-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा संकट पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, उधर भुखमरी और गहराई

Source: UN News: सोमवार, 11 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा संकट पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, उधर भुखमरी और गहराई
इसराइल-फ़लस्तीन टकराव में ताज़ा हालात पर विचार करने के लिए, रविवार को सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक हुई है जिसमें कहा गया है कि इस संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता. उधर ग़ाज़ा पट्टी में भुखमरी के हालात अपनी जकड़ व दायरा बढ़ा रहे हैं. सुरक्षा परिषद के इस आपात सत्र के सीधे प्रसारण की वीडियो रिकॉर्डिंग यहाँ देखी जा सकती है. सुरक्षा परिषद में कहा गया कि यह बहुत ज़रूरी है कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय इसराइल-फ़लस्तीन टकराव का, दो-देश की स्थापना के रूप में समाधान निकालने की दिशा में काम करे.साथ ही संयुक्त राष्ट्र के दो शीर्ष अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बीते सप्ताह इसराइली कैबिनेट द्वारा, ग़ाज़ा शहर पर पूर्ण सैन्य नियंत्रण हासिल करने के उद्देश्य से एक नए हमले को हरी झंडी देने से विस्थापन, मृत्यु और विनाश का "एक और भयावह अध्याय" शुरू होने का ख़तरा पैदा होगा. ग़ाज़ा पट्टी में लगभग दस लाख लोग रहते हैं.यूएन सहायक महासचिव मिरोस्लाव जेन्का ने कहा कि "हमास को हराने" और एक वैकल्पिक सरकार की स्थापना की, इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की प्रस्तावित योजना, "एक और ख़तरनाक भड़काव" का ख़तरा पैदा करती है. इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो सकती है."इसे एक ऐसी प्रस्तावित सरकार बताया गया है जिसमें हमास और फ़लस्तीनी प्राधिकरण दोनों ही शामिल नहीं हों.हालाँकि उनके अनुसार, इसराइली मीडिया ख़बरों में कहा गया है किइसराइली योजना में, 7 अक्टूबर तक ग़ाज़ा शहर से सभी नागरिकों के विस्थापित हो जाने का अनुमान है, जिससे लगभग 8 लाख लोग प्रभावित होंगे. इनमें से बहुत से लोग पहले ही कई बार विस्थापित हो चुके हैं.ख़बरों से संकेत मिलता है कि इसके बाद इसराइली सेना तीन महीने तक शहर को घेरे रहेगी. उसके भी बाद, ग़ाज़ा के मध्यवर्ती इलाक़े में स्थित शिविरों पर कथित तौर पर नियंत्रण करने और पूरे क्षेत्र को फ़लस्तीनी सशस्त्र समूहों से मुक्त करने के लिए, अतिरिक्त दो महीने का समय लगाया जाएगा. UN Photo/Manuel Elias ...जारी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement