×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:57 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा: भूख तोड़ रही है लोगों की रीढ़, दिन में एक बार भी मुश्किल से भोजन मयस्सर
Source: UN News: सोमवार, 30 जून 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के "विश्व खाद्य कार्यक्रम" (WFP) और उसके साझीदारों ने कहा है कि इसराइल द्वारा ग़ाज़ा पट्टी में जारी बमबारी के कारण, वहाँ अधिकांश परिवार केवल एक समय का खाना खाकर जीवित हैं. जबकि एक-तिहाई परिवार ऐसे हैं, जो पूरे दिन कोई भी भोजन खाए बिना, ख़ाली पेट रहने के लिए मजबूर हैं. ग़ाज़ा में लोगों को अगर थोड़ी बहुत भोजन सामग्री मिल भी रही है तो नो पोषण की दृष्टि से बहुत कम है. ग़ाज़ा के लोगों को भोजन के नाम पर पतली दालें, दाल या चावल, रोटी का एक टुकड़ा या कभी-कभी जड़ी-बूटियों और ज़ैतून के तेल का मिश्रण - 'दुक्का' मिल पा रहा है.हालात इतने दयनीय हैं कि व्यस्क लोग जानबूझकर अपनी भोजन ख़ुराक छोड़ देते हैं ताकि बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमारों के लिए का पेट पहले भरे जा सकें.फिर भी, जनवरी (2025) से अब तक औसतन रोज़ाना 112 बच्चों को गम्भीर कुपोषण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.एक माता-पिता ने कहा, "जब मेरे बच्चे रात को भूख से जागते हैं, तो मैं उनसे कहती हूँ: ‘पानी पी लो और आँखें बन्द कर लो.’ ये बात मुझे तोड़ देती है. मैं भी वही करती हूँ. पानी पीती हूँ और सुबह होने की दुआ करती हूँ." भोजन के लिए जान का जोखिमग़ाज़ा में लोग इन गम्भीर खाद्य संकटों के कारण, हर दिन थोड़ा बहुत भोजन हासिल करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं.ग़ाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय (MoH) के अनुसार, 27 मई से अब तक भोजन सहायता हासिल करने की कोशिश करते हुए, 549 फ़लस्तीनी लोगों की मौत हुई और 4 हज़ार 66 लोग घायल हुए हैं.इसराइल द्वारा क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्रों में काम करने वाले संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के कार्यालय (
OCHA
) के प्रमुख जोनाथन व्हिटॉल ने कहा है कि, "ज़्यादातर हताहत वे लोग हुए हैं जिन्हें सैन्य क्षेत्र में बनाए गए अमेरिकी-इसराइली वितरण केन्द्रों तक पहुँचने की कोशिश करते हुए, जानबूझकर गोली मारी गई या उन पर अन्धाधुन्ध गोलेबारी की गई." ग़ाज़ा में मई के अन्त से, अमेरिकी-इसराइली समर्थित ग़ाज़ा मानवतावादी संस्थान (GHF) सहायता वितरित कर रहा है, जो संयुक्त राष्ट्र और स्थापित गै़र-सरकारी संगठनों को दरकिनार करता है.संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि GHF से मदद लेने वाले फ़लस्तीनी लोगों को गोलियों, गोलेबारी और भगदड़ के ख़तरों का सामना करना पड़ता है.एक फ़लस्तीनी व्यक्ति ने
WFP
को बताया, "हम वहाँ जाना नहीं चाहते. लेकिन हमारे पास क्या विकल्प है? हमारे बच्चे खाना माँगते हैं. हम रात में सोते नहीं. हम भोजन लेने के लिए जाते हैं, इन्तजार करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम वापस लौटेंगे." © UNICEF पतन के कगार पर बुनियादी व्यवस्था ग़ाज़ा की लगभग सभी सेवा प्रणालियों को लम्बे समय से चल रहे युद्ध और बमबारी ने पतन के कगार पर पहुँचा दिया है.ईंधन की कमी के कारण पीने के पानी की, केवल 40 प्रतिशत सुविधाएँ काम कर रही हैं, और 93 प्रतिशत घरों को जल सुरक्षा के संकट सामना करना पड़ रहा है.ईंधन की कमी चिकित्सा सेवाओं को भी बुरी तरह से प्रभावित कर रही है क्योंकि चिकित्सा उपकरण और दवाओं का भंडारण बिजली पर निर्भर है.विस्थापन का कुचक्र42 दिन के युद्धविराम के बाद, 18 मार्च को ग़ाज़ा में इसराइली बमबारी फिर शुरू होने के बाद से 6 लाख 84 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनी लोग विस्थापित हो चुके हैं. इनमें से लगभग सभी के लिए यह विस्थापन पहली बार नहीं है.ग़ाज़ा का 82 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र या तो इसराइली सैन्य क्षेत्र घोषित है या विस्थापन आदेश के अधीन है, इसलिए नए विस्थापितों के लिए सुरक्षित स्थान बहुत कम हैं, या लगभग नहीं के बराबर है.वे भीड़भाड़ वाले विस्थापन शिविरों, अस्थाई आश्रयों, क्षतिग्रस्त इमारतों और कभी-कभी खुले स्थानों में रास्तों पर रहने को मजबूर हैं. स्कूल अब सीखने की जगह नहीं, बल्कि आश्रय स्थल बन गए हैं.नुसीरात में फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (
UNRWA
) की शिक्षिका कमला का कहना है, "स्कूल ख़ाली आश्रय स्थल बन गए हैं, जहाँ सुरक्षित शिक्षा का कोई वातावरण नहीं बचा है." संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक के अनुसार, इन सभी आश्रयों की स्थिति तेज़ी से बिगड़ रही है क्योंकि वहाँ पर्याप्त आश्रय सामग्री उपलब्ध नहीं है.उन्होंने 19 जून को एक वक्तव्य में कहा, “1 मार्च के बाद से ग़ाज़ा में कोई भी आश्रय सामग्री नहीं पहुँची है, जब से इसराइली अधिकारियों ने लगभग 80 दिनों तक सहायता और अन्य सभी आपूर्ति पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया था.”उन्होंने कहा कि, “हालांकि कुछ वस्तुओं को बाद में सीमित मात्रा में आने की अनुमति दी गई है, लेकिन तम्बू, लकड़ी, तिरपाल और अन्य किसी भी आश्रय सामग्री पर अब भी प्रतिबन्ध जारी है.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces