×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:54 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
चाँद की घड़ी: वहाँ समय भी चलता है अपने नियमों पर
Source: UN News: शुक्रवार, 27 जून 2025 00:01 AM (IST)
चाँद पर 'समय' बता पाना टेढ़ी खीर से कम नहीं है. यह मुद्दा हमेशा से एक चर्चा का विषय रहा है, लेकिन यह सवाल अब पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी होता जा रहा है, क्योंकि फिर से चाँद पर जाने और वहाँ शोध करने की कोशिशें तेज़ हो गई हैं. संयुक्त राष्ट्र यह सुनिश्चित करने में मदद कर रहा है कि चाँद का संचालन या प्रशासन एक समन्वित और शान्तिपूर्ण तरीके़ से हो क्योंकि एक समान समय तय करना अन्तरराष्ट्रीय चर्चाओं का एक अहम हिस्सा है.आप सोच रहे होंगे कि क्यों न धरती का कोई एक समय, जैसे कि 'सम्पर्कित सार्वभौमिक समय' (Coordinated Universal Time, UTC) को ही “चाँद का समय” मान लिया जाए? इसमें भला मुश्किल ही क्या है? लेकिन ऐसा करना कई कारणों से सम्भव नहीं है.पृथ्वी के मानक अलगधरती पर समय जानना आसान है. हम इसे 24 समय क्षेत्रों में बाँटते हैं, जो पृथ्वी के घूमने और देशान्तर रेखाओं (longitude) पर आधारित होते हैं. सूरज आकाश में कहाँ है, यह देखकर भी हम समय का अन्दाज़ा लगा सकते हैं.लेकिन चाँद पर समय के नियम अलग हैं. वहाँ एक दिन 29.5 धरती के दिनों जितना लम्बा होता है. चाँद के मध्य हिस्से में सूरज लगातार 14 दिन तक चमकता रहता है, और कुछ ऊँचे पहाड़ों पर तो सूरज कभी डूबता ही नहीं, वहाँ हमेशा रौशनी बनी रहती है. यह बहुत छोटा अन्तर लग सकता है, लेकिन अन्तरिक्ष यान को सही रास्ता दिखाने में यह फर्क़ बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है. © NASA/Jordan Salkin/Keegan Bar चाँद की घड़ी के लिए एकजुटता अहमचाँद पर एक समय क्षेत्र (Time Zone) तभी काम करेगा जब वहाँ काम करने की इच्छुक सभी एजेंसियाँ और देश, एक ऐसे साझा समय पर सहमत हों, जो भरोसेमन्द हो, धरती के समय के साथ जुड़ा हो और जिसे हर कोई आसानी से इस्तेमाल कर सके. इस सपने को साकार करने के लिए UNOOSA अहम भूमिका निभा रहा है.साल 2024 में, संयुक्त राष्ट्र की अन्तरराष्ट्रीय समिति, वैश्विक उपग्रह नेविगेशन प्रणाली (ICG) ने चाँद की स्थिति, नेविगेशन और समय को लेकर एक विशेष कार्य समूह बनाया. इसका उद्देश्य चाँद के समय का एक मानक बनाना और उसे धरती पर इस्तेमाल होने वाले समय (UTC) से जोड़ना है, ताकि आने वाले सभी चन्द्र मिशनों को इसका लाभ मिल सके.सुरक्षित, शान्तिपूर्ण और टिकाऊचाँद पर समय सही तरीके़ से मिलाकर चलाना, संयुक्त राष्ट्र के बड़े उद्देश्य का हिस्सा है, जो यह सुनिश्चित करने पर ध्यान देता है कि चाँद पर होने वाली सभी गतिविधियाँ, चाहे सरकारी हों, निजी, वैज्ञानिक या व्यापार से जुड़ी हों, वो सुरक्षित, शान्तिपूर्ण और टिकाऊ बनी रहें.इसके मद्देनज़र UNOOS ने, जून 2024 में पहला “सतत चन्द्र गतिविधियाँ सम्मेलन” आयोजित किया. इसमें दुनिया भर के अन्तरिक्ष एजेंसियों के प्रमुख, क़ानून विशेषज्ञ, अन्तरिक्ष यात्री, कम्पनियों के प्रतिनिधि और शोधकर्ता शामिल हुए. उन्होंने साथ मिलकर चर्चा की, अपनी-अपनी चिन्ताएँ बताईं, और चाँद पर पारदर्शी b सबको शामिल करने वाले नियम बनाने की ज़रूरत पर सहमति जताई.इस दौरान, अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिए एक नया तरीक़ा बनाया गया है, जिसे चन्द्र गतिविधियों पर सलाहकार कार्यदल (ATLAC) कहा जाता है. इस समूह का कार्य - चाँद की खोज और वहाँ हो रही गतिविधियों को, दुनिया के देशों के बीच बेहतर तालमेल से चलाने के लिए बातचीत करना और सुझाव तैयार करना है. © NASA ATLAC आने वाले वर्षों के लिए अपना कार्य तय करेगा और सबसे ज़रूरी मुद्दों को चुनेगा, जैसे कि चाँद पर समय को एक साथ मिलाकर चलाना ताकि चन्द्र गतिविधियाँ सहयोगपूर्ण और व्यवस्थित तरीक़े से आगे बढ़ें.मानवता चाँद की खोज के एक नए दौर में प्रवेश कर रही है, जहाँ अब कई देश और संगठन इसमें हिस्सा ले रहे हैं. यह बदलाव हमारे सबसे क़रीबी आकाशीय पड़ोसियों के साथ हमारे रिश्ते को आने वाली पीढ़ियों के लिए पूरी तरह से नया रूप दे सकता है.सदस्य देश, UNOOSA के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि चाँद को वैश्विक सहयोग का क्षेत्र बनाए रखा जाए. यह कार्य बाह्य अन्तरिक्ष सन्धि के उस मूल सिद्धान्त के अनुसार किया जाएगा, जिसमें कहा गया है कि “बाह्य अन्तरिक्ष की खोज और उपयोग सभी देशों के हित और लाभ के लिए किया जाना चाहिए, जिसमें चाँद भी शामिल है.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces