-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UNAIDS: गहरी धन कटौती से, एचआईवी के विरुद्ध लड़ाई व लाखों ज़िन्दगियों पर जोखिम

Source: UN News: सोमवार, 14 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
UNAIDS: गहरी धन कटौती से, एचआईवी के विरुद्ध लड़ाई व लाखों ज़िन्दगियों पर जोखिम
एचआईवी/एड्स के विरुद्ध लड़ाई एक ख़तरनाक पड़ाव पर पहुँच गई है और अन्तरराष्ट्रीय सहायता धनराशि में गहरी कटौती की वजह से एक ऐतिहासिक संकट उपजा है. इससे लाखों ज़िन्दगियों पर गम्भीर जोखिम मंडरा रहा है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNAIDS) ने चेतावनी जारी की है कि दानदाताओं का समर्थन दरकने से स्वास्थ्यकर्मियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है और रोकथाम कार्यक्रम थम गए हैं. एचआईवी/एड्स का अन्त करने के लिए समर्पित यूएन एजेंसी (UNAIDS) ने गुरूवार को अपनी एक नई रिपोर्ट प्रकाशित की है, जो दर्शाती है कि यदि देशों ने एचआईवी कार्यक्रम व वित्तीय समर्थन में बड़े बदलाव नहीं किए तो पिछले कई दशकों की प्रगति धूमिल हो सकती है.रिपोर्ट के अनुसार, अन्तरराष्ट्रीय दानदाताओं द्वारा अचानक बड़े पैमाने पर सहायता धनराशि में कटौती किए जाने से इस स्वास्थ्य चुनौती से सर्वाधिक प्रभावित देशों पर गम्भीर असर हुआ है. Tweet URL स्वास्थ्य प्रणालियों में इस बीमारी की रोकथाम के लिए कार्यक्रमों को रोक दिया गया है, उपचार सेवाओं पर जोखिम है और स्वास्थ्यकर्मियों में कटौती की गई हैं. सामुदायिक सेवाओं के ज़रिए हाशिए पर रहने वाली आबादी के लिए सहायता सुनिश्चित करने में मदद मिलती रही है, मगर अब यह भी संकट में है.मोज़ाम्बीक़ में 30 हज़ार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी प्रभावित हुए हैं. नाइजीरिया में संक्रमण का जोखिम झेल रहे लोगों तक रोकथाम उपाय पहुँचाने पर असर हुआ है. हर महीने 40 हज़ार से घटकर यह संख्या छह हज़ार तक पहुँच गई है.UNAIDS के अनुसार, यदि अमेरिका द्वारा समर्थित एचआईवी उपाचर व रोकथाम सेवाएँ पूरी तरह से दरकती हैं, तो 60 लाख अतिरिक्त नए संक्रमण मामले सामने आने की आशंका है, और 2025 से 2029 के दौरान एड्स सम्बन्धी वजहों से 40 लाख अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं.यूएन एजेंसी की कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानयिमा ने कहा कि उन्होंने रातोंरात सेवाओं को लुप्त होते देखा है. स्वास्थ्यकर्मियों को घर भेज दिया गया है. और लोगों को देखभाल सेवाओं के दायरे से बाहर किया जा रहा है.अहम सेवाओं पर संकटधन कटौती के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में इस व्यवधान से पहले भी, एचआईवी की अवस्था में जीवन गुज़ार रहे 90 लाख से अधिक लोगों को वर्ष 2024 में जीवनरक्षक उपचार सेवाएँ उपलब्ध नहीं थीं.इनमें 0-14 वर्ष के 6.20 लाख बच्चे भी थे, जिन्हें एचआईवी था मगर उपचार सेवाओं तक पहुँच नहीं थी. 2024 में बच्चों में एड्स सम्बन्धी वजहों से 75 हज़ार की मौत हुई थी.वर्ष 2024 में, एड्स-सम्बन्धी कारणों से 6.30 लाख लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से 61 फ़ीसदी सब-सहारा अफ़्रीका में हैं. 15-24 वर्ष आयु वर्ग में 2.10 लाख किशोर लड़कियाँ और युवतियाँ एचआईवी संक्रमण की चपेट में आई, जोकि प्रति दिन औसतन 570 नए संक्रमण हैं.वित्तीय कटौती से एचआईवी/एड्स रोकथाम व उपचार सेवाओं पर हुए असर के अलावा नई चुनौतियाँ भी उभरी हैं. ऐसे क़ानून अपनाए जा रहे हैं जिनमें समलैंगिक सम्बन्धों, लैंगिक पहचान और मादक दवाओं के इस्तेमाल का आपराधिकरण किया जा रहा है, और इस वजह से एचआईवी सेवाओं को मुहैया करा पाना मुश्किल हो रहा है.यूएन एजेंसी के अनुसार, युगांडा, माली और त्रिनिडाड एंड टोबैगो ने हाल के समय में अपने आपराधिक क़ानूनों में ‘भेदभावपूर्ण व हानिकारक’ बदलाव किए हैं, जिनमें कुछ विशेष आबादियों को निशाना बनाया गया है.इससे ये समूह देखभाल के दायरे से बाहर हो गए हैं और उन्हें फिर एचआईवी की चपेट में आने का ख़तरा है. © UNICEF/Albert Gonzalez Farran दक्षिण सूडान में एक नर्स, अस्पताल में एचआईवी टेस्ट कर रही है. समर्थन की अपीलUNAIDS रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि एचआईवी के विरुद्ध वैश्विक लड़ाई में कोई देश अपने घरेलू संसाधनों पर ही निर्भर नहीं रह सकता है.वित्तीय समर्थन की खाई को पाटने के लिए यह ज़रूरी है कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा देशों को सहायता प्रदान की जाए, क़ानूनी व सामाजिक अवरोधों को हटाया जाए और समुदायों को सशक्त बनाया जाए.यूएन एजेंसी ने ध्यान दिलाया है कि एचआईवी की रोकथाम व उपचार प्रयासों में निवेश किए गए हर एक डॉलर से न केवल जीवन रक्षा की जा सकती है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मज़बूती दी जा सकती है और वृहद विकास लक्ष्यों को हासिल करना भी सम्भव है.UNAIDS ने ध्यान दिलाया कि इस महामारी की शुरुआत से अब तक, उपचार के ज़रिए 2.69 करोड़ मौतों को टाला गया है, 44 लाख बच्चों की संक्रमण से रक्षा की गई है.कार्यकारी निदेशक ब्यानयिमा ने कहा कि, “संकट के इस क्षण में, दुनिया को क़दम पीछे हटाने के बजाय, रूपान्तरकारी बदलावों को अपनाना होगा.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement