पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का समाधान करते हुए शुष्क भूमि खेती प्रणालियों को मज़बूत बनाता है.9 अगस्त, आदिवासी जनजातियों के अन्तरराष्ट्रीय दिवस पर घोषित इस वर्ष के पुरस्कार का विषय था – प्रकृति आधारित जलवायु कार्रवाई (Nature for Climate Action). इसमें ख़ासतौर पर महिलाओं और युवाओं के नेतृत्व वाले समाधानों पर ज़ोर दिया गया.भारत के लिए यह मान्यता इसलिए भी ख़ास है क्योंकि ज्वार-बाजरा (Millets) परिवार के अनाज को, कभी “मोटा अनाज” कहकर नज़रअन्दाज़ किया जाता था, मगर ये अनाज, अब जलवायु-कुशल सुपरफ़ूड के रूप में पहचाने जा रहे हैं. मिलेट्स अनाज, संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2023 को अन्तरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित करने के बाद, वैश्विक ध्यान का केन्द्र बने हैं.इक्वेटर पुरस्कार 2025 के अन्य विजेता © UNDP अर्जेंटीना – कोऑपरेटिवा दे मुजेरेस आर्तेसानास डेल ग्रान चाको (Cooperativa de Mujeres Artesanas del Gran Chaco (COMAR)स्थानीय समुदाय की 2,600 महिलाओं का यह सहकारी संगठन, Matriarca ब्रांड के ज़रिये, पारम्परिक शिल्प को वैश्विक टिकाऊ उत्पादों में बदल रहा है. यह पहल जैव विविधता की रक्षा करती है, जलवायु सहनसक्षमता को मज़बूत बनाती है और महिला-नेतृत्वित शासन को बढ़ावा देती है. © UNDP ब्राज़ील – असोसियासाओ उआसेई दोस पोवोस इंडीजनस दे ओयापोके (Associação Uasei dos Povos Indígenas de Oiapoque)2022 में स्थापित यह संगठन चार आदिवासी समुदायों को जोड़ता है और açaí फल पर आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाता है. यह स्थानीय मूल्य श्रृँखला और प्रसंस्करण उद्योग विकसित कर आर्थिक स्वतंत्रता दिलाता है, पारिस्थितिक संरक्षण सुनिश्चित करता है तथा युवाओं व महिलाओं की नेतृत्व भूमिका को मज़बूत करता है. © UNDP इक्वाडोर – हाखु अमेज़न संस्थान (Hakhu Amazon Foundation)हाखु अमेज़न संस्थान, आदिवासी युवाओं और महिलाओं के नेतृत्व में, पैरोकारी, उपनिवेश-विरोधी शिक्षा तथा ज़मीनी मीडिया के ज़रिये, इक्वाडोर के अमेज़न एवं स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा करता है. इसकी महिला क्षेत्रीय गार्ड ‘युतुरी वार्मी’ भूमि और जीवन की रक्षा करती है, जबकि हाखु अमेज़न डिज़ाइन सामाजिक उद्यम, किचवा महिलाओं को टिकाऊ आजीविका प्रदान करता है. © UNDP इंडोनेशिया – मित्रा BUMMA (Yayasan Menoken Indonesia Sejahtera Bumi Semesta)तनाह पापुआ क्षेत्र में यह पहल एक लाख हैक्टेयर वर्षावन की रक्षा करती है और पारम्परिक ज्ञान व आधुनिक साधनों को जोड़कर 3 हज़ार से अधिक लोगों, ख़ासतौर पर महिलाओं, को सतत आजीविका और पारिस्थितिक संरक्षण में सशक्त बनाती है. © UNDP इंडोनेशिया – रानु वेलुम संस्थान (Ranu Welum Foundation)इस दयाक महिला और युवा-नेतृत्व वाले संगठन ने, 1,000 से अधिक युवाओं को संगठित किया है, 3 हज़ार हैक्टेयर जंगल की रक्षा की है और पीटलैंड को बहाल किया है. साथ ही, महिला अग्निशमन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सामुदायिक सुरक्षा एवं सांस्कृतिक संरक्षण को मज़बूत किया है. © UNDP केन्या – NaPO (Nature and People As One)उत्तरी केन्या की पशुपालक महिलाएँ और युवजन, पारम्परिक पारिस्थितिक ज्ञान और किफ़ायती तरीक़ों से बंजर भूमि को पुनर्जीवित कर रहे हैं. अब तक उन्होंने 550 हैक्टेयर भूमि की पुनर्बहाली की है और 10 हज़ार हैक्टेयर भूमि को सामुदायिक उपनियमों के तहत प्रबंधित किया है. © UNDP पपुआ न्यू गिनी – SWoM (Sea Women of Melanesia)आदिवासी महिलाओं द्वारा संचालित इस संगठन ने, 50 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर 1,500 हैक्टेयर प्रवाल भित्तियों का संरक्षण किया है. आधुनिक विज्ञान और पारम्परिक ज्ञान को मिलाकर इस संगठन ने, समुद्री पारिस्थितिकी की रक्षा में अहम योगदान दिया है. © UNDP पेरू – कुयोकुइयो टैरेसेस, पुनो (Cuyocuyo Terraces, Puno)छह क़ुएचुआ समुदायों द्वारा संचालित पेरू का पहला आधिकारिक कृषि-जैव विविधता क्षेत्र, 6,500 हैक्टेयर प्राचीन सीढ़ीनुमा खेतों और 1,281 देशी फ़सल क़िस्मों की रक्षा करता है. © UNDP तंज़ानिया – SOA TANZANIA (Sustainable Ocean Alliance Tanzania)2020 में स्थापित यह युवा-नेतृत्व वाला संगठन 100 हैक्टेयर सीग्रास बहाल कर चुका है, 20 हज़ार मैन्ग्रोव लगा चुका है और 130 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित कर चुका है. इसका बहारी उद्यम, सतत समुद्री घास की खेती और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है.वैश्विक महत्वइन विजेताओं के साथ अब तक 84 देशों के 300 से अधिक सामुदायिक संगठनों को इक्वेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. प्रत्येक विजेता को 10 हज़ार अमेरिकी डॉलर दिए जाएँगे और वर्ष के अन्त में एक उच्च-स्तरीय ऑनलाइन समारोह में सम्मानित किया जाएगा.साथ ही इन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा और ब्राज़ील के बेलें शहर में आयोजित होने वाले COP30 सम्मेलन जैसे वैश्विक मंचों पर अपने कार्य को प्रस्तुत करने का अवसर भी मिलेगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces