Advertisement
ग़ाज़ा में लगातार हो रही हैं मौतें, बढ़ रहे हैं विस्थापन व हताशा

ईंधन की भारी कमीOCHA ने 9 जुलाई को ईंधन की सीमित आपूर्ति फिर से शुरू होने के बावजूद, ग़ाज़ा में ऊर्जा संकट गहराने की चेतावनी भी दी है.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ, ईंधन की सीमित आपूर्ति फिर से शुरू होने के बाद से, केरेम शेलॉम सीमा चौकी के ज़रिए, केवल 6 लाख लीटर डीज़ल ही ग़ाज़ा के भीतर भेज पाया है.ईंधन की कमी के कारण पिछले कुछ दिनों में, कूड़ा-कचरा संग्रहण को रोकना पड़ा है, और पानी के अतिरिक्त कुएँ भी बन्द करने पड़े हैं. हर गुज़रते दिन के साथ, लोगों के पास स्वच्छ पानी और स्वास्थ्य सेवाएँ कम होती जा रही हैं. और भूतल पर सीवेज का पानी भर रहा है.दरअसल, जीवन रक्षक कार्यों को जारी रखने के लिए, हर दिन लाखों लीटर ईंधन की आवश्यकता होती है. अब जो सीमित मात्रा में ईंधन आ रहा है, वह मुख्य रूप से स्वास्थ्य, जल और दूरसंचार सेवाओं के साथ-साथ, बिजली वाहनों के लिए आवंटित किया जा रहा है.इस बीच, गाज़ा के अन्दर मानवीय गतिविधियों पर इसराइली प्रतिबन्ध जारी है और इसराइली अधिकारियों ने बीते सप्ताह के दौरान, सहायता सामग्री से भरे केवल 14 ट्रकों को ग़ाज़ा में दाख़िल होने की अनुमति दी है.उधर जून महीने में बच्चों में भुखमरी की दर अपने सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गई, और 5 हज़ार 800 से अधिक लड़कियाँ व लड़के, औचक कुपोषण के शिकार हुए हैं.मीडिया पर लगे प्रतिबन्ध हटाएँइस बीच, फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूए सहायता एजेंसी - UNRWA के प्रमुख फ़िलिपे लज़ारिनी ने, ग़ाज़ा में अन्तरराष्ट्रीय मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबन्ध हटाने का आहवान किया है.फ़िलिपे लज़ारिनी ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "650 दिनों से आम लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं और अन्तरराष्ट्रीय मीडिया को ग़ाज़ा के भीतर जाने की अनुमति नहीं है."उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान 200 से ज़्यादा फ़लस्तीनी पत्रकार मारे गए हैं."मीडिया प्रतिबन्ध से दुष्प्रचार और झूठी जानकारी के फैलाव अभियान को बढ़ावा मिलता है, और ये दुस्सूचना अभियान, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्तरराष्ट्रीय मानवीय संगठनों से सीधे तौर पर प्राप्त होने वाले आँकड़ों और बयानों पर सवाल उठाते हैं."
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


