×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:53 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
महिला नेतृत्व की मिसाल, मध्य प्रदेश में पर्यटन को मिलता नया चेहरा
Source: UN News: बुधवार, 09 जुलाई 2025 00:00 AM (IST)
एक नाव की सवारी से निकलता, साँस्कृतिक सैर का रास्ता, महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को सामने ला रहा है. ये दरअसल एक ऐसा शान्त मगर गहरा बदलाव है जो भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में महिलाओं की अगुवाई में आकार ले रहा है. जो महिलाएँ कभी केवल घर तक सीमित थीं वो आज न केवल अपना भविष्य गढ़ रही हैं, बल्कि भारतीय पर्यटन को चेहरा दे रही हैं. यह बदलाव सम्भव हुआ है
UN Women
और मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की साझेदारी से चल रहे ‘महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन गन्तव्य’ कार्यक्रम के ज़रिए, जो महिलाओं को प्रशिक्षण, सुरक्षा और नेतृत्व का मंच देकर, समाज में नई सोच और अवसर का मार्ग खोल रहा है.दुनियाभर में पर्यटन क्षेत्र में कार्यरत आधे से अधिक लोग महिलाएँ हैं, फिर भी नेतृत्व की ज़िम्मेदारियों में उनकी भागेदारी बेहद सीमित है. इसका मुख्य कारण है - गहराई से जड़ें जमा हुए सामाजिक पूर्वाग्रह, देखभाल कार्य की अनदेखी जिम्मेदारियाँ, और प्रशिक्षण व वित्तीय संसाधनों तक सीमित पहुँच.‘महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन गन्तव्य’ कार्यक्रम इन बाधाओं को सीधे चुनौती देता है. यह कार्यक्रम, महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनाता है, बल्कि उन्हें नेतृत्व, संवाद और सार्वजनिक पहचान के अवसर देकर यह सिद्ध करता है कि दृश्यता ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है.भारत में UN Women की कार्यवाहक स्थानीय प्रतिनिधि कान्ता सिंह कहती हैं, "जब महिलाएँ स्थानीय पर्यटन में नेतृत्व और निर्णय की भूमिका निभाती हैं, तो गन्तव्य की पूरी छवि ही बदल जाती है. महिला पर्यटक अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं, और समाज में महिलाओं की सार्वजनिक उपस्थिति के प्रति नज़रिए में सकारात्मक बदलाव आता है." © Alok Choubey, Advisor-Gender, MPTB मधु वर्मा: नाविक बनने तक का सफ़रओंकारेश्वर की मधु वर्मा कभी नर्मदा नदी के किनारे खड़ी होकर दूसरों की ज़िन्दगी को चलते हुए देखती थीं. आज वही मधु वर्मा, उसी नदी में नाव चलाती हैं, पर्यटकों को पौराणिक कहानियाँ सुनाती हैं - वे कहानियाँ जो कभी उन्होंने अपनी दादी से सुनी थीं.वो कहती हैं, “मैं केवल नदी के किनारे खड़ी रहती थी, अब अपनी दिशा ख़ुद तय करती हूँ और दूसरों को भी रास्ता दिखाती हूँ.”कुछ समय पहले तक उनका जीवन घरेलू कामों तक सीमित था. नाव चलाना और अजनबियों से बात करना उन्हें असम्भव बात नज़र आती थी, ख़ासतौर उस पेशे में जहाँ सदियों से पुरुषों का वर्चस्व रहा था.“परिवार ने विरोध किया, पड़ोसियों ने मज़ाक उड़ाया. मुझे भी शक था - क्या मैं, एक महिला होकर, नाव चला सकती हूँ?”फिर उन्होंने, अपराजिता महिला संघ और ‘महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन गन्तव्य’ कार्यक्रम के सहयोग से, प्रशिक्षण लिया. वर्षों बाद पहली बार कक्षा में बैठीं, मंच पर बोलना सीखा.वो बताती हैं, “डर तो था, लेकिन दादी की कहानियाँ याद आईं - वही अब मेरी ताक़त हैं. पर्यटक सुनते हैं, मुस्कुराते हैं - और मैं भी उनके साथ मुस्कुराती हूँ.”अब मधु की आमदनी से उनकी बेटी स्कूली शिक्षा हासिल करती है. पति उनका समर्थन करते हैं और गाँव की दूसरी महिलाएँ भी प्रेरित हो रही हैं.वो कहती हैं, “इस काम ने मुझे केवल धन ही नहीं, घर और समाज में सम्मान भी दिलाया है.” © UN Women/Joyatri Ray लीला गौड़ा: माँ की विरासत से नेतृत्व की ओरमंडला ज़िले की लीला गौड़ा का बचपन पर्यटकों की बातचीत और कहानियों के बीच बीता. उनकी माँ रमा बाई ने गाँव का पहला ऐसा कारोबार या सुविधा शुरू की जिसमेंं पर्यटक उनके घर पर ठहर सकते थे, जिसे Homestay कहा जाता है.लीला याद करती हैं, “मेरी माँ न तो कोई औपचारिक शिक्षा हासिल की थी, और न ही उन्हें अंग्रेज़ी भाषा का ज्ञान था, उनके भीतर भरा था तो केवल साहस. मैंने उन्हें शून्य से बहुत कुछ बनाते देखा था. मैं भी उनके क़दमों पर चलना चाहती हूँ.”लीला अपने बचपन में पर्यटकों को गाँव की सैर पर ले जातीं, पौधों के बारे में जानकारी देती थीं, और लोक कथाएँ सुनातीं. यहीं उन्हें कहानी कहने की अपनी कला का अहसास हुआ.लीला ने, ‘आधार’ संस्था और माँ के प्रोत्साहन के सहारे, ‘महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन गन्तव्य’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें पर्यटन प्रबन्धन, संस्कृति व्याख्या, और नेतृत्व का प्रशिक्षण मिला.वो कहती हैं, “लोगों को सन्देह था कि मैं यह कैसे कर पाऊँगी, लेकिन मुझे अपने ज्ञान और लगन पर भरोसा था.”आज लीला न केवल एक सफल Homestay चलाती हैं, बल्कि अपने गाँव की साँस्कृतिक प्रतिनिधि भी हैं. वो पर्यटकों को स्थानीय बुनकरों, किसानों और परम्पराओं से जोड़ती हैं.“हमारी रोज़मर्रा की चीज़ें - जैसेकि रसोई, जंगल, कहानियाँ - दूसरों के लिए रोचक अनुभव बन जाते हैं.”लीला अब गाँव की लड़कियों को भी आगे बढ़ने की राह दिखा रही हैं. वह मुस्कुराकर कहती हैं, “मेरी माँ ने एक दरवाज़ा खोला, मैं अब गलियारे बना रही हूँ.” © UN Women/Joyatri Ray व्यक्तिगत बदलाव से नीतिगत परिवर्तन तक‘महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन गन्तव्य’ केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, एक राज्यस्तरीय प्रतिबद्धता है, जो महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों में सुरक्षित, आत्मनिर्भर और नेतृत्वकारी भूमिका में स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है.इस पहल के लक्ष्य हैं: 10 हज़ार महिलाओं को अतिथि-सत्कार (Hospitality) में प्रशिक्षित करना, 40 हज़ार महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना और 50 पर्यटन स्थलों में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना.इस परिवर्तनकारी मॉडल को टिकाऊ बनाने में सरकारी संस्थानों की भागेदारी, UN Women की लैंगिक विशेषज्ञता, और स्थानीय संगठनों का ज़मीनी जुड़ाव अहम भूमिका निभा रहा है. © MPTB भारतीय पर्यटन का नया अध्यायमधु वर्मा और लीला गौड़ा जैसी महिलाएँ जैसे-जैसे आगे आ रही हैं, वे केवल पर्यटन का चेहरा ही नहीं, बल्कि उसकी आत्मा भी बदल रही हैं. उनकी उपस्थिति से महिला पर्यटकों को अधिक सुरक्षा का अनुभव होता है, समुदायों की सोच में बदलाव आता है, और लड़कियों को ऐसे रोल मॉडल नज़र आते हैं जिन्हें उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था.नीतियों और आँकड़ों के पीछे छिपी हैं असली कहानियाँ - उन महिलाओं की, जिन्होंने अपने जीवन की दिशा बदली, और अब दूसरों को भी बदलने के लिए प्रेरित कर रही हैं. वे अब केवल श्रमिक नहीं, बल्कि नेता, कथावाचक, उद्यमी, और बदलाव की वाहक बन चुकी हैं.मधु कहती हैं, “इस कार्यक्रम से पहले मुझे मालूम नहीं था कि महिलाएँ ख़ुद भी आय अर्जित कर सकती हैं, या अपनी बात कह सकती हैं. अब मुझे यक़ीन है कि हम कर सकते हैं और हमें करना ही चाहिए.”इस लेख का विस्तृत संस्करण
यहाँ
प्रकाशित हुआ है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces