×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:59 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा के लोगों के लिए आतंक और अराजकता, अब ‘मौत के दौर’ में पहुँचे
Source: UN News: गुरुवार, 24 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
ग़ाज़ा में एक और भयावह सप्ताहान्त बीता, जहाँ भोजन की तलाश में निकले कम से कम 67 फ़लस्तीनी लोग मारे गए. संयुक्त राष्ट्र की राहत टीमों ने ग़ाज़ा की स्थिति को 'अराजकता' और 'भुखमरी' बताया उधर इसराइली सेना पहली बार डेयर अल-बलाह क्षेत्र में दाख़िल हुई है. फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूए सहायता एजेंसी
UNRWA
ने सोमवार को एक चेतावनी में कहा है कि उसके अपने कर्मचारी भी युद्धग्रस्त ग़ाज़ा में ज़िन्दगी बचाने के लिए जूझ कर रहे हैं. एजेंसी ने अपने सहयोगियों की ओर से आए हताशा भरे सन्देश साझा किए, जो वहाँ के बदतर हालात की तस्वीर पेश करते हैं.UNRWA के एक कर्मचारी ने कहा, "हम अब मौत के दौर में जी रहे हैं. इस समय लोगों के चारों ओर केवल मौत है… कहीं बम गिर रहे हैं, कहीं हवाई हमले हो रहे हैं. बच्चे उनके सामने ही भूख और प्यास से धीरे-धीरे कमज़ोर होते जा रहे हैं… और फिर मौत के मुँह में चले जाते हैं."कर्मचारी ने कहा, "जो डॉक्टर और नर्सें अब भी एजेंसी के क्लीनिकों और चिकित्सा केन्द्रों में काम कर रही हैं, वे अपनी आँखों के सामने बच्चों को तड़पते, ग़ायब होते और मरते देख रही हैं…और वे कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं."जारी गोलीबारी...संयुक्त राष्ट्र के
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
) के अनुसार, सप्ताहान्त के दौरान, भोजन हासिल करने की आस में निकले अनेक ग़ाज़ा वासियों पर, इसराइली टैंकों, माहिर निशानचियों और अन्य बन्दूकों से गोलियाँ चलाई गईं.एजेंसी ने एक वक्तव्य में बताया है कि 20 जुलाई को 25 ट्रकों का राहत क़ाफ़िला ज़िकिम सीमा चौकी को पार करके, उत्तरी ग़ाज़ा में भूखे समुदायों की तरफ़ जा रहा था. अन्तिम सुरक्षा चौकी पार करते ही ट्रकों का यह क़ाफ़िला, ऐसे हज़ारों लोगों की भीड़ में फँस गया जो भोजन पाने की आस में इन्तज़ार कर रहे थे, और तभी इसराइली बलों की गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें अनेक लोगों की मौत हो गई.WFP ने इस घटना की निन्दा करते हुए कहा कि पीड़ित अपने और अपने परिवार के लिए केवल भोजन लेने आए थे, क्योंकि वे भुखमरी के कगार पर हैं.यह हमला इसराइली आश्वासनों के बावजूद हुआ, जिनमें कहा गया था कि मानवीय राहत मार्गों पर कोई सैन्य मौजूदगी नहीं होगी.WFP ने आगाह किया कि अगर ऐसी घटनाएँ और सैन्य कार्यवाईयाँ जारी रही, तो ग़ाज़ा में जीवन रक्षक सहायता जारी रखना मुश्किल हो जाएगा.एजेंसी की यह प्रतिक्रिया उस घटना के एक दिन बाद आई है, जिसमें ग़ाज़ा के दक्षिण में एक सहायता केन्द्र के पास 36 लोगों को मार दिया गया था. © UNICEF/Eyad El Baba हज़ारों के लिए बेदख़ली आदेशइसराइली सेना ने मध्य ग़ाज़ा के डेयर अल-बलाह में जो हाल के विस्थापन आदेश जारी किए हैं उनसे 50 हज़ार से 80 हज़ार के बीच लोग प्रभावित हुए हैं. इतने बड़े पैमाने पर यह आदेश 7 अक्टूबर 2023 के युद्ध के बाद पहली बार जारी किया गया है.
OCHA
ने बताया कि इस नए आदेश से, डेयर अल-बलाह से लेकर भूमध्यसागर तक फैले हुए इलाक़े प्रभावित हैं, जिससे यूएन समेत मानवीय संगठनों के लिए सुरक्षित और प्रभावी सहायता पहुँचाना मुश्किल हो जाएगा.यूएन के कर्मचारी डेयर अल-बलाह में कई जगह काम कर रहे हैं और उन जगहों की जानकारी दोनों पक्षों को दी गई है. OCHA ने कहा कि ये स्थान और सभी नागरिक इलाके़ विस्थापन आदेशों के बावजूद सुरक्षित रखे जाने चाहिए.ख़बरों के मुताबिक़, 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमलों में अपहृत कुछ बन्धक इसी इलाके़ में हो सकते हैं.ग़ाज़ा दो हिस्सों में विभाजितग़ाज़ा में, इसराइल के हालिया विस्थापन आदेश के बाद लगभग 88 प्रतिशत क्षेत्र या तो विस्थापन आदेशों के तहत है या इसराइली सैन्य क्षेत्र में शामिल हो गया है.लगभग 21 लाख लोग, अब बचे हुए सीमित स्थान में सिमटे हैं, जहाँ बुनियादी सेवाएँ पूरी तरह ठप हो गई हैं. इनमें से बहुत से लोग कई बार विस्थापित हो चुके हैं.UNRWA की वरिष्ठ आपातकाल अधिकारी लुइस वॉटरिज़ ने कहा, “ग़ाज़ावासी कहीं नहीं जा सकते, वे फँसे हुए हैं. वे बच्चों और ख़ुद की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं.”उन्होंने बताया कि वहाँ भोजन उपलब्ध नहीं है और पानी भी बहुत कम है, इसलिए बहुत से लोग जीवन जोखिम में डालकर, थोड़ी राहत सामग्री लेने के लिए वितरण केन्द्रों तक जाते हैं, जोकि बहुत सीमित हैं.उन्होंने कहा, “बच्चे कुपोषण और पानी की कमी से तड़प रहे हैं, और उनके माता-पिता के सामने ही मौत के शिकार हो रहे हैं. बमबारी और हमले जारी हैं, न तो बचकर कहीं जाने की कोई जगह है और न ही छुपने की.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces