-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान के परमाणु स्थलों का निरीक्षण है प्राथमिकता, IAEA

Source: UN News: रविवार, 29 जून 2025 00:01 AM (IST)
ईरान के परमाणु स्थलों का निरीक्षण है प्राथमिकता, IAEA
अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख रफ़ाएल मारियानो ग्रॉस्सी ने कहा है कि उनकी "पहली प्राथमिकता" यह है कि उनके निरीक्षक ईरान के परमाणु स्थलों पर फिर से लौटें, ताकि हाल ही की गई अमेरिकी बमबारी से हुए नुक़सान का आकलन और अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार की जाँच की जा सके. IAEA प्रमुख रफ़ाएल ग्रॉस्सी ने, बुधवार को ऑस्ट्रिया में पत्रकारों से बात करते हुए यह इरादा ज़ाहिर किया.क़रीब दो सप्ताह पहले इसराइल ने ईरान के सैन्य और परमाणु स्थलों पर हवाई और मिसाइल हमले शुरू किए थे. इसके बाद पिछले सप्ताहान्त, अमेरिका ने ईरान के तीन यूरेनियम संवर्धन केन्द्रों पर अचानक बमबारी की.अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर ईरान और इसराइल के बीच युद्धविराम की घोषणा की थी, जो फ़िलहाल नाज़ुक स्थिति में तो है, मगर लागू भी है. Tweet URL हालाँकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी हमलों में, ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार को कितना नुक़सान पहुँचा है.‘ऐहतियाती क़दम’ईरान ने, शुरूआती हमलों के बाद, IAEA को सूचित किया कि उन्होंने अपने परमाणु सामग्री और उपकरणों की सुरक्षा के लिए "विशेष उपाय" किए हैं.IAEA प्रमुख ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें ईरान के विदेश मंत्री का एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया है कि सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई कर ली गई है.रफ़ाएल ग्रॉस्सी ने कहा, "उन्होंने (ईरान के विदेश मंत्री ने) यह नहीं बताया कि इन उपायों का मतलब क्या है, लेकिन संकेत स्पष्ट था, उनका मतलब यही था. इसलिए हम यह मान सकते हैं कि वह सामग्री वहीं मौजूद है."इसकी पुष्टि करने और हालात का मूल्यांकन करने के लिए, "हमें वहाँ वापस जाना होगा." निरीक्षण बेहद ज़रूरीख़बरों के अनुसार, बुधवार को ईरानी संसद ने IAEA के साथ सहयोग निलम्बित करने वाला एक विधेयक पारित किया है, जिसे अब सरकार की कार्यकारी शाखा की मंज़ूरी मिलना बाक़ी है.IAEA प्रमुख ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे IAEA के साथ बैठक करें, ताकि निरीक्षणों को जारी रखने के तरीक़ों पर चर्चा की जा सके.उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा, "अन्तरराष्ट्रीय समुदाय यह जोखिम नहीं उठा सकता कि निरीक्षण प्रणाली बाधित हो."IAEA प्रमुख से यह भी पूछा गया कि अगर ईरान परमाणु अप्रसार सन्धि (NPT) से हटने की योजना बना रहा है, तो उसका क्या असर होगा. यह सन्धि परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक समझौता है.उन्होंने कहा, "अगर ऐसा होता है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा. मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा. मुझे नहीं लगता कि इससे किसी को लाभ होगा, सबसे पहले तो ईरान को ही नहीं... इससे अलग-थलग पड़ने जैसी कई समस्याएँ उत्पन्न हो जाएँगी."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement