×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:17 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा: बच्चों में तीव्र कुपोषण रिकॉर्ड स्तर पर, भुखमरी का संकट गहराया
Source: UN News: रविवार, 10 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय राहत समन्वय कार्यालय (OCHA) ने चेतावनी दी कि ग़ाज़ा में भूख का संकट गहराता जा रहा है, और बच्चों में तीव्र कुपोषण की स्थिति अब तक के सबसे भयावह स्तर पर पहुँच गई है. सहायता समूहों के अनुसार, जुलाई महीने में पाँच साल से कम उम्र के 1 लाख 36 हज़ार बच्चों की जाँच की गई, जिनमें से लगभग 12 हज़ार बच्चे तीव्र कुपोषण से पीड़ित पाए गए.सबसे चिन्ताजनक बात यह है कि इनमें से 2,500 से ज़्यादा बच्चे अत्यन्त गम्भीर तीव्र कुपोषण से पीड़ित हैं - जो कुपोषण की सबसे ख़तरनाक स्थिति होती है. इनमें से 40 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.कुपोषित बच्चों की संख्या में वृद्धिसंयुक्त राष्ट्र की एजेंसी
OCHA
ने
बताया
कि ग़ाज़ा में गम्भीर तीव्र कुपोषण से पीड़ित बच्चों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है.मार्च से मई के बीच जहाँ गम्भीर कुपोषण के मामले 12% थे, वहीं जून-जुलाई में ये बढ़कर 18% हो गए.इसके साथ ही, मानवीय मदद पहुँचाने में आ रही मुश्किलों के कारण, हालात और बिगड़ते जा रहे हैं.जुलाई में पाँच साल से कम उम्र के 2 लाख 90 हज़ार ज़रूरतमन्द बच्चों में से केवल 8 हज़ार 700 बच्चों तक ही पोषण की मदद पहुँच पाई, क्योंकि ग़ाज़ा में ज़रूरी पोषक सामग्री की आपूर्ति लगभग बन्द है.OCHA ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति "कुपोषण-रोकथाम कार्यक्रम के पूरी तरह ध्वस्त हो जाने" की सूचक है. अप्रैल से जून के बीच हर महीने औसतन 76 हज़ार बच्चों तक मदद पहुँचती थी, लेकिन अब यह संख्या बहुत कम हो गई है.साथ ही, अन्य ज़रूरी पोषण सामग्रियों की आपूर्ति में भी भारी गिरावट आई है. इससे छोटे बच्चों के साथ-साथ गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं की स्थिति भी अधिक चिन्ताजनक हो गई है.आश्रय संकट गहराया2 मार्च के बाद से ग़ाज़ा में कोई भी शरण सामग्री नहीं पहुँच पाई है. इस बीच, इसराइल द्वारा अनुमति नहीं मिलने के कारण, 10 लाख से अधिक आश्रय सामग्री, तम्बू, तिरपाल व ढाँचे सील करने वाली लगभग 23 लाख अन्य वस्तुएँ जॉर्डन और मिस्र में फँसी हैं.नतीजा यह है कि आश्रय का संकट लगातार गहराता जा रहा है. ज़्यादातर परिवार अत्यधिक भीड़भाड़ और असुरक्षित परिस्थितियों में रह रहे हैं - और कुछ के सिर पर तो छत जैसी कोई जगह ही नहीं है.मानवीय संगठनों ने जुलाई में जब 44 विस्थापन स्थलों का आकलन किया, तो पाया कि उनमें से 43 जगहों पर कई परिवार पूरी तरह बिना आश्रय के रह रहे थे. © UNRWA बमबारी और विस्थापन जारीग़ाज़ा में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. रोज़ाना की इसराइली बमबारी, नए विस्थापन आदेश, और सुरक्षा की गम्भीर कमी ने लाखों परिवारों को बार-बार घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है. इस अस्थिरता की वजह से मानवीय राहत अभियानों में भी भारी रुकावटें आ रही हैं.OCHA ने बताया कि इसराइल द्वारा घोषित "रणनैतिक विराम" के बावजूद ज़मीनी हालात में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है.OCHA ने यह भी दोहराया कि अब तक ग़ाज़ा में जो मानवीय राहत पहुँची है, वह वहाँ की ज़रूरतों के मुक़ाबले बेहद कम है. यूएन एजेंसियों को अब भी सहायता पहुँचाने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.ग़ाज़ा में राहत पहुँचाने के प्रयासों में देरी अब एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है. भले ही अब मानवीय सहायता मिशनों को पहले की तरह सीधे तौर पर नामंज़ूर नहीं किया जा रहा है, लेकिन जिन्हें अनुमति मिलती है, वे भी कई घंटों की जटिल प्रक्रिया और सुरक्षा बाधाओं में उलझ जाते हैं. कई मिशनों को पूरा होने में 18 घंटे से भी ज़्यादा लग रहे हैं.चिकित्सा निकासी
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) की
मदद
से हाल ही में 15 बच्चों और उनके 42 परिजनों को चिकित्सा उपचार के लिए, सुरक्षित रूप से निकालकर जॉर्डन भेजा गया.लेकिन ग़ाज़ा में अब भी 14 हज़ार 800 से ज़्यादा मरीज़ ऐसे हैं जिन्हें आपातकालीन और विशेष चिकित्सकीय देखभाल की सख़्त ज़रूरत है.OCHA ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ वाणिज्यिक सामान ग़ाज़ा पट्टी में पहुँच सके हैं, और खाद्य सामग्री से भरे कुछ ट्रकों को प्रवेश की अनुमति मिली है.संयुक्त राष्ट्र हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए है. वहीं मानवाधिकार एजेंसियों ने फिर दोहराया है कि जब तक ग़ाज़ा में और उसके भीतर मानवीय सहायता की निर्बाध और निश्चित पहुँच सुनिश्चित नहीं होती, तब तक समय एवं संसाधन व्यर्थ होते रहेंगे, जानें जाती रहेंगी, तथा ज़रूरत के मुताबिक़ राहत पहुँचाना सम्भव नहीं होगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces