×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:44 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
परिवर्तन की ज़िम्मेदारी: संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधार के प्रस्ताव
Source: UN News: रविवार, 03 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र को सौंपे गए शासनादेशों या ज़िम्मेदारियों के ज़रिए, लाखों लोगों के जीवन में सुधार आया है. फिर भी, कार्यों में दोहराव, बिखराव और समय की नब्ज़ के साथ पटरी से उतर चुके कार्यों के कारण, इस विश्व संगठन के संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है. जिससे इस संगठन की, उन लोगों की सेवा करने की क्षमता कम हो रही है जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने, UN80 पहल के तहत, इस विश्व संगठन को और अधिक कुशल, सुसंगत और प्रभावशाली बनाने के लिए प्रस्तावों का एक पुलिन्दा, सदस्य देशों के सामने पेश किया है.यूएन महासभा, सुरक्षा परिषद और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद द्वारा जारी किए गए, कार्रवाई के अनुरोधों या निर्देशों को शासनादेश कहा जाता है, जोकि एक तरह की ज़िम्मेदारी होती है. इनकी संख्या 1945 के बाद से आज तक बहुत बढ़ गई है.आज 40 हज़ार से ज़्यादा शासनादेश सक्रिय हैं जिन्हें लगभग 400 अन्तर सरकारी संस्थाएँ पूरा करने में सक्रिय हैं. कुल मिलाकर, इन सभी के लिए प्रति वर्ष 27 हज़ार से अधिक बैठकों की आवश्यकता होती है और प्रतिदिन लगभग 2,300 पृष्ठों की सामग्री सृजित होती है. इन सब पर अनुमानित वार्षिक लागत 36 करोड़ डॉलर होती है.अपना आकार बढ़ाती एक चुनौती190 से अधिक देशों और क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र के कामकाज को यही शासनादेश दिशा निर्देशित करते हैं, जिनमें शान्ति स्थापना से लेकर मानवीय सहायता कार्रवाई और विकास तक की ज़िम्मेदारियाँ शामिल हैं. लेकिन इनमें कई शासनादेश, पुराने पड़ चुके हैं या एक जैसे काम, कई शासनादेशों में शामिल होते हैं. इससे इन शासनादेशों की जटिलता बढ़ती जा रही है. UN Photo/Yutaka Nagata 2020 के बाद से, महासभा के प्रस्तावों की औसत शब्द संख्या में 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव अब 30 साल पहले की तुलना में तीन गुना लम्बे हैं.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, शुक्रवार को महासभा को सम्बोधन में कहा, "आइए तथ्यों का सामना करें, हम पर्याप्त संसाधनों के बिना, कहीं अधिक प्रभावशाली परिणामों की उम्मीद नहीं कर सकते. हम अपनी क्षमताओं को इतना कम करेंगे तो परिणामों के बजाय, प्रक्रिया उलझ जाने का जोखिम उठाएंगे"समन्वय की कमी से भी तनाव और बढ़ाता है. संयुक्त राष्ट्र की कई संस्थाएँ, अलग-अलग कार्यक्रमों और बजटों को सही ठहराने के लिए, समान जनादेशों का हवाला देती हैं, जिससे दोहराव होता है और प्रभाव कम होता है. 85 प्रतिशत से ज़्यादा शासनादेशों में समीक्षा या समाप्ति का कोई प्रावधान नहीं है.एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, "प्रभावी समीक्षा बहुत कम देखने को मिलते हैं, ये नियमित नहीं हैं. एक ही शासनादेश पर साल-दर-साल चर्चा होती रहती है - अक्सर मौजूदा आलेख में मामूली बदलाव के साथ."UN80 पहल: एक व्यवस्थित दृष्टिकोण31 जुलाई को जारी की गई शासनादेश कार्यान्वयन समीक्षा रिपोर्ट, महासचिव की व्यापक UN80 पहल का हिस्सा है. यह संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने का एक प्रयास है, जिस पर अनेक वर्षों से काम चल रहा है. © UNMISS इस रिपोर्ट में, शासनादेशों का व्यक्तिगत रूप से मूल्यांकन करने के बजाय, एक "सम्पूर्ण" दृष्टिकोण अपनाया गया है, जिसमें शासनादेशों के सृजन, उन पर अमल और उनकी समीक्षा के तरीक़े पर विचार किया गया है, और प्रत्येक चरण में सुधार के तरीक़े सुझाए गए हैं.यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने महासभा को बताया, "मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूँ: शासनादेश सदस्य देशों का काम है. ये शासनादेश आपकी इच्छा की अभिव्यक्ति करते हैं. और ये केवल सदस्य देशों की सम्पत्ति और ज़िम्मेदारी हैं. इन शासनादेशों को शुरू करने, इनके प्रभाव की समीक्षा करने या इन्हें हटाने की ज़िम्मेदारी आपकी और केवल आपकी है. हमारी भूमिका, इन शासनादेशों को पूरी तरह, ईमानदारी से और कुशलता के साथ लागू करना है."उन्होंने आगे कहा, "यह रिपोर्ट उस विभाजन का सम्मान करती है. इसमें इस बात पर ध्यान दिया गया है कि हम आपके द्वारा सौंपे गए शासनादेशों पर किस तरह अमल करते हैं."शासनादेश - सृजन से लेकर अमल तकयह रिपोर्ट, कार्यों के दोहराव और जटिलता को दूर करने के लिए, डिजिटल शासनादेश रजिस्टर रखे जाने का सुझाव देती है जिससे विभिन्न निकायों द्वारा लागू किए जा रहे शासनादेशों के बारे में जानकारी रखना आसान हो जाए.रिपोर्ट यथार्थवादी संसाधन आवश्यकताओं वाले छोटे और स्पष्ट प्रस्तावों को भी प्रोत्साहित करती है. © WFP/Samantha Reinders रिपोर्ट बैठकों और रिपोर्टों के बढ़ते प्रबन्धन बोझ पर भी प्रकाश डालती है. पिछले साल, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली ने 27,000 बैठकों को समर्थन मुहैया कराया और 1,100 रिपोर्टें तैयार कीं.एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, "बैठकें और रिपोर्टें तैयार करना आवश्यक हैं. लेकिन हमें यह पूछना होगा: क्या हम अपने सीमित संसाधनों का सबसे प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहे हैं?"धन की उपलब्धता और प्रभावरिपोर्ट में पेश किए गए प्रस्तावों में, इस विश्व संगठन में तैयार की जाने वाली रिपोर्टों और बैठकों की संख्या कम करना, प्रारूपों को सुव्यवस्थित करना और प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के लिए, रिपोर्टों का उपयोग किए जाने पर नज़र रखा जाना शामिल है.महासचिव ने यूएन संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय का भी आहवान किया है ताकि कामकाज के दोहराव से बचा जासके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक शासनादेश, स्पष्ट परिणामों से जुड़ा हो. © WHO Afghanistan रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि लचर वित्त उपलब्धता के कारण, सुसंगत अमल कमज़ोर हो रहा है. 2023 में, संयुक्त राष्ट्र का 80 प्रतिशत वित्त पोषण स्वैच्छिक योगदान से आया, जिसमें से 85 प्रतिशत निर्धारित था.महासचिव ने कहा, "अनिश्चित या बिखरा हुए वित्त पोषण और बिखरे हुए संयोजन के मेल से, प्रभाव भी बिखरा हुआ ही होता है.""इससे निपटने के लिए हम सभी की कुछ भूमिका है. और हम सभी को अपने नियंत्रण में आने वाले स्तरों पर कार्य करना चाहिए."लोगों को प्राथमिकता पर रखनामहासचिव की नज़र में, सुधार केवल प्रक्रिया के बारे में नहीं, बल्कि प्रभाव के बारे में भी हैं.उन्होंने कहा, "शासनादेश अपने आप में मंज़िल नहीं हैं. वे साधन हैं - वास्तविक जीवन में, वास्तविक दुनिया में, वास्तविक परिणाम देने के लिए."उन्होंने इस प्रयास के केन्द्र में भूमिका निभा रहे यूएन कर्मचारियों की सराहना की.यूएन प्रमुख ने कहा, "शासनादेशों को लागू करने का कोई भी काम, हमारे कर्मचारियों - संयुक्त राष्ट्र की महिलाओं और पुरुषों - के बिना सम्भव नहीं है.""उनकी विशेषज्ञता, समर्पण और साहस, इस प्रयास के लिए अपरिहार्य हैं. अगर हमें शासनादेशों को लागू करने के तरीक़े में सुधार करना है, तो हमें उन्हें लागू करने वाले लोगों का समर्थन और सशक्तिकरण भी करना होगा." UN Photo/Rick Bajornas सदस्य देशों से पुकार
यूएन महासचिव
ने अन्त में ज़ोर दिया कि अगले क़दम, सदस्य देशों की ओर से ही उठाए जाने चाहिए. "आगे का रास्ता आपको तय करना है. मेरी ज़िम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि सचिवालय, आपके द्वारा चुने गए कार्य-मार्ग के लिए आवश्यक क्षमताएँ और जानकारी मुहैया कराए."यह रिपोर्ट सदस्य देशों को, एक समयबद्ध अन्तर-सरकारी प्रक्रिया पर विचार करने के लिए आमंत्रित करती है ताकि प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह प्रयास, उन जगहों पर सफल हो जहाँ पहले के प्रयास कम पड़ गए हैं.रिपोर्ट कहती है कि इसका परिणाम एक अधिक चुस्त, सुसंगत और प्रभावशाली संयुक्त राष्ट्र होगा, जो बेहतर ढंग से कार्यक्रम संचालन कर सकेगा और बेहतर ढंग से सेवाएँ उपलब्ध करा सकेगा.
यूएन80 पहल के बारे में विस्तृत जानकारी यहाँ देखी जा सकती है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces