-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टैक्सस बाढ़: जीवन रक्षा के लिए समय पूर्व चेतावनी प्रणाली व सामुदायिक तैयारी पर बल

Source: UN News: शनिवार, 12 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
टैक्सस बाढ़: जीवन रक्षा के लिए समय पूर्व चेतावनी प्रणाली व सामुदायिक तैयारी पर बल
संयुक्त राज्य अमेरिका के टैक्सस प्रान्त में आई घातक बाढ़ से अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए गए हैं. इस आपदा ने एक बार फिर सम्वेदनशील परिस्थितियों में रहने वाली आबादी तक समय पूर्व चेतावनी पहुँचाने की अहमियत को रेखांकित किया है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने कहा है कि यह त्रासदी कम अवधि में अत्यधिक वर्षा होने, समय रहते चेतावनी लोगों तक पहुँचाने और सामुदायिक तैयारी सुनिश्चित किए जाने की चुनौतियों को दर्शाती है.अचानक आ जाने वाली बाढ़ को बेहद ख़तरनाक माना जाता है, जोकि हर वर्ष पाँच हज़ार से अधिक मौतों के लिए ज़िम्मेदार है.यूएन एजेंसी के आँकड़ों के अनुसार, विश्व भर में बाढ़ सम्बन्धी कारणों से होने वाली मौतों के 85 प्रतिशत के लिए औचक बाढ़ ही ज़िम्मेदार है. इससे हर वर्ष 50 अरब डॉलर की आर्थिक चपत भी लगती है.मौसम विज्ञान संगठन ने बताया कि नदियों में जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने से आने वाली बाढ़ की तुलना में, अचानक आने वाली बाढ़ से बचने के लिए बहुत कम समय ही मिल पाता है.“इसी वजह से कम समय में किए जाने वाले पूर्वानुमान और सामुदायिक तैयारी बहुत आवश्यक है.”घंटों में महीने की बारिश3-4 जुलाई की रात को टैक्सस प्रान्त की 'कर' (Kerr) काउंटी में मूसलाधार बारिश हुई. कुछ ही घंटों में 18 इंच बारिश होने से ग्वाडालूपे नदी बेसिन में जल स्तर ख़तरनाक तेज़ी से बढ़ा. तड़के चार बजे जब ये हुआ, उस समय अधिकाँश निवासी और छुट्टियाँ मनाने के लिए वहाँ पहुँचे लोग सो रहे थे.अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने समय रहते ऐलर्ट जारी किए और क़रीब तीन घंटे पहले औचक बाढ़ के लिए आपात स्थिति की भी घोषणा कर दी गई थी. © NASA टैक्सस की कैर काउंटी में कुछ ही घंटों में 46 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. इन चेतावनियों को मौसम रेडियो, आपात प्रबन्धन प्रणालियों, टीवी व रेडियो के ज़रिए प्रसारित किया गया, मगर सैकड़ों बच्चों समेत अन्य लोग ‘समर कैम्प’ वाले इलाक़ों में थे, और उन तक समय रहते यह जानकारी नहीं पहुँच पाई.बताया गया है कि ग्वाडालूपे नदी में बहाव केवल 45 मिनटों में 26 फ़ीट तक बढ़ गया, जिससे जान-माल की बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई.गर्मियों में बच्चों के लिए स्थापित शिविर, कैम्प मिस्टीक’ इस आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुआ, जहाँ बच्चों समेत कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. टैक्सस प्रान्त के प्रशासन के अनुसार, 160 लोग अब भी लापता बताए गए हैं.औचक बाढ़, बड़ी आपदाऔचक बाढ़ का आना कोई नई घटना नहीं है, मगर उनकी आवृत्ति और भीषणता में वृद्धि हो रही है, जिसकी वजह तेज़ी से हुआ शहरीकरण, भूमि-इस्तेमाल में आए बदलाव और गर्माती जलवायु बताई गई है.इससे पहले, 2024 में योरोप, मध्य पूर्व और अफ़्रीका में स्थित देशों में आई बाढ़ की वजह से 36 अरब डॉलर की हानि हुई थी. वहीं, पाकिस्तान में 2022 में औचक बाढ़ से 1,700 लोगों की जान गई थी और लाखों विस्थापित हुए थे.और इस सप्ताह ही, नेपाल-चीन की सीमा पर अचानक बाढ़ आ जाने से दोनों देशों को जोड़ने वाला पुल बह गया था.इन जोखिमों से निपटने के इरादे से, WMO द्वारा औचक बाढ़ से बचाव के लिए प्रणाली संचालित की जाती है, जिसमें 70 से अधिक देशों में वास्तविक समय में निगरानी व पूर्वानुमान किया जाता है.इन प्रयासों में सैटेलाइट डेटा, रेडार, मौसम सम्बन्धी मॉडल के एकीकृत विश्लेषण के ज़रिए औचक बाढ़ के ख़तरे का पता लगाया जाता है और राष्ट्रीय स्तर पर क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समर्थन मुहैया कराया जाता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement