×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:44 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
आपबीती: 'कल तक तो बहुत देर हो जाएगी', हेती में राहत कार्य तेज़ करने होंगे
Source: UN News: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
हेती में आपराधिक गुटों की हिंसा बढ़ने और अमेरिका समेत अन्य दानदाताओं द्वारा मानवीय सहायता से धन खींचने के कारण, उन 13 लाख लोगों को गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं, जिन्हें सुरक्षा की ख़ातिर वहाँ से भागना पड़ा है. इस संकट में महिलाओं और लड़कियों की स्थिति सबसे ज़्यादा ख़राब है. राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस और विस्थापन शिविरों में लिंग आधारित हिंसा, ख़ासतौर पर सामूहिक बलात्कार के मामले तेज़ी से बढ़े हैं.धन की कमी के कारण कई यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य केंद्र और लिंग आधारित हिंसा से निपटने वाली सेवाएँ बन्द हो गई हैं. हिंसा और विस्थापन के कारण, बची हुई सेवाओं तक पहुँचना भी मुश्किल हो गया है.
UNFPA
के मानवीय समन्वयक क्रिश्चियन वॉवी 2022 से हेती में काम कर रहे हैं. विश्व मानवीय दिवस के अवसर पर उन्होंने यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत में इस संकट और अपने अनुभवों के बारे में बताया.घर से काम करने की मजबूरी © Christian Vovi Lubanzadio "कई बार हमले का ख़तरा होता है, इसलिए हमें घर से काम करना पड़ता है.इस वजह से हम प्रभावित लोगों से मिल नहीं पाते, महिलाओं से सीधे बातचीत नहीं कर पाते, और न ही शिविरों व समुदायों की स्थिति का सही आकलन कर पाते हैं. सुरक्षा चिन्ताएँ कभी-कभी हमारे काम में रुकावट बन जाती हैं.हालाँकि, हम ऑनलाइन बैठकें करते हैं, महिलाओं से डिजिटल माध्यम से जुड़ते हैं और स्थानीय सहयोगियों के ज़रिए गतिविधियों पर नज़र रखते हैं."लिंग आधारित हिंसा के मामलों में वृद्धिनिरन्तर विस्थापन से लिंग आधारित हिंसा की नई चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं. इन समस्याओं का समाधान करना मानवीय कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक है, भले ही उनके पास संसाधन सीमित हों. लिंग आधारित हिंसा के रिपोर्ट किए गए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.हमारे सामने आए कुछ मामलों में, गिरोह के सदस्य समुदायों में घुसकर घरों को आग लगा देते हैं और परिवार के सामने ही माता-पिता के साथ बलात्कार करते हैं.महिलाओं से बातचीत में पता चलता है कि वे बेहद निराश हैं क्योंकि उन्हें अपनी सबसे बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.वित्तीय संसाधनों तक पहुँच नहीं होने के कारण, महिलाओं को वेश्यावृत्ति जैसे रास्ते अपनाने के मामलों में वृद्धि हुई है. © PAHO/WHO/David Lorens Mentor सेवाओं की सख़्त कमीसुरक्षा सेवाओं की ज़रूरत अभी सबसे अधिक है. विस्थापितों के लिए 100 से अधिक स्थान उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से केवल 11-12 स्थानों पर ही लिंग आधारित हिंसा (GBV) से सम्बन्धित सुरक्षा सेवाएँ मिल पाती हैं.आश्रय स्थलों की कमी भी एक बड़ी समस्या है. जब एक छोटे से कमरे में कई परिवारों को एक साथ रहना पड़ता है, तो लिंग आधारित हिंसा का ख़तरा बढ़ जाता है.तात्कालिक वित्तीय ज़रूरतेंUNFPA गरिमा किट बाँटटी है जिसमें महिलाओं की ज़रूरत की बुनियादी चीज़ें होती हैं. साथ ही यह अन्य सामान और सेवाएँ भी मुहैया कराती है, लेकिन यह सब पर्याप्त नहीं है. हमें और अधिक संसाधनों की आवश्यकता है.हेती में अभी दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हैं. इनमें से 26 प्रतिशत प्रजनन उम्र की महिलाएँ हैं. इनकी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हमें लाखों डॉलर की राशि जुटानी होगी.साल 2020 में अमेरिका ने हेती की मानवीय सहायता योजना के लिए लगभग 65 प्रतिशत धनराशि प्रदान की थी. लेकिन अब अमेरिकी सहायता में कटौती के कारण हम 25 हज़ार महिलाओं और लड़कियों को उनके विस्थापन स्थलों पर सेवाएँ नहीं दे पा रहे हैं.अमेरिका ने 2023 तक बलात्कार पीड़ितों के लिए ज़रूरी किटों की ख़रीद का पूरा ख़र्च उठाया था. अब इन किटों का हमारा भंडार लगभग ख़त्म हो चुका है. © UNFPA/Wendy Desert सीमित संसाधनों के बावजूद काम जारीUNFPA और उसके सहयोगी संगठन, वित्तीय चुनौतियों और पहुँच की समस्याओं के बावजूद, हेती में अपना काम जारी रखे हुए हैं.UNFPA लिंग आधारित हिंसा (GBV) के मामलों में समन्वय का काम करता है. संगठन ने एक हॉटलाइन के ज़रिए दूरस्थ सहायता उपलब्ध कराना जारी रखा है, ताकि प्रतिबंधों के बावजूद पीड़ित लोगों तक ज़रूरी सेवाएँ पहुँच सकें.इसके अलावा, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आवाजाही सीमित होने की स्थिति में भी प्रभावित लोग टेलीफोन हॉटलाइन के माध्यम से मनोसामाजिक सहायता और अन्य उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें.तुरन्त कार्रवाई की अपीलअन्तरराष्ट्रीय समुदाय और दानदाता संगठनों को हेती की मानवीय सहायता योजना के लिए ज़रूरी धनराशि उपलब्ध करवानी चाहिए.हेती के लोगों को लगता है कि उनकी स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उनका मानना है कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के पास हिंसा रोकने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए पर्याप्त संसाधन व धन है.सरकार, राजनयिकों और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को तुरन्त क़दम उठाकर मौजूदा हिंसा को रोकना चाहिए और हेती में महिलाओं व लड़कियों के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा को समाप्त करना चाहिए.तत्काल कार्रवाई करना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि मेरी नज़र में कल तो बहुत देर हो जाएगी – ख़ासतौर पर मानवीय ज़रूरतों और विस्थापन शिविरों में कठिन परिस्थितियों में रह रही महिलाओं की स्थिति को देखते हुए."
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces