-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा पर इसराइल के पूर्ण नियंत्रण के प्रयास बन्द हों - वोल्कर टर्क

Source: UN News: मंगलवार, 12 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
ग़ाज़ा पर इसराइल के पूर्ण नियंत्रण के प्रयास बन्द हों - वोल्कर टर्क
यूएन मानवाधिकार प्रमुख ने शुक्रवार को ज़ोर देते हुए कहा कि इसराइल को ग़ाज़ा सिटी पर पूरा सैन्य क़ब्ज़ा करने की अपनी योजना तत्काल रोकनी चाहिए. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, इसराइल की सुरक्षा कैबिनेट द्वारा ग़ाज़ा सिटी पर पूर्ण सैन्य नियंत्रण की योजना को मंज़ूरी दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है, "ग़ाज़ा पट्टी पर सैन्य क़ब्ज़े की किसी भी योजना को तुरन्त रोका जाना चाहिए."उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन है. वोल्कर टर्क ने अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के उस आदेश का हवाला दिया जिसमें इसराइल को ग़ाज़ा से अपना क़ब्ज़ा समाप्त करने और फ़लस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता देते हुए दो-राष्ट्र समाधान लागू करने को कहा गया था.हमास और इसराइल के बीच चल रहे युद्ध ने ग़ाज़ा को तबाही के कगार पर पहुँचा दिया है और हज़ारों लोगों की जान ले ली है.संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अगर यह टकराव और अधिक भड़का, तो इससे बड़े पैमाने पर जबरन विस्थापन, हत्याएँ, असहनीय पीड़ा, निरर्थक विनाश और गम्भीर अपराध देखने को मिल सकता है. Tweet URL मानवीय सहायता पहुँचने दी जाएसंयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने ज़ोर देकर कहा है कि इसराइल सरकार को टकराव को दीगर भड़काने के बजाय, मानवीय सहायता का पूरा और निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करके, ग़ाज़ा के आम लोगों की जान बचाने की कोशिश करनी चाहिए.उन्होंने यह भी कहा कि फ़लस्तीनी सशस्त्र समूहों द्वारा बन्धक बनाए गए सभी लोगों को तुरन्त, बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए.साथ ही, इसराइल द्वारा मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए फ़लस्तीनियों को भी छोड़ा जाना चाहिए.वोल्कर टर्क ने कहा, "ग़ाज़ा में यह युद्ध अब बन्द होना चाहिए. इसराइली और फ़लस्तीनी - दोनों को एक-दूसरे के पड़ोसी के रूप में शान्ति से जीने का अधिकार मिलना चाहिए."हालात जस के तसअक्टूबर 2023 में हमास द्वारा इसराइल पर किए गए घातक हमलों के बाद ग़ाज़ा में युद्ध छिड़ गया था. तब से सहायता एजेंसियाँ लगातार चेतावनी दे रही हैं कि इसराइली बमबारी, बड़े पैमाने पर निकासी आदेशों और राहत पर प्रतिबंधों ने ग़ाज़ा में एक गम्भीर मानवीय संकट खड़ा कर दिया है.संयुक्त राष्ट्र की फ़लस्तीनी शरणार्थी एजेंसी (UNRWA) के अनुसार, ग़ाज़ा में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को भी, पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है.इसराइल ने वैसे तो, 27 जुलाई को पश्चिमी ग़ाज़ा में मानवीय राहत पहुँचाने के लिए सैन्य कार्रवाई में प्रतिदिन 'रणनैतिक विराम' की घोषणा की थी, लेकिन मानवीय संगठनों का कहना है कि राहत सामग्री की आपूर्ति अब भी बेहद सीमित है.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के अनुसार, 27 मई से अब तक कम से कम 1,373 फ़लस्तीनी भोजन की तलाश में मारे जा चुके हैं. इनमें से 859 की मौत ग़ाज़ा मानवीय संस्थान (GHF) के खाद्य वितरण स्थल के पास हुई, जबकि 514 लोग खाद्य क़ाफ़िलों के रास्ते में मारे गए.ग़ाज़ा की स्थिति पर गहरी चिन्ता जताते हुए, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि ग़ाज़ा के अधिकतर लोगों को बुनियादी सेवाएँ और भोजन मुश्किल से मिल पा रहे हैं. कुपोषण फैल रहा है और भूख से मौतों का आँकड़ा लगातार बढ़ रहा है.डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेब्रेयेसस ने बताया कि "जुलाई में पाँच वर्ष से कम उम्र के लगभग 12,000 बच्चों में तीव्र कुपोषण पाया गया - जो किसी एक महीने में अब तक का सबसे बड़ा आँकड़ा है."गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कुपोषण से इस वर्ष अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 29 बच्चे पाँच साल से छोटे थे. उन्होंने यह भी कहा कि "असल संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement