×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:48 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
विश्व अश्व दिवस: इनसानों के पुराने साथी घोड़े की एक जज़्बाती दास्तान
Source: UN News: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
चौड़ी चरागाहें, हरी घास के बड़े मैदान और पूरी तरह महिलाओं की देखरेख वाला एक आश्रय स्थल... न्यूयॉर्क सिटी के पास अटलांटिक महासागर से घिरे लाँग आइलैंड की यह ज़मीन, आज उन घोड़ों के लिए जीवन की नई शुरुआत की जगह बन चुकी है, जिन्हें कभी मार दिए जाने के लिए चिन्हित कर लिया गया था. इस फ़ार्म को मारिसा स्ट्रियानो ने 2010 में अपने प्रिय घोड़े 'स्पिरिट्स प्रॉमिस' की याद में शुरू किया था और अब यह एक ऐसी जगह बन चुका है जहाँ सिर्फ़ घोड़े ही नहीं, बल्कि टूटे हुए इनसानी दिल भी राहत पाते हैं.संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसी वर्ष 3 जून को प्रस्ताव
79/29
1 पारित करके, 11 जुलाई को 'विश्व घोड़ा दिवस' घोषित किया. इस तरह शुक्रवार, 11 जुलाई को यह प्रथम दिवस मनाया जा रहा है. सदस्य देशों ने इस दिवस की स्थापना के ज़रिए एक स्पष्ट सन्देश दिया है: जानवरों को भी संवेदनशीलता और सम्मान के साथ जीने का हक़ है.यह पहल सिर्फ़ घोड़ों के लिए नहीं, बल्कि तमाम जीवों के अधिकारों और गरिमा को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है.यूएन न्यूज़ टीम ने इस अवसर पर, ‘स्पिरिट्स प्रॉमिस’ फ़ार्म का दौरा किया.घोड़ा, युगों का वफ़ादार साथीघोड़े, प्राचीन युद्धभूमियों से लेकर आज के उपचारात्मक कार्यक्रमों तक, सदियों से इनसान के सबसे भरोसेमन्द साथियों में से एक रहे हैं. मगर आज की बेतहाशा प्रौद्योगिकी से घिरी इस दुनिया में, ऐसे बहुत कम लोग हैं जो इनसान और जानवर की इस अमूल्य साझेदारी की विरासत को याद रखते हैं.मारिसा स्ट्रियानो कहती हैं, "घोड़ों ने हमें सिर्फ़ जीवित रहने में मदद नहीं की, उन्होंने हमारे साथ मिलकर अमेरिका को गढ़ा है. उन्होंने ज़मीन जोती, लोगों को अपनी पीठ पर बिठाकर सरपट दौड़ें लगाई हैं."घोड़ों को कई संस्कृतियों में केवल उनकी शक्ति के लिए नहीं, बल्कि उनके आध्यात्मिक अस्तित्व के लिए भी गहरी श्रद्धा से देखा जाता है.मंगोलिया ने विश्व घोड़ा दिवस का प्रस्ताव, यूएन महासभा में पेश किया था, जहाँ घोड़े पवित्र माने जाते हैं और वे राष्ट्रीय पहचान के साथ बहुत घनिष्ठता के साथ जुड़े हुए हैं. वहाँ के बच्चे अक्सर चलना सीखने से पहले घुड़सवारी करना सीख जाते हैं.लोकगीतों में घोड़ों की वफ़ादारी और शौर्य की भावपूर्ण प्रशंसा की जाती है, वे न सिर्फ़ एक सवारी, बल्कि आत्मा के साथी माने जाते हैं. © UNESCO/Rita Fernandes ओझल होती साझेदारीकभी इनसान की प्रमुख सवारी रहे घोड़े, अब मशीनों के आगमन के साथ हमारी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से लगभग ग़ायब हो गए हैं. आज वे ज़्यादातर खेल, पर्यटन, मनोवैज्ञानिक उपचार और मनोरंजन की दुनिया तक ही सिमटकर रह गए हैं.मगर इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने इनसानी जीवन में अपनी अहमियत खो दी है.स्ट्रियानो भावुकता के साथ कहती हैं, "घोड़ों ने अपना मूल्य नहीं खोया है, हमने बस उसे देखना बन्द कर दिया है."ज़िन्दगी को दूसरा मौक़ाअमेरिका में घोड़ों को मारना ग़ैरक़ानूनी है, इसलिए बीमार, बूढ़े या दौड़ से रिटायर हो चुके घोड़ों को अक्सर कनाडा या मैक्सिको के बूचड़ख़ानों में भेज दिया जाता है.स्ट्रियानो कहती हैं, "ज़रा सोचिए, पन्द्रह साल तक कड़ी मेहनत करना, अपना सब कुछ न्यौछावर कर देना और फिर पूरी तरह नज़रअन्दाज़ करते हुए उन्हें बेसहारा छोड़ दिया जाना, केवल इसलिए कि उनकी उम्र हो गई होती है. हम ऐसे ही घोड़ों को अपनाते हैं. उन्हें और वक़्त देते हैं, एक नई शुरुआत, एक दूसरा मौक़ा."यह फ़ार्म अब 19 बचाए गए घोड़ों का घर है. इनमें रिटायर हो चुके पुलिस घोड़े हैं, कभी प्रजनन के लिए इस्तेमाल किए गए घोड़े हैं, और यहाँ तक कि पुराने आमिश समुदाय के कामकाजी घोड़े भी शामिल हैं. हर एक के पास अपनी एक अलग कहानी है.स्ट्रियानो मुस्कुराते हुए कहती हैं, "उनमें से एक है गस…अगर इनसानों की उम्र में गिनें तो वो 107 साल का है. वो पहले मनोवैज्ञानिक उपचार का घोड़ा था, लेकिन अन्त के दिनों में उसने बच्चों को गिराना शुरू कर दिया. अब वो रिटायर हो चुका है और अपनी अन्धी साथी, रमोना, से बेहद प्यार करता है. दोनों एक-दूसरे से कभी अलग नहीं होते. यही है घोड़े की आत्मा." UNDP Eurasia/Danil Usmanov भावनात्मक तालमेलघोड़े सिर्फ़ मददगार साथी ही नहीं होते, वे बेहद संवेदनशील, भावनात्मक और सामाजिक जीव होते हैं.स्ट्रियानो बताती हैं कि लगभग 360 डिग्री की नज़र और माहौल को भाँपने की असाधारण क्षमता के साथ घोड़े, दूसरों की भावनाओं को सहजता से महसूस कर लेते हैं. यही गुण उन्हें उपचारात्मक माहौल में एक आदर्श साथी बनाते हैं, जहाँ वे शब्दों के बिना ही दिल की बात समझ लेते हैं.‘स्पिरिट्स प्रॉमिस’ में घोड़े, शारीरिक या मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के साथ, प्रताड़ना के शिकार हुए लोगों के साथ, और डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से प्रभावित उम्रदराज़ लोगों के साथ काम करते हैं.एक घोड़ा, घबराए हुए किशोर को शान्ति दे सकता है, या उस व्यक्ति की ज़िन्दगी में ख़ुशियाँ लौटा सकता है, जिसके बारे में ये सोच लिया गया हो कि उसने महसूस करना ही छोड़ दिया है.इन्हें अक्सर “भावनाओं का आईना” कहा जाता है. घोड़े किसी भी इनसान की असली अन्दरूनी भावनाओं को तुरन्त पहचान लेते हैं, भले ही वह व्यक्ति ख़ुद भी वैसा महसूस नहीं कर पा रहा हो.स्ट्रियानो कहती हैं, "घोड़े 100 प्रतिशत भावनाओं से भरे हुए होते हैं. वे कभी झूठ नहीं बोलते, और दूसरों के झूठ को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते."उन्होंने कहा, "अगर आप कहें कि आप ठीक हैं, लेकिन अन्दर से टूट रहे हों, तो वे उसे महसूस कर लेंगे और दूर हो जाएँगे. लेकिन अगर आप ईमानदार हैं, चाहे आप दुखी हों या ग़ुस्से में, वे आपके साथ बने रहेंगे."यह संवेदनशीलता उन्हें उन लोगों के लिए अदभुत साथी बनाती है जो ग़म, लत या आघात से गुजर रहे होते हैं.स्ट्रियानो के ज़हन में एक क़िस्सा आज भी ताज़ा है, जब एक युवक नशे की लत से उबरने की राह पर चलते हुए फ़ार्म पहुँचा. वह हमेशा सतर्क और संकोच में दिख रहा था. उस समय, फ़ार्म पर एक घोड़ी थी, जिसका नाम था हार्टब्रेकर. © UNESCO स्ट्रियानो आज भी उस पल को विस्मय के साथ याद करते हुए कहती हैं कि, भले ही वह अब हमारे बीच नहीं हैं, पर "वह सीधे उसके पास आई और बस... उसे अपनाया. घोड़ी ने उस युवक को ऐसे देखा, मानो कह रही हो, ‘मैं देख पा रही हूँ कि तुम टूट चुके हो. मैं भी… लेकिन यह अन्त नहीं है. तुम अब भी प्रेम व अपनेपन की उम्मीद कर सकते हो.’"दोनों साथ में ही, चारागाह में दाख़िल हुए. हार्टब्रेकर ज़मीन पर लेट गई, और युवक अपना चेहरा उसके शरीर से लगाते हुए उसके पास बैठ गया. वो दोनों, आधे घंटे तक बस चुपचाप वहीं बैठे रहे.स्ट्रियानो याद करती हैं, “वो पल पूरी तरह शान्ति से भरपूर था, बिना शब्दों का भरोसा, बिना शर्तों की मौजूदगी.”तभी युवक की माँ वहाँ आईं. हार्टब्रेकर, जो पहले शान्त और कोमल थी, अचानक बेचैन हो गई, सूँघने लगी, सिर हिलाने लगी, और खु़द को आज़ाद करने की कोशिश करने लगी.स्ट्रियानो बताती हैं, “वह ऐसा व्यवहार कर रही थी जैसे वह उसे उसकी माँ से बचाना चाहती हो. मैंने तुरन्त हार्टब्रेकर को वहाँ से ले जाकर शान्त किया. तभी उस युवक ने मुझसे धीरे से बोला, ‘वह अपने धर्म की आड़ लेती है, लेकिन उसने मुझे माफ़ नहीं किया है. वह कभी कहेगी नहीं, लेकिन घोड़े ने देख लिया.’”स्ट्रियानो के लिए यह एक बार फिर उस सत्य की पुष्टि थी जिसे वह बार-बार अनुभव कर चुकी हैं: घोड़े बाहरी दिखावे पर नहीं, बल्कि सच्चाई पर प्रतिक्रिया करते हैं.“वे मुखौटा नहीं देखते, वे आत्मा देखते हैं, और यही उनकी ताक़त है. वे हमें हमारी असली पहचान में देखते हैं, फिर भी हमारे साथ रहने का चुनाव करते हैं.”देखभाल और शोषण…घोड़ों के शोषण को लेकर लगातार बहस जारी हैं, चाहे वो घोड़ागाड़ी चलाने वाले घोड़े हों, व्यासायिक दौड़ के घोड़े या दिखावा उद्योग के घोड़े, सवाल यह है कि परम्परा और क्रूरता की सीमा कहाँ रुकती है?स्ट्रियानो कहती हैं, “मुझे घोड़ों की दौड़ से नफ़रत है…शायद कभी इसका कोई उद्देश्य रहा था, लेकिन अब यह केवल धन की दौड़ बन गई है. घोड़ों के शरीरों में दवाइयाँ भरी जाती हैं, उन्हें बन्दी बनाया जाता है, उन्हें इस्तेमाल किया जाता है और फिर उन्हें मार दिया जाता है.”स्ट्रियानो साथ ही स्वीकार करती हैं कि नैतिक सवाल हमेशा स्पष्ट नहीं होते. न्यूयॉर्क के सैंट्रल पार्क में पर्यटकों के लिए घोड़ागाड़ी खींचने वाले घोड़ों के बारे में पूछे जाने पर वह कहती हैं, “मैं एक जीव की क़रबानी, दूसरों के लिए देने में विश्वास नहीं रखती. वे घोड़े पूरे परिवारों का गुज़ारा चलाते हैं. हमें सन्तुलन बनाना होगा. लेकिन हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि घोड़े औज़ार नहीं, ज़िन्दगी से भरे और संवेदनशील जीव हैं.”स्ट्रियानो और उनकी देखभाल में रहने वाले घोड़ों के लिए यह फ़ार्म एक ऐसा स्थान है जहाँ प्रजातियों के बीच भरोसे की नई नींव रखी जाती है.वह अपने काम को एक सौभाग्य मानती हैं, हर दिन एक मौक़ा, उन जीवों के साथ रहने का, जो चाहे जो भी दर्द या संघर्ष झेल चुके हों, फिर भी माफ़ करना और फिर से प्यार करना जानते हैं.शुक्रिया अदा करने का दिनसंयुक्त राष्ट्र के
खाद्य एवं कृषि संगठन
(
FAO
) के अनुसार, दुनिया भर में इस समय लगभग 6 करोड़ 8 लाख घोड़े हैं.संयुक्त राज्य अमेरिका में 63 हज़ार फ़ार्मों पर लगभग 24 लाख घोड़े और खच्चर पाले जाते हैं, वहीं योरोपीय संघ में क़रीब 70 लाख घोड़े हैं और अश्व प्रजनन, खेल एवं पर्यटन क्षेत्रों में 8 लाख से अधिक रोज़गार इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.मंगोलिया में लगभग 30 लाख 40 हज़ार लाख घोड़े हैं, यानि लगभग हर व्यक्ति के लिए एक घोड़ा.घोड़े, गधे और खच्चर, खेल और उद्योग से परे, ग्रामीण जीवन के लिए अनिवार्य हैं. FAO के शोध के अनुसार, लगभग 11 करोड़ 20 लाख कामकाजी अश्वचर, 60 करोड़ से अधिक लोगों की आजीविका का सहारा हैं, ख़ासतौर पर निम्न और मध्यम आय वाले देशों में.ये पशु पानी, भोजन और अन्य आवश्यक सामानों के परिवहन में अहम भूमिका निभाते हैं.संयुक्त राष्ट्र, 11 जुलाई को प्रथम विश्व अश्व दिवस के अवसर पर, पूरी दुनिया को आमंत्रित करता है कि वे मानवता के इस वफ़ादार साथी को उनके परिश्रम, भरोसे और धैर्य के लिए “धन्यवाद” कहें.स्ट्रियानो कहती हैं, “घोड़ा एक अनमोल तोहफ़ा है और इसे हम किसी भी क़ीमत पर नहीं खो सकते.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces