-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: भोजन के लिए क़तार में लगे लोगों की हत्या की निन्दा, मानवीय हालात और भी बदतर

Source: UN News: बुधवार, 23 जुलाई 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: भोजन के लिए क़तार में लगे लोगों की हत्या की निन्दा, मानवीय हालात और भी बदतर
यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, ग़ाज़ा में मानवीय स्थितियों के तेज़ी से बिगड़ने पर हैरान हैं, जहाँ लोगों को जीवित रखने वाली अन्तिम जीवन रेखाएँ भी ढह रही हैं. एक दिन पहले ही, ग़ाज़ा में भोजन की तलाश में निकले अनेक फ़लस्तीनियों की मौत, इसराइली बलों की गोलीबारी में होने की ख़बरें मिली थीं. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सोमवार को मुख्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि महासचिव, बच्चों और वयस्कों दोनों के कुपोषण से पीड़ित होने की बढ़ती ख़बरों पर दुखी हैं और भोजन प्राप्त करने का प्रयास कर रहे लोगों पर गोलीबारी में, उनकी मौतें होने और उनके घायल होने की घटनाओं की निन्दा करते हैं.आम लोग कोई निशाना नहींप्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा, "आम लोगों की रक्षा और सम्मान किया जाना चाहिए, और उन्हें कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए." ग़ाज़ा में आबादी जीवन की बुनियादी ज़रूरतों की गम्भीर कमी से जूझ रही है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि "इसराइल का दायित्व है कि वह संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवीय संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली मानवीय राहत को अपने सभी उपलब्ध साधनों से अनुमति दे और उसे आसान बनाए."प्रवक्ता ने कहा कि महासचिव ने इस वास्तविकता की तरफ़ ध्यान आकर्षित किया कि हाल में युद्ध में ऐसे समय में तेज़ी आई है जब ग़ाज़ा में मानवीय सहायता व्यवस्था को बाधित और कमज़ोर किया जा रहा है और उसे ख़तरे में डाला जा रहा है. UN News नए बेदख़ली आदेशउन्होंने डेयर अल-बलाह के कुछ हिस्सों के लिए जारी किए गए नए निकासी आदेश की ओर भी ध्यान आकर्षित किया जो, लोगों को और भी विकट परिस्थितियों में धकेल रहा है और दीगर विस्थापन के लिए विवश कर रहा है.यह निकासी आदेश, साथ ही संयुक्त राष्ट्र की सहायता प्रदान करने की क्षमता को भी सीमित कर रहा है.उन्होंने बताया कि डेयर अल-बलाह में संयुक्त राष्ट्र के दो अतिथिगृहों पर हमला किया गया, जबकि दोनों पक्षों को उनके स्थानों के बारे में सूचित किया गया था.प्रवक्ता ने, एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए, "उन्हें (अतिथिगृहों को) नुक़सान पहुँचा है. अन्दर मौजूद संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी, बहुत घबरा गए थे."स्तेफ़ान दुजैरिक ने इस बात पर ज़ोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र, डेयर अल-बलाह में ही मुस्तैद रहने का इरादा रखता है.युद्धविराम अभी लागू होमहासचिव ने मानवीय सहायता कर्मियों सहित आम लोगों की सुरक्षा और उनके वजूद के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने के लिए, अपनी तत्काल पुकार को दोहराया.उन्होंने एक बार फिर, सभी बन्धकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आहवान भी किया.प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, ग़ाज़ा में अपने मानवीय सहायता अभियानों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए तैयार है, और कहा कि "युद्धविराम का समय बिल्कुल अभी है."कुपोषण से होती मौतेंग़ाज़ा में जारी गोलाबारी, विस्थापन और विनाश के बीच, मानवतावादियों को लगातार गम्भीर रूप से कुपोषित लोगों के चिकित्सा केन्द्रों और अस्पतालों में पहुँचने की ख़बरें मिल रही हैं जिनका स्वास्थ्य बेहद ख़राब है.ग़ाज़ा स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, बच्चों सहित 12 से अधिक लोगों की मौत, भूख से हो गई है.मानवीय मामलों के समन्वय के लिए यूएन एजेंसी (OCHA) ने याद दिलाया कि ग़ाज़ा का लगभग 88 प्रतिशत हिस्सा, अब विस्थापन के आदेशों के अधीन है या विस्थापन क्षेत्रों में है.आश्रय और ईंधन की कमीग़ाज़ा की आबादी लगभग 21 लाख है और लगभग साढ़े 13 लाख लोगों को आश्रय व घरेलू सामान की ज़रूरत है. अलबत्ता, चार महीने से ज़्यादा समय से, इसराइल की तरफ़ से, किसी भी प्रकार की आश्रय सामग्री को ग़ाज़ा में दाख़िल होने की अनुमति नहीं दी गई है.ईंधन का गम्भीर संकट भी जारी है, और मानवीय सहायता एजेंसियाँ, लगातार चेतावनी दे रही हैं कि हाल के दिनों में सीमित मात्रा में ईंधन की आपूर्ति होना, पर्याप्त नहीं है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement