Advertisement
डीआरसी: हिंसक टकराव के पीड़ितों ने नारकीय हालात को झेला है - मानवतावादी प्रमुख

यूएन मानवतावादी कार्यालय प्रमुख फ़्लैचर के अनुसार, डीआरसी के सरकारी सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच भीषण लड़ाई हुई है और बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया है, जिनमें से अनेक मामलों को युद्ध अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता है.उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं की व्यथा को सुना, और उनके अनुसार ऐसे मामलों की भयावहता को बयाँ नहीं किया जा सकता है. ये पीड़ित महिलाएँ अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए कोशिशों में जुटी हैं.“हम उन्हें समर्थन प्रदान कर रहे हैं, फिर से शुरुआत करने की कोशिश में मदद, लेकिन वे नर्क से होकर गुज़री हैं.”शान्ति अपीलएम23 विद्रोही गुट के आगे बढ़ने से विस्थापित हुए लोगों से पहले भी 50 लाख आबादी डीआरसी के पूर्वी हिस्से में विस्थापन शिविरों में रहने के लिए मजबूर थी. अब दो करोड़ से अधिक लोगों को सहायता की आवश्यकता है और वे किसी भी प्रकार से इस हिंसक टकराव पर विराम चाहते हैं.डीआरसी में यूएन सहायता कार्यक्रमों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने 70 प्रतिशत धनराशि का योगदान किया है, और पिछले कई दशकों से उदारता का परिचय दिया है. लेकिन अब यह समर्थन ख़त्म होता जा रहा है.इन परिस्थितियों में, मानवतावादी समुदाय को सहायता प्रदान करने में कठिन निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जोकि जीवन व मृत्यु को निर्धारित करते हैं.यौन हिंसा का शिकार महिलाओं, पेयजल की तलाश कर रहे बच्चों, और आश्रय स्थल, दवाओं की राह देख रहे समुदायों पर इन कटौतियों का गहरा असर हुआ है और उनके जीवन पर जोखिम है.सहायता प्रयास जारीडीआरसी में लम्बे समय से चले आ रहे हिंसक टकराव, विशाल आवश्यकताओं और राहत प्रयासों में मौजूदा कठिनाइयों के बावजूद, यूएन राहत टीम अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर ज़रूरतमन्द समुदायों तक पहुँचने में जुटी हैं.अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने बताया कि हवाई अड्डे, सड़क मार्गों को फिर से खोलने की कोशिश की जा रही है, सीमा चौकियों से अवरोध हटाए जा रहे हैं, ताकि बेरोकटोक मदद पहुँचाई जाए.उन्होंने लड़ाई से प्रभावित हुई आबादी व समुदायों का दौरा करने के बाद कहा कि पीड़ितों को कभी नहीं भुलाया जाना होगा. वे इन मानवतावादी प्रयासों के अग्रिम मोर्चे पर हैं. यूएन अवर महासचिव ने कहा कि कुछ देशों में अन्तरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति आई शिथिलता के बावजूद, उन्होंने मानव करुणा व एकजुटता का भाव और उससे बंधने वाली उम्मीद को नहीं छोड़ा है. और न ही यूएन चार्टर को. ये मानवीय सहायता प्रयास इसी चार्टर की मूल भावना है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


