-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

म्याँमार में फिर भड़की हिंसा के बीच, अन्य डेढ़ लाख रोहिंज्या लोग बांग्लादेश पहुँचे

Source: UN News: रविवार, 13 जुलाई 2025 00:00 AM (IST)
म्याँमार में फिर भड़की हिंसा के बीच, अन्य डेढ़ लाख रोहिंज्या लोग बांग्लादेश पहुँचे
म्याँमार के राख़ीन प्रान्त में बढ़ते टकराव और चुनिन्दा लोगों को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा ने, पिछले 18 महीनों में अन्य लगभग एक लाख 50 हज़ार रोहिंज्या शरणार्थियों को बांग्लादेश भागने पर मजबूर कर दिया है. यह पड़ोसी देश में हाल के वर्षों में सबसे बड़ा पलायन है. म्याँमार के भीतर सशस्त्र टकराव और हिंसा के तेज़ होने और हालात बिगड़ने के साथ, हज़ारों लोग, सुरक्षा की तलाश में, बांग्लादेश के कॉक्सेस बाज़ार के भीड़भाड़ वाले शिविरों में पहुँच रहे हैं. वहाँ लगभग दस लाख रोहिंज्या शरणार्थी पहले से ही घनी आबादी वाले शिविरों में रह रहे हैं. Tweet URL संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी - UNHCR के प्रवक्ता बाबर बलोच ने शुक्रवार को जिनीवा में पत्रकारों को बताया, "2017 के बाद से बांग्लादेश में पहुँचने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों का यह सबसे बड़ा पलायन है."उन्होंने स्पष्ट किया कि 2017 में राख़ीन प्रान्त में हुई घातक हिंसा के बाद लगभग साढ़े 7 लाख रोहिंग्या भागे थे, उसके उलट हाल के समय में, म्याँमार से बांग्लादेश में पहुँचने वाले शरणार्थियों की संख्या में यह वृद्धि धीरे-धीरे हुई है.शरण दिए जाने की हिमायतUNHCR इन शरणार्थियों की तत्काल मानवीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, बांग्लादेश के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है.बाबर बलोच ने कहा, "म्याँमार में हिंसा व टकराव बेरोकटोक जारी है, इसलिए हमने, बांग्लादेशी अधिकारियों से, हिंसा से बचकर भाग रहे इन लोगों को, सुरक्षा व शरण तक व्यवस्थित पहुँच प्रदान करने की हिमायत की है."बांग्लादेश लम्बे समय से रोहिंज्या लोगों को शरण देता रहा है, जो म्याँमार का एक अल्पसंख्यक समुदाय है और मुख्यतः बौद्ध है.देश में इस समय लगभग दस लाख लोग शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं और हाल ही में आए शरणार्थियों की बढ़ती संख्या से, संसाधनों पर और दबाव पड़ रहा है. इनमें बहुत सी महिलाएँ और बच्चे हैं.बहुत से लोग स्थानीय समर्थन पर बहुत अधिक निर्भर हैं और शिविरों में पहले से रह रहे लोगों के साथ सीमित संसाधनों के साथ जीवन गुज़ार रहे हैं.सहायता राशि की सख़्त ज़रूरतUNHCR के प्रवक्ता बाबर बलोच ने बताया कि जून के अन्त तक, लगभग 1 लाख 21 हज़ार नए शरणार्थियों का बायोमैट्रिक पंजीकरण किया जा चुका था. अलबत्ता माना जाता है कि बहुत से अन्य लोग शिविरों में अनौपचारिक रूप से रह रहे हैं.पर्याप्त आश्रय की उपलब्धता का मुद्दा एक बड़ी चिन्ता का विषय बना हुआ है क्योंकि सुविधाओं पर, नई आबादी को समायोजित करने के लिए बोझ बढ़ रहा है.बाबर बलोच ने कहा, "ये नए शरणार्थी, पहले से रह रहे लगभग दस लाख रोहिंग्या शरणार्थियों के साथ जुड़ गए हैं जो सिर्फ़ 24 वर्ग किलोमीटर के इलाक़े में अत्यधिक भीड़ भरे स्थानों में रहने को विवश हैं. अधिक मानवीय सहायता की तत्काल आवश्यकता है."सहायता साझीदार एजेंसियाँ, भोजन, चिकित्सा देखभाल, शिक्षा और आवश्यक राहत सामग्री सहित बुनियादी सेवाएँ प्रदान करने में सक्षम रही हैं. हालाँकि, धन की कमी के कारण अब यह सहायता गम्भीर खतरे में है.यूएनएचसीआर ने चेतावनी दी है कि 2024 के लिए साढ़े 25 करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता अपील के जवाब में, केवल 35 प्रतिशत ही राशि प्राप्त हुई है. अगर तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं हुई तो, पूरा अभियान ध्वस्त हो सकता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement