-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाल टीकाकरण प्रयासों में धीमी प्रगति, 1.4 करोड़ शिशु अब भी टीकों से वंचित

Source: UN News: गुरुवार, 17 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
बाल टीकाकरण प्रयासों में धीमी प्रगति, 1.4 करोड़ शिशु अब भी टीकों से वंचित
विश्व भर में डिप्थीरिया, टेटनस और पेरटुसिस (DTP) से बचाव के लिए वैक्सीन की ख़ुराक पाने वाले बच्चों में धीमी, मगर निरन्तर प्रगति दर्ज की जा रही है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने आगाह भी किया है कि पिछले वर्ष लगभग दो करोड़ नवजात शिशु डीटीपी वैक्सीन की कम से कम एक ख़ुराक से वंचित रह गए. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने मंगलवार को जारी अपने आँकड़ों में बताया है कि वर्ष 2024 में, दुनिया भर में कुल 89 फ़ीसदी नवजात शिशुओं (11.5 करोड़) को डिप्थीरिया, टेटनस और पेरटुसिस से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक ख़ुराक मिली.यह 2023 की तुलना में, कम से कम एक ख़ुराक पाने वाले बच्चों की संख्या में 1.71 लाख की वृद्धि को दर्शाता है.राष्ट्रीय प्रतिरक्षण कवरेज से प्राप्त डेटा के अनुसार, 85 फ़ीसदी बच्चों (10.9 करोड़) ने अपनी तीनों खुराक़ों को पूरा किया है, जबकि 10 लाख अतिरिक्त बच्चों ने डीटीपी वैक्सीन की पूर्ण ख़ुराक हासिल की. Tweet URL यूएन एजेंसियों के अनुसार, ये मध्यम प्रगति है लेकिन बढ़ती चुनौतियों के दौर में देश बच्चों की रक्षा के लिए कोशिशों में जुटे हैं, और ये इसी का नतीजा है.इसके बावजूद, पिछले वर्ष लगभग दो करोड़ नवजात शिशु डीटीपी वैक्सीन की कम से कम एक ख़ुराक से वंचित रह गए. इनमें 1.43 करोड़ बच्चों को एक भी ख़ुराक नहीं मिल पाई, जोकि 2030 एजेंडा के अनुरूप स्थापित किए गए लक्ष्य से 40 लाख अधिक है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा कि वैक्सीन ज़िन्दगियाँ बचाती हैं, व्यक्तियों, परिवारों, समुदायों, अर्थव्यवस्थाओं और राष्ट्रों को फलने-फूलने में सहायक हैं.“टीकाकरण हासिल करने वाले बच्चों की संख्या को बढ़ते हुए देखना उत्साहजनक है, लेकिन अभी और कार्य किया जाना शेष है. सहायता [धनराशि] में नाटकीय कटौती, और उसके साथ वैक्सीन सुरक्षा के बारे में ग़लत जानकारी फैलने से दशकों की प्रगति के दरक जाने का ख़तरा है.”WHO का कहना है कि प्रतिरक्षण सेवाओं की सीमित सुलभता, टीकों की आपूर्ति में व्यवधान, हिंसक टकराव, अस्थिरता, वैक्सीन के प्रति भ्रामक जानकारी, ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से बच्चों को या तो वैक्सीन की पूर्ण ख़ुराक नहीं मिल पा रही है या फिर कम मिल रही है.वैक्सीन तक असमान पहुँच2019 के बाद से, 195 देशों से प्राप्त आँकड़े दर्शाते हैं कि 131 देशों के लिए, कम से कम 90 फ़ीसदी बच्चों तक डीटीपी वैक्सीन की पहली ख़ुराक पहुँचा पाना सम्भव हुआ है, मगर इस समूह में विस्तार नहीं हो पाया है.जिन देशों में 90 प्रतिशत से कम बच्चों को ही वैक्सीन की ख़ुराक मिल पा रही थी, उनमें केवल 17 ने ही पिछले पाँच वर्षों में अपनी कवरेज दर बढ़ाई है. 47 देशों में प्रगति थमती जा रही है या फिर हालात पहले की तुलना में बिगड़ रहे हैं.यूएन एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि हिंसक टकराव और मानवीय संकटों की वजह से टीकाकरण पर असर होता है. विश्व के क़रीब एक-चौथाई नवजात शिशु 26 देशों में हैं, नाज़ुक परिस्थितियों, हिंसक टकराव या मानवीय संकटों से जूढ रहे हैं.टीकाकरण के दायरे से बाहर कुल बच्चों की संख्या में उनका हिस्सा 50 फ़ीसदी है.अध्ययन के अनुसार, कुछ मध्यम- और उच्च आय वाले देशों में टीकाकरण कवरेज पर असर होने के संकेत नज़र आए हैं. प्रतिरक्षण कवरेज में मामूली गिरावट से भी बीमारियों का प्रकोप होने और स्वास्थ्य प्रणालियों पर दबाव बढ़ने की आशंका बढ़ती है.प्रतिरक्षण का दायरा बढ़ानामौजूदा चुनौतियों के बावजूद, कई देशों में वैक्सीन की पहुँच को बढ़ाने के लिए प्रयास जारी हैं, जिनमें वो देश भी हैं जिन्हें वैक्सीन अलायंस (GAVI) से समर्थन प्राप्त है. पोलियो, रोटावायरस, मेनिनजाइटिस, ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) समेत अन्य बीमारियों से बचाव के लिए प्रतिरक्षण उपाय किए गए हैं.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी और यूनीसेफ़ ने देशों की सरकारों और साझेदार संगठनों से चंद क़दम उठाने का आग्रह किया है:वैक्सीन अलायंस के लिए (2026-2030) के दौरान वित्तीय समर्थन की कमी को दूर करना ताकि निम्न-आय वाल देशों में लाखों बच्चों की रक्षा हो हिंसक टकराव से प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिरक्षण अभियान को मज़बूती, शून्य ख़ुराक पाने वाले बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाना स्थानीय नेतृत्व में रणनीतियों व घरेलू निवेश को प्राथमिकता, मौजूदा खाई को पाटने के लिए प्रतिरक्षण को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल का एक अहम हिस्सा बनाना
वैक्सीन के विषय में तथ्य-आधारित विश्लेषण के ज़रिए भ्रामक जानकारी व दुष्प्रचार से निपटा जाना
डेटा और रोग निगरानी प्रणाली में निवेश से ठोस प्रतिरक्षण कार्यक्रमों को मार्गदर्शित करना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement