-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

म्याँमार: बाढ़, युद्ध और विस्थापन से गहराया मानवीय संकट

Source: UN News: मंगलवार, 05 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
म्याँमार: बाढ़, युद्ध और विस्थापन से गहराया मानवीय संकट
म्याँमार भीषण मानवीय संकट से जूझ रहा है. जहाँ एक ओर चक्रवात और मूसलधार बारिश से आई जानलेवा बाढ़ ने तबाही मचाई है, वहीं दूसरी ओर सैन्य संघर्ष और हिंसा लगातार बढ़ते जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि बिगड़ती स्थिति की वजह से, ज़रूरी राहत कार्य बाधित हो रहे हैं, और लाखों ज़रूरतमन्द लोगों तक मदद नहीं पहुँच पा रही है. संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने गुरूवार को नियमित प्रैस वार्त में कहा कि राहत कार्यों को बिना रुकावट जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए. साथ ही, हिंसा का अन्त ही, इस संकट से बाहर निकलने का रास्ता है. यूएन आँकड़ों के अनुसार, फ़रवरी 2021 के सैन्य तख़्तापलट के बाद से अब तक 33 लाख लोग, देश के भीतर विस्थापित हो चुके हैं. 12 लाख से अधिक लोग, देश छोड़ने को मजबूर हुए हैं, जिनमें रोहिंज्या मुसलमानों की बड़ी सँख्या शामिल है.बाढ़ का क़हरउप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने बताया कि बागो, कायेइन और मोन प्रान्तों में 85 हज़ार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. अनेक लोगों की मौत हो चुकी है, और लाखों लोग विस्थापित शिविरों में शरण ले रहे हैं. बाढ़ से फैली गन्दगी के कारण डायरिया, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों में तेज़ी से वृद्धि हो रही है, जबकि ख़सरा और पोलियो जैसे टीके से रोके जा सकने वाले रोगों के भी फैलने का ख़तरा है.WHO ने अब तक स्वास्थ्य सेवाओं पर 27 हमलों की पुष्टि की है. संसाधनों की भारी कमी के कारण कई अस्पताल और सचल क्लीनिक बन्द हो चुके हैं. © UNICEF/Nyan Zay Htet निष्पक्ष चुनाव असम्भवराजनैतिक स्थिति भी चिन्ताजनक बनी हुई है. संयुक्त राष्ट्र ने सेना द्वारा चुनाव कराए जाने की योजना पर गहरी चिन्ता जताई है, क्योंकि मौजूदा माहौल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव असम्भव हैं.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने फिर दोहराया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की बहाली और सभी राजनैतिक बन्दियों की रिहाई ज़रूरी है.संयुक्त राष्ट्र, म्याँमार में बने रहने और ज़रूरतमन्दों तक सहायता पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है. जुलाई तक 3 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराई गई हैं, हालाँकि ये लक्ष्य से बहुत कम है.फ़रहान हक़ ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र, म्याँमार में टिकाऊ शान्ति के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करता रहेगा."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement