-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: 'भयावह मानवीय हालात' पर क्षोभ, तत्काल युद्धविराम की अपील

Source: UN News: सोमवार, 30 जून 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: 'भयावह मानवीय हालात' पर क्षोभ, तत्काल युद्धविराम की अपील
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, ग़ाज़ा में मानवीय संकट की भयावहता पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, तुरन्त युद्धविराम लागू किए जाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि फ़लस्तीनी आबादी की पीड़ा को अन्य क्षेत्रीय टकरावों की छाया में नहीं छिपाया जा सकता है, और मानवतावादी सिद्धान्तों पर आधारित योजना के ज़रिए, ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचाने की जल्द से जल्द अनुमति दी जानी होगी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ‘विकास के लिए वित्त पोषण पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’ में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को स्पेन के सेविया शहर के लिए रवाना हो रहे हैं, जिससे पहले उन्होंने न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित किया.महासचिव गुटेरेश ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से इसराइल और ईरान के बीच हिंसक टकराव समाचारों में छाया रहा. “मगर, हम ग़ाज़ा में फ़लस्तीनियों की पीड़ा को परछाई में धकेलने की अनुमति नहीं दे सकते हैं.” Tweet URL उनके अनुसार, ईरान व इसराइल के बीच युद्धविराम से आशा बंधी है, जिसकी पहले से कहीं अधिक ज़रूरत है.यूएन प्रमुख ने 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमास के हमलों की फिर निन्दा करते हुए कहा कि इसके बाद ग़ाज़ा में इसराइली सैन्य कार्रवाई से “भयावह स्तर पर मानवीय संकट” उपजा है.लम्बे समय से जारी इस क्रूर संकट के कारण, पहले किसी समय की तुलना में वहाँ आज कहीं अधिक संख्या में लोगों की जान जा रही है.“परिवार बार-बार विस्थापित होने के लिए मजबूर हैं और अब वे ग़ाज़ा की कुल भूमि के 20 फ़ीसदी से भी कम स्थान पर सीमित हो गए हैं,” और जगह अब भी सिकुड़ रही है और उन पर जोखिम है.महासचिव ने चिन्ता जताई कि आश्रय स्थलों, परिवारों पर बम गिर रहे हैं और लोग केवल अपना और अपने परिवार का पेट भरने की कोशिश में जान गँवा रहे हैं.“भोजन की तलाश कभी भी मुत्युदंड नहीं बनना चाहिए.”यूएन प्रमुख ने ज़ोर देकर कहा कि एक क़ाबिज़ शक्ति के तौर पर इसराइल को मानवीय सहायता आपूर्ति को समर्थन देने के लिए सहमति देनी होगी, और राहत अभियान का गला नहीं घोंटा जा सकता है.सहायता सामग्री की क़िल्लतइसके बावजूद, पिछले तीन महीनों से आश्रय स्थल के लिए सामान, अहम सेवाओं के लिए ईंधन, दवाओं समेत अन्य सामग्री की क़िल्लत है, जबकि मानवीय सहायताकर्मी भी भूखे हैं.यूएन प्रमुख ने कहा कि इन परिस्थितियों को सामान्य नहीं बनने दिया जा सकता है और इसलिए ठोस प्रयासों के लिए ज़रिए, बूँद-बूँद मदद को जल्द से जल्द एक महासागर में तब्दील करना होगा और उसे ज़रूरतमन्दों तक पहुँचाना होगा.उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सहायता मार्ग, जिसमें हताश नागरिकों को सैन्यीकृत ज़ोन में भेजा जाए, वो अपने आप में असुरक्षित है.इससे लोगों की मौत हो रही है. यह समय ग़ाज़ा में तत्काल युद्धविराम का है. सभी बन्धकों की तुरन्त, बिना शर्त रिहाई की जानी होगी. और मानवीय सहायता के लिए पूरी तरह से सुरक्षित मार्ग मुहैया कराया जाना होगा.इसके लिए, उन्होंने मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता और स्वतंत्रता के मानवतावादी सिद्धान्तों पर आधारित योजना को अपनाने का अनुरोध किया है.उन्होंने कहा कि यूएन के पास अनुभव, सहायता आपूर्ति है, यह समुदायों, दानदाताओं व सदस्य देशों के विश्वास पर और आम लोगों की आवश्यकताओं पर आधारित है. पिछले युद्धविराम के दौरान यह सहायता योजना कारगर साबित हुई थी, और इसे फिर से अनुमति दी जानी होगी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement