×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:16 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
युद्ध के हथियार के रूप में यौन हिंसा के मामलों में उछाल
Source: UN News: रविवार, 17 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
दुनिया भर में युद्धों व अशान्ति के दौरान यौन हिंसा होने के मामलों में बीते साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एक नवीन रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी और गै़र-सरकारी - दोनों ही पक्षों ने, यौन हिंसा का इस्तेमाल, युद्ध, यातना, आतंकवाद और राजनैतिक दमन के औज़ार के रूप में करते हुए, 4 हज़ार 600 से अधिक लोगों को शिकार बनाया. यह आँकड़ा, वर्ष 2023 की तुलना में यौन हिंसा में 25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
की
16वीं वार्षिक रिपोर्ट
के अनुसार, 2024 में 21 देशों में युद्ध से सम्बन्धी यौन हिंसा के मामले दर्ज किए गए.इनमें सबसे अधिक मामले केन्द्रीय अफ़्रीकी गणराज्य (CAR), काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), हेती, सोमालिया और दक्षिण सूडान में दर्ज किए गए हैं.युद्ध और अशान्ति से सम्बन्धित यौन हिंसा के प्रभावितों में सबसे अधिक संख्या लड़कियों की है जो 92 प्रतिशत है.मगर पुरुषों, लड़कों और भिन्न यौन रुचियों और भिन्न लैंगिक पहचान वाले लोगों, भिन्न नस्लीय और जातीय पृष्ठभूमि के लोगों और विकलांग व्यक्तियों को भी, यौन हिंसा के शिकार बनाया गया है.इन प्रभावितों की उम्र एक वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक थी.संयुक्त राष्ट्र के, अशान्ति में
यौन हिंसा पर विशेष प्रतिनिधि के कार्यालय
ने कहा है, "ये चौंकाने वाले आँकड़े, इस सम्बन्ध में वैश्विक तस्वीर नहीं पेश करते हैं और ना ही इनसे इन अपराधों के स्तर का पूर्ण अन्दाज़ा होता है."बहुत से हमले ऐसे थे जिनमें अत्यधिक शारीरिक हिंसा भी की गई थी, जिसमें आनन-फानन में फाँसी दिया जाना भी शामिल था. जबकि सामाजिक बदनामी और हानिकारक सामाजिक बर्ताव के डर ने, अक्सर युद्धकालीन बलात्कार से बचे लोगों और उससे पैदा हुए बच्चों को, गहरे सामाजिक व आर्थिक हाशिए पर धकेल दिया है.कई तरह का उत्पीड़नरिपोर्ट में हिरासत में यौन हिंसा में चिन्ताजनक वृद्धि की ओर इशारा किया गया है, जिसका इस्तेमाल अक्सर यातना, अपमान और जानकारी हासिल करने के साधन के रूप में किया गया. ऐसे मामलों में पुरुष और लड़के सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए, वहीं महिलाओं और लड़कियों को भी निशाना बनाया गया.ग़ैर-सरकारी सशस्त्र समूहों ने इलाक़े और संसाधनों पर नियंत्रण मज़बूत करने व चरमपंथी विचारधाराओं को लागू करने के लिए ऐसे अपराध किए.छोटे हथियारों की व्यापक उपलब्धता, बड़े पैमाने पर विस्थापन और खाद्य असुरक्षा ऐसे कारक बताए गए हैं, जिनके कारण जोखिम और अधिक बढ़े.रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि संघर्ष में शामिल पक्षों ने अक्सर पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता की पहुँच को अवरुद्ध या प्रतिबन्धित कर दिया. © UNICEF/Tess Ingram संघर्ष में यौन हिंसा पर विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने कहा है, "स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं के गम्भीर रूप से तबाह होने और इस तबाही के व्यापक पैमाने, और अग्रिम पंक्ति के सेवा कार्यकर्ताओं पर हमले, उत्पीड़न और धमकियों ने, यौन हिंसा के भुक्तभोगियों के लिए जीवन रक्षक सहायता तक पहुँच को गम्भीर रूप से बाधित किया है."क़ानून की अनदेखीरिपोर्ट में सशस्त्र संघर्षों में यौन हिंसा के रुझान के लिए विश्वसनीय रूप से संदिग्ध या ज़िम्मेदार 63 सरकारी और ग़ैर-सरकारी तत्वों की सूची दी गई है.वैसे तो अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून पर पालन का स्तर कम रहा है, फिर भी कई पक्षों ने अपराधों से निपटने के लिए औपचारिक प्रतिबद्धताएँ व्यक्त की हैं.रिपोर्ट में लगातार अपराध करने वाले पक्षों पर निशाना साधने के लिए सुरक्षा परिषद की प्रतिबन्ध समितियों का सहारा लेने की सिफ़ारिश की गई है. साथ ही यह भी कहा गया है कि दाएश और अल-क़ायदा के विरुद्ध सुरक्षा परिषद की आतंकवाद-रोधी व्यवस्था के तहत, अब यौन और लिंग-आधारित हिंसा स्पष्ट रूप से प्रतिबन्ध योग्य है.सूची में कुछ नए नामनई सूची में शामिल किए गए कुछ समूहों में, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में, 2024 में एक जघन्य सामूहिक बलात्कार के लिए Résistance pour un Etat de Droit (RED) तबारा, और लीबिया में दो सरकारी तत्व - संगठित अपराध और आतंकवाद से निपटने के लिए निरोधक एजेंसी (DACOT) और अवैध प्रवासन से निपटने के लिए विभाग (DCIM) - के साथ-साथ ग़ैर-सरकारी आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शामिल हैं. © PAHO/WHO/David Lorens Mentor फ़लस्तीनी संगठन - हमास को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2024 में सत्यापित जानकारी के आधार पर सूची में शामिल किया गया है. इससे यह मानने के उचित आधार मिलते हैं कि ग़ाज़ा ले जाए गए कुछ बन्धकों को क़ैद में रखे जाने के दौरान विभिन्न प्रकार की यौन हिंसा का सामना करना पड़ा था. और यह स्पष्ट व पुष्ट जानकारी भी है कि 7 अक्टूबर 2023 के हमलों के दौरान कम से कम छह स्थानों पर यौन हिंसा भी हुई थी.इसराइल, रूस, 'नोटिस पर'रिपोर्ट में पहली बार, अगली वार्षिक रिपोर्ट में शामिल किए जाने की सम्भावना के लिए कुछ देशों व तत्वों को नोटिस भी जारी किए गए हैं.रिपोर्ट कार्यालय ने बताया है कि इसराइली सशस्त्र और सुरक्षा बलों, और रूसी बलों और सहयोगियों द्वारा किए गए यौन हिंसा के चलन के बारे में "गम्भीर चिन्ताओं" के कारण, "इन पक्षों को अगली रिपोर्टिंग अवधि में, सूची में शामिल किए जाने के लिए “नोटिस पर” रखा गया है."जवाबदेही और न्याय तक पहुँच की पुकाररिपोर्ट में सभी पक्षों से यौन हिंसा पर प्रतिबन्ध लगाने वाले स्पष्ट आदेश जारी किए जाने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और निगरानी एवं सेवा उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र तक निर्बाध पहुँच मुहैया कराने का आग्रह किया गया है.प्रमिल पैटन ने कहा है, "संघर्ष-सम्बन्धी यौन हिंसा पर, सुरक्षा परिषद ने, छह समर्पित प्रस्तावों के माध्यम से व्यक्त किया गया वादा - रोकथाम का है."उन्होंने कहा, “हम पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने से भी बढ़कर उनके क़र्ज़दार हैं; उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के साथ-साथ, इन अपराधों को रोकने और इनके उन्मूलन के लिए प्रभावी व निर्णायक कार्रवाई करने की ज़िम्मेदारी हम पर है.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces