Advertisement
व्यापार सुगमता की दिशा में प्रगति, मगर कमज़ोर अर्थव्यवस्थाओं के लिए समर्थन ज़रूरी

इसके अनुसार, व्यापार सुगमता उपायों को अमल में लाए जाने की वैश्विक औसत दर को 72 प्रतिशत आंका गया है, जबकि 2023 में यह 68.8 प्रतिशत थी.इन उपायों से तात्पर्य, देशों की सीमाओं के आर-पार व्यापार प्रक्रिया को सरल बनाना, उसमें तेज़ी लाना और क़ीमत घटाना है. इसके ज़रिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि नियामन उपायों को ऐसे लागू किया जाए कि उसका बोझ व्यापारियों पर न पड़े.सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2023 के बाद से अब तक विश्व में सभी क्षेत्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिनमें विकसित अर्थव्यवस्थाओं की अग्रणी भूमिका है जहाँ ये उपाय लागू किए जाने की दर 86 प्रतिशत है.हालांकि, सबसे कम विकसित देशों, भूमिबद्ध विकासशील देशों और लघु द्वीपीय विकासशील देशों में यह दर वैश्विक औसत की तुलना में कम है, और 56 प्रतिशत से 68 प्रतिशत के बीच है.इसकी एक बड़ी वजह इन देशों में कमज़ोर डिजिटल बुनियादी ढाँचा और पर्याप्त क़ानूनी फ़्रेमवर्क का अभाव है, जिससे सीमा-पार व्यापार को बढ़ावा देने और दस्तावेज़ों के आदान-प्रदान में चुनौती पेश आती हैं. इसके मद्देनज़र, कमज़ोर अर्थव्यवस्थाओं के लिए तकनीकी सहायता और क्षमता-निर्माण प्रयासों पर बल दिया गया है ताकि व्यापार सुगमता उपायों को अपनाने में मदद मिले.कारगर उपायों से सबक़व्यापार एवं विकास पर यूएन सम्मेलन (UNCTAD) की महासचिव रिबेका ग्रीनस्पैन ने कहा कि कोविड-19 महामारी, भूराजनैतिक व व्यापार और नकारात्मक जलवायु प्रभावों जैसे व्यवधानों ने वैश्विक व्यापार प्रणाली की व्यवस्थागत ख़ामियों को उजागर किया है.इससे सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा है और व्यापार लागत में भी वृद्धि हुई है.मंगलवार को जारी किए गए इस सर्वेक्षण नतीजों में 62 उपायों का विश्लेषण किया गया है, जोकि काग़ज़ रहित व्यापार, सीमा-पार ई-कॉमर्स और हरित व्यापार सुगमता को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ, समावेशी व्यापार तौर-तरीक़ों, जैसेकि लघु व्यवसायियों और महिला व्यापारियों के लिए अवसर बढ़ाने पर भी लक्षित हैं.इस अध्ययन के अनुसार, पिछले दो वर्षों में, सीमा-पार काग़ज़ रहित व्यापार में सबसे अधिक बेहतरी नज़र आई है. वहीं, इलैक्ट्रॉनिक लेनदेन और डिजिटल सत्यापन के लिए क़ानूनी फ़्रेमवर्क से व्यापार के आधुनिकीकरण में मदद मिल रही है.अनेक क्षेत्रीय पहल, जैसेकि एशिया व प्रशान्त क्षेत्र में सीमा-पार काग़ज़ रहित व्यापार फ़्रेमवर्क, और अफ़्रीका महाद्वीपीय मुक्त व्यापार समझौते से प्रगति को आगे बढ़ा पाना सम्भव हुआ है.UNCTAD द्वारा यह सर्वेक्षण, संयुक्त राष्ट्र के पाँच क्षेत्रीय आयोगों के साथ साझेदारी में हर दो वर्ष में एक बार कराया जाता है, जिसका उद्देश्य व्यापार क्षेत्र में व्याप्त कमियों को उजागर करना और प्राथमिकताओं को तय करना है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


