-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़्रीका प्रगति की राह पर, मगर उसकी बात अधिक ध्यान से सुनी जानी होगी

Source: UN News: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
अफ़्रीका प्रगति की राह पर, मगर उसकी बात अधिक ध्यान से सुनी जानी होगी
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने दोहराते हुए कहा है कि अफ़्रीका को उन वैश्विक निर्णयों में अधिक भूमिका मिलनी चाहिए, जो उसके भविष्य को प्रभावित करते हैं. उन्होंने बुधवार को अफ़्रीका महाद्वीप के लिए, जापान में आयोजित नौवें टोक्यो अन्तरराष्ट्रीय विकास सम्मेलन (TICAD) में यह बात कही है. महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, “अफ़्रीका, दुनिया की सबसे युवा आबादी, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और जीवन्त उद्यमशीलता भावना के साथ प्रगति की राह पर अग्रसर है.”उन्होंने सम्मेलन के विषय “अफ़्रीका के साथ नवाचारी समाधान की रचना” को रेखांकित करते हुए कहा कि ये शक्तियाँ अफ़्रीका ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को अधिक शान्ति, समृद्धि और स्थायित्व की ओर ले जा सकती हैं. Tweet URL सुधार और प्रगति की ज़रूरतमहासचिव ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए निवेश, सुधार और साझेदारी पर बल दिया.उन्होंने पाँच प्रमुख सहयोग क्षेत्रों की बात की, जिनमें वैश्विक शासन संस्थानों में सुधार सबसे अहम था.महासचिव ने कहा, “अफ़्रीका को अपने भविष्य से जुड़े फै़सलों में मज़बूत आवाज़ मिलनी चाहिए. यह सुरक्षा परिषद के सुधार में भी शामिल है, जहाँ अब तक अफ़्रीका का कोई स्थाई सदस्य नहीं है.”महासचिव गुटेरेश ने वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को “अन्यायपूर्ण और असमान” बताते हुए उसमें बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया और क़र्ज़ माफ़ी पर साहसिक क़दम उठाने का आग्रह किया.नवीकरणीय ऊर्जा में निवेशमहासचिव ने टिकाऊ वैश्विक मूल्य श्रंखला (Value chain) और क्षेत्रीय एकीकरण में निवेश की ज़रूरत को अहम बताया.उन्होंने कहा कि अफ़्रीका को अपने कच्चे माल में मूल्य संवर्धन (value add) करके, रोज़गार के अवसर उत्पन्न करके और अफ़्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र का लाभ उठाते हुए, लचीली अर्थव्यवस्था का निर्माण करना चाहिए.इसके अलावा, अफ़्रीका के पास नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की अपार क्षमता है, लेकिन उसे वैश्विक निवेश का केवल 2 प्रतिशत हिस्सा ही मिलता है, जबकि महाद्वीप के लगभग 60 करोड़ लोग बिजली से वंचित हैं.उन्होंने कहा कि अफ़्रीका में वे खनिज पदार्थ उपलब्ध हैं जो नवीकरणीय तकनीक के लिए ज़रूरी हैं, और इनका सबसे अधिक लाभ स्थानीय देशों को मिलना चाहिए.प्रौद्योगिकी और शान्ति में निवेशमहासचिव ने डिजिटल नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के ज़रिए विकास को तेज़ करने की अहमियत का ज़िक्र करते हुए कहा कि जापान की तकनीकी विशेषज्ञता, डिजिटल खाई को कम करने में मदद कर सकती है.उन्होंने अफ़्रीका के युवाओं को भविष्य का निर्माता बताते हुए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) शिक्षा में निवेश करने की अपील की.साथ ही, उन्होंने महिलाओं की पूर्ण भागेदारी सुनिश्चित करने पर भी ज़ोर दिया. “सतत विकास के लिए सतत शान्ति आवश्यक है, हिंसा को समाप्त करना और सामाजिक एकजुटता को मज़बूत करना, निवेश और व्यवसाय को आकर्षित करने की कुंजी है.”TICAD क्या है?TICAD की शुरुआत 1993 में हुई थी. यह जापान, संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP), विश्व बैंक और अफ़्रीकी संघ आयोग (AUC) द्वारा सह-आयोजित सम्मेलन है.इसका उद्देश्य अफ़्रीका में विकास, शान्ति और सुरक्षा को बढ़ावा देना और बहुपक्षीय सहयोग को मज़बूत करना है.महासचिव ने कहा, “तीन दशकों से अधिक समय से TICAD बहुपक्षवाद की उस भावना को दर्शाता है जो पारस्परिक सम्मान, साझा ज़िम्मेदारी और अफ़्रीका की क्षमता में गहरे विश्वास पर आधारित है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement