×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:52 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर
Source: UN News: बुधवार, 30 जुलाई 2025 00:00 AM (IST)
अनुमान है कि वर्ष 2030 तक भारत में सृजित होने वाले 70 प्रतिशत नए रोज़गार शहरी क्षेत्रों से उत्पन्न होंगे, जिससे ये क्षेत्र आर्थिक विकास के प्रमुख केन्द्र बन सकते हैं. लेकिन, विश्व बैंक की नवीनतम रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि अगर समय रहते जलवायु परिवर्तन के ख़तरों से निपटने की तैयारी नहीं की गई, तो भारतीय शहरों को, अरबों डॉलर का नुक़सान उठाना पड़ सकता है. भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सहयोग से तैयार की गई "Towards Resilient and Prosperous Cities in India" शीर्षक की इस रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक, देश की शहरी आबादी लगभग दोगुनी होकर 95 करोड़ से अधिक हो जाने की सम्भावना है. इस जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, 2070 तक लगभग 14 करोड़ 40 लाख नए घरों की आवश्यकता होगी. लेकिन तेज़ी से बढ़ते और अनियोजित नगरीकरण के कारण, शहरों में तापमान, आसपास के क्षेत्रों की तुलना में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ गया है. हरियाली और जल सोखने की क्षमता घटने से, बाढ़ का ख़तरा भी लगातार बढ़ रहा है.रिपोर्ट में चेन्नई, इन्दौर, नई दिल्ली, लखनऊ, सूरत और तिरूअनन्तपुरम सहित, 24 भारतीय शहरों का विश्लेषण किया गया है. निष्कर्षों के अनुसार, यदि समय पर अनुकूलन उपाय अपनाए जाएँ, तो 2030 तक, हर वर्ष बाढ़ से होने वाले लगभग 5 अरब डॉलर और 2070 तक 30 अरब डॉलर की सम्भावित हानि को टाला जा सकता है. साथ ही, 2050 तक अत्यधिक गर्मी के प्रभाव से एक लाख 30 हज़ार से अधिक लोगों के जीवन की रक्षा भी सम्भव हो सकती है. © UNICEF/Denis Jobin हरित व सहनसक्षम विकास की ज़रूरतविश्व बैंक के भारत निदेशक अगस्ते टानो क्वामे का कहना है, “अब समय आ गया है कि भारत हरित एवं सहनसक्षम विकास में निवेश करते हुए, बड़े पैमाने पर जलवायु-अनुकूल शहरों का निर्माण करे - चाहे वह आवास हो, परिवहन, या नगर सेवाओं का क्षेत्र. ऐसे प्रयासों से शहर जलवायु संकट के प्रभावों का सामना करते हुए भी सतत विकास और रोज़गार सृजन में सक्षम बनेंगे.”रिपोर्ट में भारतीय शहरों को सहनसक्षम एवं समावेशी बनाने के लिए तीन प्रमुख सिफ़ारिशें पेश की गई हैं:अत्यधिक गर्मी और शहरी बाढ़ से निपटने के लिए हरित क्षेत्रों, ठंडी छतों (cool roofs), बेहतर वर्षा जल प्रबन्धन और पूर्व चेतावनी प्रणाली को अपनाना.सहनसक्षम बुनियादी ढाँचे में निवेश करना - ऊर्जा-कुशल आवास, बाढ़-रोधी सार्वजनिक परिवहन, और ठोस कचरा प्रबन्धन का आधुनिकीकरण.निजी क्षेत्र की भागेदारी से शहरी वित्त तक बेहतर पहुँच बनाना.रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2050 तक भारत के शहरी क्षेत्रों को आवश्यक सहनसक्षम और कार्बन-निम्न बुनियादी ढाँचे एवं सेवाओं के विकास हेतु $2.4 ट्रिलियन से अधिक धन के निवेश की आवश्यकता होगी. इस विशाल वित्तीय आवश्यकता की पूर्ति में निजी क्षेत्र की सक्रिय एवं व्यापक भागेदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण होगी.उत्कृष्ट उदाहरणरिपोर्ट की सह-लेखिकाएँ अस्मिता तिवारी और नात्सुको किकुटाके कहती हैं, “अहमदाबाद, इन्दौर और चेन्नई जैसे शहर पहले से ही मार्ग दिखा रहे हैं. समय पर उठाए गए क़दम, न केवल जीवन और सम्पत्ति की सुरक्षा करेंगे, बल्कि नवाचार व रोज़गार सृजन के नए अवसर भी खोलेंगे.”रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत के कई शहर पहले से ही शहरी सहनसक्षमता को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण क़दम उठा रहे हैं.अहमदाबाद ने ताप कार्रवाई योजना (Heat Action Plan) विकसित की है, जिसका उद्देश्य तापलहरों के प्रति पूर्व चेतावनी प्रणाली को सशक्त बनाना, स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को सुधारना, हरित आवरण बढ़ाना तथा बाहरी श्रमिकों के कार्य समय में समायोजन करना है, ताकि वे अत्यधिक गर्मी से सुरक्षित रह सकें.कोलकाता ने एक उन्नत बाढ़ पूर्व चेतावनी प्रणाली लागू की है, जिससे समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके.इन्दौर ने आधुनिक ठोस कचरा प्रबन्धन प्रणाली में निवेश करके, स्वच्छता को बेहतर बनाया है, साथ ही हरित रोज़गार (green jobs) को भी बढ़ावा दिया है.चेन्नई ने व्यापक जोखिम आकलन के आधार पर जलवायु कार्रवाई योजना तैयार की है, जो अनुकूलन एवं कम-कार्बन विकास पर केन्द्रित है.इस रिपोर्ट में शहरों के नेताओं, प्रदेश सरकारों और निजी क्षेत्र से अपील की गई है कि वे मिलकर तुरन्त ऐसे शहरों के निर्माण पर काम करें जो मज़बूत, सर्वजन के लिए सुरक्षित व भविष्य के लिए तैयार हों.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces