-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा में मदद की आस में खड़े परिवारों की 'अमानवीय' हत्या की निन्दा

Source: UN News: रविवार, 13 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
ग़ाज़ा में मदद की आस में खड़े परिवारों की 'अमानवीय' हत्या की निन्दा
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) इसराइल द्वारा क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा पट्टी के मध्यवर्ती इलाक़े में सहायता वितरण के दौरान बच्चों की "अमानवीय" हत्या पर गहरी निराशा व्यक्त की है. मीडिया ख़बरों के अनुसार डेयर अल बलाह में हुए एक इसराइली हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं. यूनीसेफ़ प्रमुख कैथरीन रसैल ने गुरूवार को कहा कि वह 15 फ़लस्तीनियों की कथित हत्या से स्तब्ध हैं, जिनमें नौ बच्चे और चार महिलाएँ हैं. ये लोग यूनीसेफ़ के सहयोगी संगठन – ‘प्रोजेक्ट होप’ द्वारा प्रदान किए गए पोषण सम्बन्धी पूरक आहार हासिल करने की आस में, क़तार में इन्तज़ार कर रहे थे. Tweet URL यह घटना डेयर अल-बलाह में हुई. गोलीबारी में 30 अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनमें, 19 बच्चे भी हैं. मीडिया ख़बरों से संकेत मिलता है कि ये लोग एक इसराइली हमले के कारण हताहत हुए हैं.'जीवन रेखा की तलाश में'कैथरीन रसैल ने एक वक्तव्य जारी करके कहा, "जीवन रक्षक सहायता प्राप्त करने की कोशिश कर रहे परिवारों की हत्या अमानवीय है.""ये माताएँ महीनों की भूख और हताशा के बाद अपने बच्चों के लिए जीवन रेखा की तलाश में थीं."इनमें दोनिया भी शामिल थीं, जिनका एक साल का बेटा मोहम्मद भी इस हमले में मारा गया था. उन्होंने बताया कि बेटे ने कुछ घंटे पहले ही, अपने जीवन के बिल्कुल पहले शब्द अपनी माँ से बोले थे.यूनीसेफ़ प्रमुख ने कहा, "दोनिया अब अस्पताल के बिस्तर पर पड़ी हैं, विस्फोट में गम्भीर रूप से घायल है और मोहम्मद का छोटा सा जूता पकड़े हुए है. किसी भी माता-पिता को ऐसी त्रासदी का सामना नहीं करना पड़े."एक 'क्रूर वास्तविकता'यूनीसेफ़ प्रमुख के अनुसार, "यह एक क्रूर सच्चाई है जिसका सामना आज ग़ाज़ा में बहुत से लोग कर रहे हैं, क्योंकि महीनों से इस क्षेत्र में अपर्याप्त सहायता सामग्री पहुँचाई जा रही है यानि जो ज़रूरतों को देखते हुए बहुत कम है. और युद्ध में शामिल पक्ष नागरिकों की सुरक्षा की बुनियादी ज़िम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे हैं."उन्होंने कहा कि "सहायता सामग्री की कमी का मतलब है कि बच्चे भुखमरी का सामना कर रहे हैं और अकाल का ख़तरा बढ़ रहा है."उन्होंने आगाह किया कि "जब तक जीवन रक्षक सहायता सामग्री की आपूर्ति और सेवाएँ पूरी तरह से फिर से शुरू नहीं हो जातीं, तब तक कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ती रहेगी."उन्होंने कहा, "अन्तरराष्ट्रीय क़ानून स्पष्ट है: युद्ध या टकराव में शामिल सभी पक्षों का दायित्व है कि वे नागरिकों की रक्षा करें और मानवीय सहायता की सुरक्षित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें.""हम इसराइल से आग्रह करते हैं कि वह अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून, विशेष रूप से बच्चों सहित नागरिकों की सुरक्षा, का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए, अपने नियमों की तत्काल समीक्षा करे, और इस घटना तथा मानवाधिकार उल्लंघन के सभी आरोपों की गहन एवं स्वतंत्र जाँच करे."ईंधन की भारी क़िल्लत © UNICEF संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों को बताया कि ग़ाज़ा में ईंधन की भारी क़िल्लत हो रही है जिससे उत्पन्न गम्भीर स्थिति का असर, आबादी और मानवीय सहायता कर्मियों - दोनों पर पड़ रहा है.संयुक्त राष्ट्र की एक टीम बुधवार को इसराइल से लगभग 75 हज़ार लीटर ईंधन, संकटग्रस्त ग़ाज़ा में पहुँचाने में सफल रही. पिछले 130 दिनों में ईंधन की यह पहली खेप थी.हालाँकि, उन्होंने आगाह भी किया कि ईंधन अब भी ख़त्म हो रहा है और अगर तुरन्त व पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध नहीं कराया गया तो, सेवाएँ बन्द हो जाएँगी.अस्थाई स्कूलइस बीच, शिक्षा सेवाएँ प्रदान करने वाले यूएन सहयोगियों ने बताया कि ग़ाज़ा में, अक्टूबर 2023 से इस वर्ष जून के बीच, 626 अस्थाई शिक्षण केन्द्र स्थापित किए गए हैं.इनमें 2 लाख 40 हज़ार छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से लगभग आधी लड़कियाँ हैं.हालाँकि, विस्थापन के मौजूदा इसराइली आदेशों, धन की कमी और अन्य चुनौतियों के कारण, इस समय केवल 299 केन्द्र ही संचालित हैं.सहायता कर्मी भी भूखे पेटप्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बताया कि ग़ाज़ा में मानवीय सहयोगी, "असहनीय परिस्थितियों में भोजन और अन्य सहायता पहुँचाना जारी रखे हुए हैं, और वे स्वयं भी भूखे पेट रहने को विवश हैं."उन्होंने आगे कहा, "हमारे अपने कई सहयोगी भी भूख का सामना कर रहे हैं. उन्हें भी पानी की कमी और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए ख़तरों का सामना करना पड़ रहा है, ठीक वैसे ही जैसे ग़ाज़ा में अन्य सभी लोगों को करना पड़ रहा है."प्रवक्ता ने संयुक्त राष्ट्र के दीर्घकालिक सन्देश को दोहराया कि "इस भयावह स्थिति का अन्त होना चाहिए."उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि "युद्धविराम न केवल अत्यावश्यक है, बल्कि लम्बे समय से अपेक्षित भी है."प्रवक्ता ने साथ ही, सभी बन्धकों की बिना शर्त और तत्काल रिहाई का आहवान भी किया.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement