Advertisement
देशों से विवादों के शान्तिपूर्ण समाधान पर ज़ोर

इसमें यह भी कहा गया कि देशों को किसी भी दूसरे देश की सीमाओं या आज़ादी के ख़िलाफ़ ताक़त का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, और न ही ऐसा कोई काम करना चाहिए जो संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों के विरुद्ध हो.साथ ही, इस बात पर ज़ोर दिया गया कि विवाद बढ़ने से पहले ही उसे रोका जाए, और इसके लिए सभी देश सुरक्षा परिषद के शान्ति प्रस्तावों को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आवश्यक क़दम उठाएँ. संवाद और रोकथाम कूटनीतिप्रस्ताव में यूएन महासचिव से आग्रह किया गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि संयुक्त राष्ट्र “मध्यस्थता और तनाव रोकने के प्रयासों का नेतृत्व करे और उन्हें मज़बूती से आगे बढ़ाए”, साथ ही अपने शान्तिपूर्ण प्रयास भी जारी रखें.इसमें संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता सहायता इकाई (MSU) के काम की सराहना की गई और सचिवालय से कहा गया कि हर स्तर पर ‘प्रशिक्षित,अनुभवी, स्वतंत्र, निष्पक्ष व अलग-अलग क्षेत्र व भाषाओं के मध्यस्थता विशेषज्ञों’ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.MSU, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की मध्यस्थता विशेषज्ञता एवं समर्थन का प्रमुख केन्द्र है, जो ख़ासतौर पर दुनिया भर में शान्ति और बातचीत के प्रयासों में मदद करता है.महिलाओं व युवजन की भागेदारीप्रस्ताव में कहा गया कि विवादों को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए समावेशी दृष्टिकोण अपनाना बहुत आवश्यक है. इसमें ख़ासतौर पर महिलाओं की पूर्ण, समान व असरदार भागेदारी एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया.साथ ही, संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को मज़बूत करने के लिए, क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए, जानकारी साझा करने व सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया.परिषद ने महासचिव से आग्रह किया कि वे एक वर्ष के भीतर, “शान्ति से विवाद सुलझाने के तरीक़ों को बेहतर बनाने के लिए ठोस सुझाव दें”, और इस पर प्रगति की समीक्षा के लिए एक खुली बहस के आयोजन की योजना बनाएँ.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


