Advertisement
यूक्रेन: घातक हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के हताहत होने की निन्दा

यूएन मिशन की प्रमुख डैनियल बैल ने कहा कि ये हमले दिन के समय में किए गए जब आम नागरिक अपने कार्यस्थल पर, ट्रेन में या फिर स्कूल में उपस्थित थे.23 जून को, ओडेसा क्षेत्र के बिलहॉरोड-ड्निसत्रोवस्की में स्थित एक स्कूल पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें आकर गिरी. उस समय वहाँ स्कूल के कर्मचारी और कुछ छात्र मौजूद थे. इस हमले में तीन शिक्षकों की जान गई है, और दो लड़कों समेत 14 लोग घायल हुए हैं. स्कूल को गम्भीर क्षति पहुँची है.यूएन मिशन ने हमले से प्रभावित इलाक़ों का दौरा करने पर पाया कि स्कूल में किसी प्रकार की कोई सैन्य मौजूदगी नहीं थी, और स्थानीय लोगों ने भी उनकी उपस्थिति न होने की पुष्टि की.चिन्ताजनक रुझानमिशन प्रमुख डैनियल बैल के अनुसार, यह स्कूल कोई सैन्य प्रतिष्ठान नहीं होने के बावजूद, दो मिसाइलों की चपेट में आया, जिसमें शिक्षक मारे गए और बच्चे घायल हुए.इसके अगले दिन, ड्निप्रो शहर के एक औद्योगिक इलाक़े में दिन के 11 बजे मिसाइल हमला हुआ, जिससे नज़दीक स्थित स्कूलों, अस्पतालों और रिहायशी इमारतों को नुक़सान पहुँचा है.पास से ही गुज़र रही एक यात्री रेल पर भी असर हुआ, और काँच की खिड़कियाँ चकनाचूर होने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए.इससे पहले भी, 17 जून और 23 जून को कीव शहर समेत अन्य इलाक़ों में जून महीने के दौरान सिलसिलेवार हमले किए गए हैं.वर्ष 2025 के पहले पाँच महीनों में हताहत होने वाले आम नागरिकों का आँकड़ा, पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है. गर्मी के महीनों में हताहतों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलती है.यूएन मानवाधिकार टीम ने आगाह किया कि जब बैलेस्टिक मिसाइलों को घनी आबादी वाले इलाक़ों में इस्तेमाल में लाया जाता है, तो उससे आम नागरिकों को पहुँचने वाले नुक़सान का अनुमान लगाया जा सकता है, और हालिया हमलों में यही साबित हुआ है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


