Advertisement
सूडान: हाल के हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत की निन्दा

यूनीसेफ़ को भय व्यक्त किया है कि अनेक लोगों के घायल होने और कुछ लोगों के लापता होने के कारण, हताहत बच्चों की संख्या और बढ़ सकती है.‘मानव जीवन का घोर असम्मान’यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने मंगलवार को कहा, "ये हमले बेहद अपमानजनक हैं." "ये हमले, हिंसा में भयावह वृद्धि और मानव जीवन, अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून व मानवता के सबसे बुनियादी सिद्धान्तों की पूर्ण अवहेलना को दर्शाते हैं."ग़ौरतलब है कि अतीत में सहयोगी रहे मगर अब प्रतिद्वंद्वी बन चुके सूडानी सशस्त्र बल (SAF) और अर्द्धसैनिक त्वरित समर्थन बल (RSF), अप्रैल 2023 से देश पर नियंत्रण के लिए युद्ध कर रहे हैं. हाल कम समय में कोर्डोफ़न क्षेत्र में लड़ाई तेज़ हो गई है.हिंसा को तुरन्त बन्द करेंकैथरीन रसैल ने कहा, "यूनीसेफ़ इन हमलों की कड़े शब्दों में निन्दा करता है."उन्होंने सभी पक्षों से हिंसा को तुरन्त बन्द करने और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करने की पुकार लगाई है. साथ ही, अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का सम्मान करने के साथ-साथ, सैन्य व असैन्य लक्ष्यों में भेद करने और सावधानी बरतने के सिद्धान्तों का पालन करने का भी आहवान किया है.यूनीसेफ़ प्रमुख ने ज़ोर देकर कहा है कि आम लोगों, ख़ासतौर पर बच्चों को, कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.इसके अलावा, सभी कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की स्वतंत्र रूप से जाँच की जानी चाहिए और ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही निर्धारित की जानी चाहिए.उन्होंने कहा, "अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के उल्लंघन के लिए, दंड से मुक्ति बर्दाश्त नहीं की जा सकती, विशेष रूप में तब, जब बच्चों का जीनन दाँव पर लगा हो."कैथरीन रसैल ने पीड़ितों के परिवारों और इस जघन्य हिंसा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति, यूनीसेफ़ की गहरी संवेदना व्यक्त की है.उन्होंने कहा, "किसी भी बच्चे को ऐसी भयावहता का सामना नहीं करना पड़े. बच्चों के ख़िलाफ़ हिंसा अमानवीय है और इसे तुरन्त बन्द किया जाना चाहिए."
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


