डीआरसी और रवांडा के बीच हुए शान्ति समझौते का स्वागत
Source: UN News: सोमवार, 30 जून 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और रवांडा के बीच शुक्रवार को, अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में हुए शान्ति समझौते का स्वागत किया है.
यूएन प्रमुख ने इस समझौते को डीआरसी के पूर्वी इलाक़े और ग्रेट लेक्स क्षेत्र में तनाव कम करने, शान्ति स्थापित करने और स्थिरता लाने की दिशा में “एक अहम क़दम” बताया है.संकट के बीच एक बड़ी प्रगति1990 के दशक से ही DRC का पूर्वी क्षेत्र, सशस्त्र गुटों की हिंसा का शिकार रहा है, जहाँ अनेक हथियारबन्द समूह, आम लोगों में डर और आतंक फैलाते रहे हैं.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सरकार लम्बे समय से रवांडा पर एम23 विद्रोही समूह को समर्थन देने का आरोप लगाती रही है, रवांडा खंडन करता आया है.साल 2025 के शुरू में, एम23 विद्रोही समूह ने डीआरसी के उत्तरी और दक्षिणी कीवू प्रान्तों में एक बड़ा हमला किया था, जिसमें कई शहरों और गाँवों पर क़ब्ज़ा कर लिया गया, जिनमें प्रान्तीय राजधानियाँ गोमा और बुकावू भी शामिल थीं.इस हिंसा में हज़ारों आम लोग मारे गए, लाखों लोग अपने बेघर हुए, और बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघनों की घटनाएँ दर्ज की गईं.संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता बरक़रारमहासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मध्यस्थता प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अमेरिका की नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की है. यह मध्यस्थता क़तर और अफ़्रीकी संघ के मध्यस्थ, टोगो के राष्ट्रपति फ़ॉरे ग्नासिंग्बे के साथ समन्वय में हुई है.यूएन प्रमुख ने सभी पक्षों से शान्ति समझौते और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 2773 (2025) के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पूर्ण रूप से पालन करने का अनुरोध किया है, जिनमें युद्धविराम और अन्य सभी सहमत उपाय शामिल हैं.फ़रवरी 2025 में सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति से पारित किए गए इस प्रस्ताव में, M23 विद्रोही गुट के हमले की निन्दा की गई थी और डीआरसी व रवांडा से कूटनैतिक वार्ता की ओर लौटने की अपील की गई थी.महासचिव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, अपने शान्ति स्थापना मिशन MONUSCO के माध्यम से, "अफ़्रीकी संघ, क्षेत्रीय और अन्तरराष्ट्रीय साझीदारों के साथ समन्वय में, इस समझौते के क्रियान्वयन के समर्थन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है."संयोगवश, सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को DRC की स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक की थी, जिसमें महासचिव की विशेष प्रतिनिधि और MONUSCO की प्रमुख बिन्तोऊ कीटा भी शामिल हुई थीं.