×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:58 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
म्याँमार में भूकम्प प्रभावितों के लिए समर्थन, सूडान में सहायता मार्ग का आग्रह
Source: UN News: बुधवार, 09 जुलाई 2025 00:00 AM (IST)
म्याँमार में 28 मार्च को आए शक्तिशाली भूकम्प से हुई जान-माल की तबाही के 100 दिन बीत चुके हैं, मगर इस आपदा से प्रभावित समुदाय, विशाल आवश्यकताओं के बीच अब भी एक गहरे संकट से जूझ रहे हैं. उधर, सूडान में अल फ़शर शहर की घेराबन्दी के कारण फँसी हुई ज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने की अपील की गई है. मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (
OCHA
) के अनुसार, भूकम्प से हुए नुक़सान से उबर रहे समुदायों को मॉनसून का सामना करना पड़ रहा है. बारिश शुरू होने की वजह से सम्वेदनशील स्थिति में जीवन गुज़ार रहे लोगों पर बाढ़ की चपेट में आने का जोखिम है.वर्ष 2024 में 10 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे और इनमें से अनेक वही इलाक़े हैं जो अब भूकम्प से हुई बर्बादी से जूझ रहे हैं.म्याँमार में भूकम्प के कारण मैंडाले, सगाइंग समेत अन्य प्रान्तों में जान-माल की हानि हुई. तीन हज़ार से अधिक लोगों की मौत हुई, हज़ारों अन्य घायल हुए और बड़े पैमाने पर बुनियादी प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँचा.पहले से ही जारी हिंसक टकराव और राजनैतिक अस्थिरता के कारण जीवन, घर तबाह हुए हैं और आम नागरिकों में सुरक्षा का एहसास नहीं है.संयुक्त राष्ट्र ने अपने मानवीय सहायता साझेदारों के साथ मिलकर 10 लाख भूकम्प प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचाई है. ये कुल लक्षित ज़रूरतमन्द आबादी का 57 प्रतिशत है.भूकम्प के तुरन्त बाद आपात राहत प्रयास सम्पन्न हो चुके हैं. समुदायों को पूरी तरह से उबारने, और उनके जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए सतत समर्थन की आवश्यकता होगी.लेकिन मानवीय सहायता धनराशि की क़िल्लत है, और 27.5 करोड़ डॉलर की अपील में से केवल 50 फ़ीसदी रक़म का ही प्रबन्ध हो पाया है. लोगों के रहने के लिए आश्रय की आवश्यकता है जिसका केवल पाँच फ़ीसदी पूरा कर पाने में ही सफलता मिली है.भूकम्प के बाद एकतरफ़ा संघर्षविराम की घोषणा की गई थी, जिसकी अवधि 30 जून को समाप्त हो गई. इसके बाद हिंसा में तेज़ी आने की ख़बर है और अनेक प्रान्तों में हमले होने, लोगों के हताहत व विस्थापित होने की जानकारी मिली है.संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी व मानवाधिकार क़ानून के तहत तयशुदा दायित्वों को पूरा किए जाने की अपील की है और आग्रह किया है कि ज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए मार्ग मुहैया कराया जाना होगा. © UNICEF/Mohamed Zakaria सूडान में लड़ाई के कारण अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर एक महिला ने अल फ़शर शहर में शरण ली है. सूडान: अल फ़शर के लिए तत्काल सहायता का आग्रहसूडान के अल फ़शर की घेराबन्दी में फँसे हुए आम नागरिकों तक मानवीय सहायता पहुँचाना सम्भव नहीं हो पाया है, और उन पर भुखमरी का जोखिम है.इसके मद्देनज़र, आपात राहत मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव ने बताया है कि मानवीय आधार पर लड़ाई में ठहराव के लिए पिछले कुछ दिनों में सिलसिलेवार बातचीत की गई है.अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने सोशल मीडिया पर अपने एक सन्देश में बताया कि आम नागरिकों तक सहायता आपूर्ति का पहुँचना ठप है और इसके बिना बीता हर दिन जीवन के लिए जोखिम है.यूएन कार्यालय ने चेतावनी दी है कि नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त के अल फ़शर में भोजन और स्वच्छ जल की भीषण क़िल्लत है, बाज़ारों में सामग्री की उपलब्धता में व्यवधान आया है. जल संयंत्र व प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और जनरेटर चलाने के लिए ईंधन नहीं हैं.जल और साफ़-सफ़ाई सेवाओं के दरकने, टीकाकरण का दायरा कम होने की वजह से बीमारियों का प्रकोप फिर से उभरने का ख़तरा है.सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच अप्रैल 2023 में लड़ाई भड़क उठी थी, जिसके बाद से अल फ़शर शहर और नज़दीक स्थित ज़मज़म विस्थापन शिविर से 7.82 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. यहाँ से लोगों ने तवीला में शरण ली है, जहाँ मानवीय सहायता प्रदान किए जाने की कोशिशें हो रही हैं.दारफ़ूर के अन्य हिस्सों में हैज़ा का प्रकोप है. हिंसक टकराव और ध्वस्त हो चुके बुनियादी ढाँचे की वजह से हर दिन बीमारी फैल रही है, जिस पर लगाम कसने के लिए और अधिक संसाधनों की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है.सूडान में 2025 के लिए, 2.1 करोड़ लोगों तक सहायता पहुँचाने के लिए 4.2 अरब डॉलर की मानवीय राहत अपील जारी की गई थी, जिसमें से केवल 21 प्रतिशत ही जुटाया जा चुका है. मानवीय सहायता प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय किया गया है, और 1.8 करोड़ सर्वाधिक ज़रूरतमन्दों तक राहत पहुँचाने के लिए तीन अरब डॉलर की ज़रूरत होगी. © Humanitarian Mission Proliska/Jose Colon यूक्रेन के ख़ारकीव क्षेत्र के कुपिएंस्क में हुई बमबारी से क्षतिग्रस्त एक इमारत. (फ़ाइल) यूक्रेन: हमलों से प्रभावित आबादी के लिए समर्थन की व्यवस्थासंयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन में ड्रोन व हवाई हमलों से आम नागरिकों की जान जाने और उनके घायल होने पर चिन्ता जताई है.बताया गया है कि ख़ारकीव, कीव, माइकोलाइव, ज़ैपोरिझझिया में हुए हमलों में कम से कम 30 लोगों की जान गई है और 175 अन्य घायल हुए हैं. हताहतों में कम से कम सात बच्चे भी हैं. घर व स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.इससे पहले,
यूएन महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने शनिवार को जारी अपने एक वक्तव्य में, युद्ध में आई तेज़ी और हताहत हो रहे आम लोगों की बढ़ती संख्या पर क्षोभ व्यक्त किया था.मानवीय सहायता संगठनों ने ज़रूरतमन्दों को गर्म भोजन व आपात आश्रय व्यवस्था समेत तत्काल राहत मुहैया कराई है. साथ ही, साफ़-सफ़ाई के लिए ज़रूरी सामान, स्वास्थ्य व मनोसामाजिक समर्थन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है.इन हमलों को पिछले तीन वर्षों से जारी इस युद्ध के दौरान, सबसे बड़े हमलों के रूप में देखा जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने दोहराया है कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत आम लोगों और अहम बुनियादी ढाँचों को निशाना बनाए जाने पर पूर्ण रूप से पाबन्दी है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces