×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:14 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: ग्रामीण इलाक़ों में बच्चों की देखभाल के लिए खेल मंत्र
Source: UN News: शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
यूनीसेफ़ बिहार के ग्रामीण इलाक़ों में बच्चों के समग्र विकास के लिए खेलकूद का सहारा ले रहा है. यह एक तरह का शान्त बदलाव है जिसमें अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को यह सिखाया जा रहा है कि वे खेल के ज़रिए, किस तरह बच्चों की देखभाल और सीखने में परिवारों की मदद करें. यूनीसेफ़ स्वास्थ्यकर्मियों को ज़रूरी संसाधन और प्रशिक्षण दे रहा है, ताकि वे परिवारों को यह समझा सकें कि रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातें भी, बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं.इस पहल के ज़रिए, बिहार के पूर्णिया ज़िले के बाइस प्रखंड के डंगराहा घाट गाँव में, एक शान्त लेकिन क्रान्तिकारी बदलाव की शुरुआत हो चुकी है. यह कोई बड़ा कार्यक्रम या नीति परिवर्तन नहीं है - बल्कि घरों में गूंजती हँसी के साथ उठी बदलाव की लहर है.18 महीने की सुहाना परवीन अब अपने पिता के साथ पानी में छींटे मारती हैं, मिट्टी की गोलियाँ बनाती हैं, और अपने चचेरे भाई आमिर व अल्मिश के साथ हँसती-खिलखिलाती हैं. कुछ महीने पहले तक, ऐसा दृश्य दुर्लभ था.यहाँ समुदायों में माना जाता था कि खिलौनों का मतलब बाज़ार से लाया गया प्लास्टिक होता है. उन्हें मालूम ही नहीं था कि पानी, चम्मच और कपड़ा जैसे घर के सामान भी बच्चों के लिए खिलौने बन सकते हैं.लेकिन सितम्बर 2024 से सब कुछ बदलने लगा, जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वाजेदा तबस्सुम और मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी कुमारी ने, यूनीसेफ़ समर्थित प्रारम्भिक बाल विकास (ECD) प्रशिक्षण में भाग लिया.व्यावहारिक गतिविधियाँ, जीवन से जुड़े उदाहरण और साथ मिलकर, घर-घर जाकर लोगों से मिलना, तीन दिन के इस प्रशिक्षण का हिस्सा थे. इससे उन्हें यह सीखने में मदद मिली कि बच्चों की उम्र के प्रारम्भिक वर्षों में मस्तिष्क विकास कितना महत्वपूर्ण है - और किस तरह एक स्नेहिल खेल, जीवन को दिशा दे सकता है. © UNICEF/Raghvendra Kumar देखभाल का नया तरीक़ाइससे पहले, दोनों कार्यकर्ता नवजात शिशुओं की देखभाल, बच्चों की उम्र बढ़त की निगरानी और स्तनपान पर सलाह देने जैसे कार्य करती थीं - लेकिन उनका ध्यान केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक ही सीमित था.वे न तो भाषाई, सामाजिक या खेल के विकास में देरी की पहचान कर रही थीं, और न ही पिता या दादा-दादी को देखभाल में शामिल कर रही थीं.अब, उनके पास माता व बच्चा संरक्षण (MCP) कार्ड और नवचेतना पॉकेटबुक जैसे साधन हैं - जिससे उन्होंने परिवारों को यह समझाना शुरू किया कि स्पर्श, बोलना और खेलना भी भोजन और दवा जितना ही ज़रूरी है.उन्होंने लोगों को विभिन्न गतिविधियों के ज़रिए यह दिखाना शुरू किया कि एक चम्मच, ड्रमस्टिक बन सकता है, कप छुपा-छुपी का खिलौना, और पिता की गोद - खेल का सबसे बेहतरीन मैदान.सोच बदली, ज़िन्दगी बदलीशुरुआत में कई परिवारों ने कहा, “हम बहुत व्यस्त हैं.” कुछ ने कहा, “ये सब ज़रूरी नहीं है.”लेकिन वाजेदा और पिंकी ने हार नहीं मानी. कहानियाँ सुनाकर, उदाहरण दिखाकर और बार-बार समझाकर - उन्होंने धीरे-धीरे लोगों की मानसिकता बदली. घरों में हँसी लौटी. देखभाल साझी और समावेशी बनी - और सबसे बढ़कर, इसमें खेल जुड़ गया.पिंकी कहती हैं, “अब हमें गर्व होता है - क्योंकि ऐसे बच्चे बना रहे हैं जो केवल स्वस्थ ही नहीं, बल्कि ख़ुशहाल और स्मार्ट हैं.” © UNICEF/Raghvendra Kumar पहल का विस्तारआज, यह केवल दो महिलाओं की कहानी नहीं है - यह एक आन्दोलन बन चुका है. बाइस प्रखंड में 650 प्रशिक्षित कार्यकर्ता और 40 पर्यवेक्षक अब लगभग 10 हज़ार बच्चों तक एकीकृत ECD सेवाएँ पहुँचा रहे हैं - यह सुनिश्चित करते हुए कि हर घर तक शुरुआती देखभाल और खेल आधारित सीख पहुँच सके.और यह तो बस शुरुआत है.अगर हम चाहते हैं कि बिहार में और देशभर में हर बच्चा ख़ुशहाल एवं विकसित हो, तो ECD को हर स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रम का हिस्सा बनाना होगा.साथ ही प्रशिक्षण व नवचेतना जैसी किताबें. और पिंकी और वाजेदा जैसी नायिकाओं की भूमिका बहुत अहम हो जाती है.क्योंकि जब देखभाल करने वालों को सही जानकारी होती है, तो एक चम्मच, एक गीत, या एक साझा पल भी एक सुनहरे भविष्य की नींव रख सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces