-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में सास-बहुओं की समझ से, बेहतर महिला स्वास्थ्य की ख़ामोश क्रान्ति

Source: UN News: रविवार, 29 जून 2025 00:01 AM (IST)
राजस्थान में सास-बहुओं की समझ से, बेहतर महिला स्वास्थ्य की ख़ामोश क्रान्ति
राजस्थान के ग्रामीण इलाक़ों में पीढ़ियों से चली आ रही मान्यताएँ, महिलाओं के स्वास्थ्य निर्णयों को नियंत्रित करती रही हैं, मगर वहाँ अब बदलाव की बयार बह रही है. इस परिवर्तन का श्रेय जाता है UNFPA की साझेदारी को, जिसके ज़रिए, गर्भनिरोधक विकल्पों को सुलभ, सुरक्षित और अधिकार-आधारित बनाया जा रहा है. सास-बहुओं की अगुवाई में अब महिलाएँ न केवल परम्पराओं को चुनौती दे रही हैं, बल्कि अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए साहसिक फ़ैसले भी ले रही हैं. राजस्थान के विशाल रेगिस्तानी क्षेत्र में परम्पराएँ अक्सर पीढ़ियों की सोच और जीवनशैली को निर्धारित करती हैं, मगर वहाँ अब एक शान्त लेकिन गूंजती हुई क्रान्ति जन्म ले रही है.यह किसी सरकारी योजना या सामाजिक आन्दोलन की देन नहीं है - यह बदलाव ख़ुद महिलाओं ने शुरू किया है. और आश्चर्यजनक रूप से, इसकी अगुवाई केवल युवा नहीं, बल्कि वे महिलाएँ कर रही हैं जिन्हें समाज, लम्बे समय से ‘परम्परा की रखवाली करने वाली’ समता रहा है.एक सास की पहल, बहू की उम्मीदजैसलमेर के एक छोटे से गाँव में, पीपोन देवी और उनकी बहू सायर देवी, एक छायादार पेड़ के नीचे बैठी हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखरी हुई है. यह दृश्य जितना साधारण दिखता है, उतना ही गहरा अर्थ लिए हुए है.70 वर्षीय पीपोन देवी ने जीवनभर उस परम्परागत सोच को ढोया जिसमें एक महिला का मूल्य उसके द्वारा जन्म दिए गए पुत्रों से तय होता था. परिवार नियोजन पर चर्चा नहीं होती थी, और महिलाओं के स्वास्थ्य पर तो कोई ध्यान ही नहीं दिया जाता था.लेकिन जब सायर ने अपनी उम्र के बीसवें साल तक दो बच्चों को जन्म देने के बाद थकावट और कमज़ोरी महसूस की, तो पीपोन को अपने ही अनुभवों की याद आ गई - बिना रुके गर्भधारण और प्रसव के चक्र की थकान. उन्होंने इस चुप्पी को तोड़ने का फ़ैसला लिया. एक दिन वह अकेले गाँव के स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचीं और ‘अन्तरा’ यानि तीन महीने के इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक के बारे में जानकारी हासिल की.यह क़दम साहसिक था. उन्होंने, अपने समुदाय की वर्षों पुरानी मान्यताओं के ख़िलाफ़ जाकर, न केवल ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि उसे साझा भी किया. उन्होंने सायर को यह इंजेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया, और सायर ने इसे जीवन का नया अध्याय मानते हुए सहर्ष स्वीकार कर लिया.अब, पीपोन देवी अपनी बहू को ना केवल अगली ख़ुराक़ की याद दिलाती हैं, बल्कि एक नई विरासत भी गढ़ रही हैं - जिसमें परम्परा नहीं, स्वास्थ्य प्राथमिकता है. © UNICEF/Faisal Magray परम्परा को चुनौती देने वाली साझेदारीसैकड़ों किलोमीटर दूर, एक अन्य गाँव में 50 वर्षीय सागर कँवर और उनकी 33 वर्षीय बहू देशोत कँवर इसी तरह की एक चुनौती का सामना कर रही थीं. वहाँ की सामाजिक व्यवस्था में बहुओं की बाहरी दुनिया तक पहुँच लगभग नहीं के बराबर थी, और स्वास्थ्य सेवाएँ भी दुर्लभ थीं. परिवार नियोजन अब भी एक वर्जित विषय है, और नसबन्दी ही एकमात्र ज्ञात विकल्प मानी जाती है.लेकिन एक स्थानीय आशा कार्यकर्ता के सम्पर्क में आने के बाद, दोनों को ‘छाया’ के बारे में जानकारी मिली - एक साप्ताहिक, ग़ैर-हार्मोनल, मौखिक गर्भनिरोधक गोली. देशोत ने इसे अपनाया, और धीरे-धीरे उनकी चिन्ता, थकान और असमर्थता एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास में बदल गई. सास सागर कँवर के लिए यह अनुभव परम्परा के स्थान पर करुणा को चुनने का था. यह एक निर्णय साबित हुआ जो उन्हें आन्तरिक सन्तोष देता है.उम्र और अनुभव से निकला बदलाव का रास्ताइन कहानियों को अलग-थलग उदाहरण मानना भूल होगी. ये एक व्यापक बदलाव की प्रतीक हैं, जो राजस्थान में जड़ें जमा रहा है.महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बदलाव की अगुवाई केवल युवा महिलाएँ नहीं, बल्कि बुज़ुर्ग महिलाएँ कर रही हैं. अपने जीवन अनुभव, पारिवारिक प्रभाव और गहरी समझ के आधार पर वे नई सोच को अपनाकर अपनी बहुओं को सशक्त बना रही हैं.UNFPA की भूमिकायह परिवर्तन अकेले नहीं हो रहा. भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) मिलकर परिवार नियोजन को और अधिक सुलभ, सुरक्षित और अधिकार-आधारित बना रहे हैं. यूएनएफ़पीए ने अपनी परियोजना FP2030 साझेदारी के तहत, गर्भनिरोधक विकल्पों की "टोकरी" को व्यापक बनाया है, जिसमें दो नए तरीक़े शामिल हैं:SC DMPA (Subcutaneous DMPA): ऐसा इंजेक्शन जिसे अग्रिम कार्यकर्ता लगा सकते हैं.SD Implants (Subdermal Implants): दीर्घकालिक और प्रतिवर्ती गर्भनिरोधक जो अब लोकप्रियता प्राप्त कर रहे हैं.राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा में ये उपाय, ख़ासतौर पर हाशिए पर जी रहे समुदायों तक पहुँच बना रहे हैं. राजस्थान सरकार, यूएनएफ़पीए के सहयोग से यह सुनिश्चित कर रही है कि हर महिला को अपने स्वास्थ्य और भविष्य पर नियंत्रण का अवसर मिल सके.एक नई विरासत का आरम्भराजस्थान में अब एक नई विरासत आकार ले रही है - जो चुप्पी, दबाव और अदृश्यता की नहीं, बल्कि सहयोग, ज्ञान और विकल्प की है. यह बदलाव किसी बड़ी घोषणा के रूप में नहीं आता, बल्कि किसी दादी के क्लीनिक जाने, या किसी सास-बहू के आंगन में बैठकर हुई बातचीत के रूप में सामने आता है.यह परिवर्तन दो पीढ़ियों के बीच आपसी समझ और देखभाल से उपजता है - ऐसा बदलाव जो न केवल इन महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि अगली पीढ़ियों के लिए भी उम्मीद की नींव रखता है.यह लेख इस प्रकाशन पर आधारित है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement