×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:40 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: केनया में प्रदर्शनों के दमन पर क्षोभ, हेती में आपराधिक गुटों से त्रस्त जनता
Source: UN News: शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने केनया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 10 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. उधर, हेती में आपराधिक गुटों के बढ़ते दबदबे से आम नागरिक पीड़ित और विस्थापित होने के लिए मजबूर हैं. सोमवार को हुए ये प्रदर्शन, 1990 में ‘सबा सबा विरोध’ नामक मुहिम की 35वीं वर्षगाँठ पर हुए, जिसके बाद केनया में बहुदलीय लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त हुआ था. यूएन कार्यालय ने केनयाई पुलिस के हवाले से बताया कि इन प्रदर्शनों को दबाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा घातक बल प्रयोग किया गया, जिनमें 11 मौतें हुई हैं, 52 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं और 567 गिरफ़्तारियाँ हुई हैं.हालांकि केनया के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा प्रस्तुत आँकड़ों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई में 10 लोग मारे गए हैं, 29 घायल हुए हैं और दो लोगों को अगवा किया गया है.16 काउंटी में प्रदर्शन भड़कने की ख़बर है, जिसे दबाने के लिए सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित रूप से गोलियों, आँसू गैस और पानी की तेज़ बौछारों का इस्तेमाल किया गया.अनेक स्थानों पर सार्वजनिक व निजी सम्पत्तियों को लूटे जाने और उन्हें नुक़सान पहुँचाने की भी जानकारी मिली है.इस सप्ताह हुई हिंसा से पहले भी 25 जून को विरोध प्रदर्शनों में 15 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे.यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने मौतों की इन घटनाओं, मानवाधिकार उल्लंघन मामलों की स्वतंत्र, पारदर्शी जाँच कराए जाने का आग्रह किया है और राष्ट्रीय एजेंसियों को इस प्रक्रिया में हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया है. © UNHCR/Juan Pablo Terminello हेती में गिरोह हिंसा के कारण लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं. हेती: गैंग हिंसा से त्रस्त आबादी के लिए सहायता पर बलआपराधिक गुटों की हिंसा से त्रस्त, हेती में पिछले सप्ताह सशस्त्र हमलों की वजह से 16 हज़ार से अधिक लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (
OCHA
) के अनुसार, सेंटर डिपार्टमेंट नामक इलाक़े में हुई ये घटनाएँ निरन्तर बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था को दर्शाती हैं, जहाँ 13 लाख लोग आन्तरिक तौर पर विस्थापित हैं और गहरी मानवीय आवश्यकताएँ हैं.ज़रूरतमन्दों में क़रीब 50 फ़ीसदी बच्चे हैं. हेती में 60 लाख लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है, वहाँ असुरक्षा व्याप्त है और अति-आवश्यक सेवाएँ दरक चुकी हैं.विस्थापित महिलाओं व लड़कियों के लिए विशेष तौर पर जोखिम है, जिन्हें यौन व लिंग आधारित हिंसा की चपेट में आने का ख़तरा है और विस्थापन शिविरों में ऐसे मामले सामने आए हैं.हेती में यूएन एकीकृत कार्यालय के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक, कम से कम चार हज़ार लोगों की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है, जोकि 2024 में इसी अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.बताया गया है कि देश में आपराधिक गुटों का दबदबा बढ़ा है और इससे राजधानी पोर्त-ओ-प्रिन्स के सभी इलाक़े प्रभावित हैं, जबकि सरकार की शासन क्षमता सिकुड़ती जा रही है, जिसके गम्भीर सामाजिक, आर्थिक व सुरक्षा नतीजे सामने आने की आशंका है.मौजूदा चुनौतियों के बावजूद, मानवीय राहत संगठन, ज़रूरतमन्द आबादी तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने में जुटे हैं. जनवरी से मार्च तक, 7.20 लाख लोगों को आपात खाद्य सहायता और 25 हज़ार के लिए आपात शरण सामग्री मुहैया कराई गई है. 1.70 लाख लोगों के लिए सुरक्षित पेयजल और 55 हज़ार लोगों क लिए आपात साफ़-सफ़ाई की व्यवस्था की गई है.मगर, पर्याप्त धनराशि के अभाव में विशाल मानवीय आवश्यकताओं से निपटने में कठिनाई पेश आ रही है. हेती के लिए सहायता अभियान में 90 करोड़ डॉलर धनराशि की अपील की गई थी, जिसमें से केवल 7.5 करोड़ डॉलर का ही प्रबन्ध हो पाया है. © UNHCR/Hameed Maarouf सीरिया में परिवार बाब अल-हवा सीमा चौकी के ज़रिये तुर्कीये से अपने देश लौट रहे हैं. सीरिया: सीमा-पार यूएन द्वारा सहायता आपूर्ति के लिए स्वीकृतिसीरियाई अरब गणराज्य ने तुर्कीये की सीमा पर स्थित चौकियों के ज़रिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा देश में मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है.बाब अल-हवा, बाल अल-सलाम और अल-राइ सीमा चौकियों से अगले छह महीनों तक राहत सामान की आपूर्ति की जाएगी.एक दशक से अधिक समय तक गृहयुद्ध से जूझने वाले सीरिया में, पिछले वर्ष दिसम्बर में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन का अन्त हो गया था. इसके बाद से लाखों लोगों ने देश वापसी की है, हालांकि बड़े पैमाने पर मानवीय आवश्यकताएँ मौजूद हैं.तुर्कीये और सीरिया की सीमा पर स्थित ये चौकियाँ, मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए अहम मार्ग हैं, जहाँ से अब विविध प्रकार की सहायता सामग्री रवाना की जा रही है.इस वर्ष अब तक, इन मार्गों से होकर 1.5 हज़ार ट्रकों के ज़रिए यूएन सहायता मुहैया कराई गई है. पिछले वर्ष इस अवधि की तुलना में यह पाँच गुना से अधिक सहायता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces