Advertisement
दक्षिण सूडान में युद्ध और जलवायु झटकों के कारण खाद्य संकट गहराया

IPC प्लेटफ़ॉर्म के मुताबिक़, देशभर में स्थिति चिन्ताजनक है. देश की आधी आबादी यानि 7.7 करोड़ से अधिक लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, जिनमें से 83 हज़ार से ज़्यादा लोग "विनाशकारी" स्तर की भुखमरी झेल रहे हैं.WFP के उप कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काउ ने दक्षिण सूडान दौरे के बाद कहा, "यहाँ की पीड़ा सुर्ख़ियों में नहीं आती, लेकिन लाखों माता-पिता और बच्चे हर दिन भूख से जूझ रहे हैं."सबसे प्रभावित क्षेत्रों में अपर नाइल राज्य शामिल है, जहाँ हिंसा के के कारण हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं और राहत पहुँचाने में रुकावट आ रही हैं. नासिर और उलांग जैसे दो ज़िले भुखमरी के कगार पर हैं.दक्षिण सूडान को 2011 में आज़ादी मिली थी. उसके बाद देश में गृह युद्ध भड़क उठा था जोकि 2018 में एक शान्ति समझौते के ज़रिए समाप्त हुआ था.हालाँकि, हालिया राजनैतिक तनाव और हिंसक हमलों से यह समझौता फिर से टूटने के कगार पर है, ख़ासकर ऊपरी नाइल राज्य में.पड़ोसी देश सूडान में जारी युद्ध ने संकट को और बढ़ा दिया है. अप्रैल 2023 से अब तक लगभग 12 लाख लोग सीमा पार करके दक्षिण सूडान पहुँचे हैं, जिनमें से बहुत से लोग भूखे, मानसिक आघात से ग्रस्त और बिना किसी सहायता के हैं. WFP ने बताया कि देशभर में 23 लाख बच्चे अब कुपोषण के ख़तरे में हैं.हालात नाज़ुककठिन परिस्थितियों के बावजूद, WFP ने इस साल अब तक 20 लाख से अधिक लोगों तक आपातकालीन खाद्य सहायता पहुँचाई है.जिन 10 ज़िलों में युद्ध कम हुआ है, वहाँ लोग अपनी ज़मीनों पर लौटे हैं, जिससे फ़सल उत्पादन और खाद्य सुरक्षा में सुधार हुआ है.WFP ने सबसे अधिक प्रभावित और दूर-दराज़ के इलाक़ों तक पहुँचने के लिए, ग्रेटर ऊपरी नाइल क्षेत्र में 40 हज़ार लोगों के लिए 430 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री की हवाई आपूर्ति की है.सीमित बुनियादी ढाँचे वाले देश में सहायता पहुँचाने के लिए नदी मार्ग सबसे प्रभावी साधन बन गया है. वहीं, WFP की मानवीय हवाई सेवा अब भी ऊपरी नाइल के सात स्थानों तक नियमित उड़ानें संचालित कर रही है.इसी दौरान, ऊपरी नाइल में फैले हैज़ा संक्रमण ने राहत प्रयासों पर अतिरिक्त दबाव डाला है. WFP ने कहा है कि वह इस समय सिर्फ़ 25 लाख लोगों को सहायता दे पा रहा है, वो भी कई बार आधे राशन के रूप में. अगर जल्द ही 27.4 करोड़ डॉलर की धन सहायता नहीं मिली, तो सितम्बर से सहायता में और कटौती शुरू हो जाएगी.निदेशक स्काउ ने कहा, “हमारे पास संसाधन और क्षमता है, लेकिन वित्तीय सहाया और शान्ति के बिना हमारे हाथ बँधे हुए हैं.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


