-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: निजी सहायता केन्द्रों के आसपास 400 से अधिक फ़लस्तीनियों की मौत

Source: UN News: गुरुवार, 26 जून 2025 00:01 AM (IST)
ग़ाज़ा: निजी सहायता केन्द्रों के आसपास 400 से अधिक फ़लस्तीनियों की मौत
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय – OHCHR ने कहा है कि ग़ाज़ा में विवादास्पद नए सहायता केन्द्रों से भोजन सामान हासिल करने की कोशिश करते समय, इसराइली सेना के हाथों कम से कम 410 फ़लस्तीनी लोग मारे गए हैं - जो कि एक सम्भावित युद्ध अपराध है. यह चेतावनी, इसराइल और अमेरिका समर्थित ग़ाज़ा मानवीय संस्थान (GHF) द्वारा संयुक्त राष्ट्र और अन्य स्थापित ग़ैर सरकारी सहायता संगठनों को दरकिनार करते हुए, 27 मई को कुछ चुनिन्दा केन्द्रों में काम शुरू करने के लगभग एक महीने बाद आई है. Tweet URL संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता थमीन अल-कीतन ने जिनीवा में कहा कि ग़ाज़ा मानवीय संस्थान के खाद्य वितरण केन्द्रों पर अक्सर भ्रम की स्थिति और गोलीबारी होती रही है, क्योंकि हताश और भूखे ग़ाज़ावासी, भोजन सामग्री हासिल करने के लिए दौड़ पड़ते हैं.प्रवक्ता ने ज़ोर देकर कहा, "इसराइल का सैन्यीकृत मानवीय सहायता तंत्र, सहायता वितरण पर अन्तरराष्ट्रीय मानकों के विपरीत है.""नागरिकों के लिए भोजन को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करना और जीवन-रक्षक सेवाओं तक उनकी पहुँच को प्रतिबन्धित करना या रोकना, एक युद्ध अपराध है. और कुछ परिस्थितियों में, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अन्य अपराधों के तत्व भी बन सकते हैं."संयुक्त राष्ट्र सहायता समन्वय कार्यालय OCHA ने, आपात स्थिति पर अपनी नवीन जानकारी में बताया कि “हर दिन सभी आयु वर्ग के बहुत से लोग मारे जा रहे हैं और घायल हो रहे हैं”.“मानवीय सहायता अभियानों को पर्याप्त स्तर पर सुविधाजनक नहीं बनाया जा रहा है, जिससे अब तक जीवित बचे लोगों की महत्वपूर्ण ज़रूरतों को पूरा नहीं किया जा रहा है.”अन्धाधुन्ध गोलीबारी या फ़ायरिंग से मौतेंइस बीच, जिनेवा में OHCHR के प्रवक्ता अल-कीतन ने बताया कि निजी सहायता केन्द्रों में प्रभावित लोगों को, इसराइल रक्षा बलों द्वारा या तो “अन्धाधुन्ध गोलीबारी या गोली” का निशाना बनाया गया. इसराइली रक्षा बलों ने, नागरिकों को ख़तरे में डाला है और “ग़ाज़ा में भयावह मानवीय स्थिति” को बढ़ाया है.ग़ाज़ा में अब भी जारी संयुक्त राष्ट्र व अन्य सहायता भागीदारों के कुछ बचे हुए सहायता क़ाफ़िलों के पास पहुँचने का प्रयास करते समय, इसराइली सेना द्वारा, कम से कम 93 लोगों की कथित तौर पर मार दिए जाने की ख़बरें हैं.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने एक पिछली चेतावनी में, कथित तौर पर हमास से जुड़े हथियारबन्द लोगों द्वारा ग़ाज़ा मानवीय संस्थान (GHF) से जुड़े फ़लस्तीनी कर्मचारियों की सम्भावित हत्या की निन्दा की थी.संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने एक बयान में कहा, "इन हत्याओं को तुरन्त रोका जाना होगा और ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना होगा."सबसे कमज़ोर हालात वाले लोग वंचितOHCHR के प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के साथ-साथ वृद्ध लोगों और विकलांग लोगों को आज भी ग़ाज़ा में भोजन प्राप्त करने में "कई चुनौतियों" का सामना करना पड़ रहा है.भोजन, ईंधन और दवा सहित मानवीय सहायता सामग्री पर लगभग पूर्ण नाकाबन्दी के परिणामस्वरूप, 20 महीने से अधिक समय तक, हर रोज़ हो रही इसराइली बमबारी के बाद, ग़ाज़ा में सहायता क़ाफ़िले की लूटपाट अब आम बात हो गई है.इसका परिणाम यह है कि ग़ाज़ा के सबसे कमज़ोर हालात वाले व्यक्ति, इस नई सहायता सामग्री तक तक पहुँचने में असमर्थ हैं.आज तक, संयुक्त राष्ट्र से भिन्न सहायता केन्द्रों और लूटपाट से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 3 हज़ार फ़लस्तीनी लोग घायल हो चुके हैं.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बताया, "ग़ाज़ा में हताश, भूखे लोगों को या तो भूख से मरने या फिर भोजन प्राप्त करने की कोशिश करते समय मारे जाने के जोखिम के, अमानवीय विकल्प का सामना करना पड़ रहा है."सहायता में जारी बाधाएँहालाँकि संयुक्त राष्ट्र और अन्य सहायता एजेंसियाँ अब भी ग़ाज़ा में काम कर रहे हैं, लेकिन वे अपने मिशनों को सुविधाजनक बनाने के लिए इसराइली अधिकारियों पर निर्भर हैं.सहायता दलों ने बताया कि शनिवार और रविवार को मानवीय कार्यों के लिए 16 में से केवल आठ अनुरोधों को मंज़ूरी दी गई.ग़ाज़ा के अधिकतर इलाक़ों में, इसराइली सेना द्वारा जारी बेदख़ली आदेश लागू हैं. एक ऐसा ही नवीन आदेश सोमवार को ख़ान यूनिस की दो बस्तियों में जारी किया गया.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement