Advertisement
धन कटौती के गम्भीर परिणाम भुगत सकते हैं लाखों सूडानी शरणार्थी, WFP

यूएन खाद्य सहायता एजेंसी ने सोमवार को कहा है कि संसाधनों की भारी कमी की वजह से , मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया और लीबिया में जीवनरक्षक खाद्य सहायता में “गम्भीर कटौती” करनी पड़ सकती है. यदि पर्याप्त संसाधन नहीं मिले, तो आने वाले महीनों में इन देशों में खाद्य सहायता पूरी तरह बन्द होने की आशंका है.WFP ने बताया है कि सूडान में राष्ट्रीय सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच युद्ध शुरू हुए दो साल से अधिक हो चुके हैं, और इस युद्ध से प्रभावित शरणार्थियों की स्थिति पहले से ही अति गम्भीर बनी हुई है.एजेंसी ने बताया कि युगांडा में बड़ी संख्या में शरणार्थी प्रतिदिन 500 कैलोरी से भी कम भोजन पर जीवित हैं, जो कि एक वयस्क व्यक्ति की दैनिक पोषण आवश्यकता की एक चौथाई मात्रा भी नहीं है. नए शरणार्थियों के लगातार आगमन से स्थानीय सहायता प्रणाली पूरी तरह चरमरा चुकी है.बच्चे अधिक प्रभावितविशेष रूप से बच्चे, लम्बे समय तक भूख झेलने की स्थिति में असुरक्षित होते हैं. युगांडा और दक्षिण सूडान के शरणार्थी केन्द्रों में रह रहे बच्चों में कुपोषण की दर पहले ही आपात स्तर को पार कर चुकी है. WFP के अनुसार, बहुत से शरणार्थी बच्चे तो पड़ोसी देशों में आपातकालीन सहायता पाने से पहले ही, गम्भीर रूप से कुपोषित अवस्था में पहुँचते हैं.सूडान क्षेत्रीय संकट के WFP के आपातकालीन समन्वयक शॉन ह्यूगेस ने कहा है, “यह एक व्यापक क्षेत्रीय संकट है, जो उन देशों में सामने आ रहा है जहाँ पहले से ही अत्यधिक खाद्य असुरक्षा और गहन संघर्ष की स्थिति मौजूद है."
उन्होंने कहा, "सूडान से पलायन करने वाले लाखों लोग पूरी तरह WFP की सहायता पर निर्भर हैं.""लेकिन यदि अतिरिक्त धनराशि नहीं मिली, तो हमें खाद्य सहायता में और कटौती करनी पड़ेगी. इससे विशेष रूप से बच्चे और कमज़ोर परिवार भुखमरी व कुपोषण के और भी गम्भीर ख़तरे में पड़ जाएँगे."
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


