×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:16 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षिप्त: इटली के तट पर 27 प्रवासियों की मृत्यु, तालेबान शासन के चार वर्ष
Source: UN News: सोमवार, 18 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी - UNHCR ने बताया है कि बुधवार को इटली के दक्षिणी द्वीप लैम्पेडूसा के पास एक जहाज़ दुर्घटना में कम से कम 27 शरणार्थियों और प्रवासियों की डूबकर मृत्यु हो गई. उधर अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के मौजूदा क़ब्ज़े वाले शासन को चार साल हो गए हैं, जिस दौरान लड़कियों व महिलाओं की स्थिति और लगातार बदतर हुई है. यूएन शरणार्थी एजेंसी, कम से कम 60 जीवित बचे लोगों की सहायता कर रही है, जिन्हें तट पर लाया गया है, लेकिन इटली के तटरक्षक बल ने आगाह किया है कि अभी और शव बरामद हो सकते हैं.स्थानीय मीडिया ख़बरों के अनुसार, इस जहाज़ में सवार यात्री इटली पहुँचने की उम्मीद में लीबिया से चले थे.अफ़्रीकी तट से इटली जाने वाले प्रवासी और शरणार्थी अक्सर मानव तस्करों द्वारा चलाई जाने वाली कमज़ोर या भीड़भाड़ वाली नावों का उपयोग करते हैं और लैम्पेडूसा पहुँचने के उद्देश्य से, भूमध्य सागरीय मार्ग से अक्सर जानलेवा यात्रा करते हैं.यूएन शरणार्थी उच्चायुक्त फ़िलिपो ग्रैंडी ने, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि 2025 तक मध्य भूमध्य सागर में 700 से ज़्यादा शरणार्थी और प्रवासी मारे जा चुके हैं.उन्होंने कहा, "मदद करने की गतिविधियों को मज़बूत किया जाना होगा जिनमें समुद्र में बचाव, सुरक्षित मार्ग, पारगमन देशों की मदद और मूल कारणों का समाधान तलाश किया जाना शामिल हैं."तालिबान के क़ब्ज़े के चार साल, महिलाओं की स्थिति दयनीय © WHO Afghanistan 15 अगस्त को, अफ़ग़ानिस्तान में शासन पर तालेबान का मौजूदा क़ब्ज़ा होने के चार साल हो रहे हैं. इस अवसर पर यूएन महिला संगठन ने कहा है कि देश में विशेष रूप से महिलाओं की स्थिति बहुत ख़राब हुई है.संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था की अफ़ग़ानिस्तान में विशेष प्रतिनिधि सूज़न फ़र्ग्यूसन ने, तालिबान के क़ब्ज़े के चार वर्ष पूरे होने के मौक़े पर, गुरूवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत करते हुए, देश में महिलाओं के मानवाधिकारों के व्यापक हनन पर बात की है.उन्होंने कहा कि तालेबान के क़ब्ज़े के बाद से उन्होंने, ऐसे दर्जनों स्थाई आदेश जारी किए हैं, जिन्होंने महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और सम्मान को कम किया है.विशेष प्रतिनिधि सूज़न फ़र्ग्यूसन ने न्यूयॉर्क में नियमित प्रैस वार्ता में, काबुल से शिरकत करते हुए संवाददाताओं से कहा, "दुनिया में महिलाओं के अधिकारों का सबसे गम्भीर संकट सामान्य बात बनती जा रही है."उदाहरण के लिए, साल 2024 के "नैतिकता क़ानून" ने, सार्वजनिक जीवन से महिलाओं के व्यवस्थित निष्कासन को और उजागर कर दिया, और लम्बे समय से चले आ रहे सामाजिक मानदंडों को संहिता बना दिया है.शिक्षा और अधिकांश रोज़गार व कामकाज से प्रतिबन्धित, महिलाएँ "सार्वजनिक स्थानों, अपने समुदायों या परिवारों में असुरक्षित महसूस करती रहती हैं - और अक्सर असुरक्षित होती भी हैं.और तालेबान के क़ब्ज़े के बाद से, महिलाएँ, देश में सुरक्षा स्थिति में हुई बेहतरी वृद्धि का लाभ उठाने से वंचित हैं.नागरिकों की वापसी और महिला संचालित संगठनइस वर्ष, 17 लाख अफ़गान विदेशों से वापिस लौटे हैं, लेकिन उनमें से महिलाएँ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा या आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए, पुरुष सहायता कार्यकर्ताओं से सम्पर्क नहीं कर सकतीं.इसलिए, महिलाओं द्वारा संचालित संगठनों की मौजूदगी आवश्यक हैं, जो स्वास्थ्य सेवा, मनोवैज्ञानिक सेवाएँ और हिंसा से सुरक्षा प्रदान कर सकें.हालाँकि, मार्च 2025 में, विभिन्न नागरिक समाज संगठनों ने बताया कि धन की उपलब्धता में कटौती के कारण, 50 प्रतिशत महिला कर्मचारियों की छँटनी हुई है, और इनमें से एक-तिहाई से अधिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि धन की कमी के कारण उन्हें अपना काम कम करना पड़ सकता है या बन्द करना पड़ सकता है.ये संगठन बने रहने की कोशिश कर रहे हैं - लेकिन उन्हें तत्काल और अधिक वित्तीय सहायता की आवश्यकता है.प्रतिनिधि सूज़न फ़र्ग्यूसन ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में ग़ैर-सरकारी संगठनों, उनके व्यवसायों और अन्तरराष्ट्रीय संवादों में उनकी आवाज़ को बुलन्द करने में संसाधन निवेश करते रहने होंगे.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces