-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य पूर्व टकराव में आई सैन्य तेज़ी पर चिन्ता, क़तर में ईरानी हमले की निन्दा भी

Source: UN News: गुरुवार, 26 जून 2025 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व टकराव में आई सैन्य तेज़ी पर चिन्ता, क़तर में ईरानी हमले की निन्दा भी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार को क़तर में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले की निन्दा करते हुए, मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव और टकराव में दीगर बढ़ोत्तरी होने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. यूएन प्रमुख के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक की तरफ़ से सोमवार को जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, मध्य पूर्व टकराव में आई सैन्य तेज़ी की, शुरू से ही, बार-बार निन्दा की है.वक्तव्य के अनुसार यूएन प्रमुख ने सभी पक्षों से, युद्धक गतिविधियों को तत्काल रोके जाने की अपनी पुकार भी दोहराई है.ऐसी ख़बरें मिली हैं कि ईरान ने अपने कुछ परमाणु संवर्धन ठिकानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों के जवाब में, क़तर में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर कुछ मिसाइल दागे हैं.ख़बरों के अनुसार, ईरान ने, क़तर के अल उदीद में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर लगभघ 7 मिसाइल दागे हैं. इस अड्डे पर लगभऊग 10 हज़ार सैनिक तैनात हैं.अन्तरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, ईरान द्वारा दागे गए 7 में से छह मिसाइलों को क़तर ने नाकाम कर दिया और किसी के हताहत होने के समाचार भी नहीं हैं.युद्ध रोके जाने की पुकारयूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, सभी सदस्य देशों से यूएन चार्टर और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अन्य नियमों के तहत अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाने का भी आग्रह किया है.ग़ौरतलब है कि इसराइल द्वारा 13 जून को ईरान में अनेक ठिकानों पर किए गए हमलों और उसके जवाब में ईरान द्वारा इसराइल में किए गए मिसाइल हमलों से, मध्य पूर्व में संकट गहरा गया है.संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा था कि उनके देश ने, ईरान के तीन परमाणु संवर्धन ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने रविवार को कहा कि ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों से व्यापक स्तर पर युद्ध छिड़ने और अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था को गम्भीर क्षति पहुँचने का जोखिम बढ़ गया है. उन्होंने मध्य पूर्व क्षेत्र में उपजे चरम तनाव की स्थिति पर रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक को सम्बोधित करते हुए यह चेतावनी जारी की.अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी - IAEA ने, ईरान के परमाणु ठिकानों पर इन हमलों के बाद, वहाँ की स्थिति का आकलन किए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement