-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस: हमारे स्वास्थ्य व देखभाल से जुड़ी है पृथ्वी की सेहत भी

Source: UN News: मंगलवार, 24 जून 2025 00:00 AM (IST)
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस: हमारे स्वास्थ्य व देखभाल से जुड़ी है पृथ्वी की सेहत भी
हर वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले 'अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस' के सिलसिले में शुक्रवार को यूएन मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन और यूएन सचिवालय के सहयोग से आयोजित हुए 11वें योग दिवस की थीम थी: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग. इसका सन्देश है कि शारीरिक तन्दरुस्ती, मानसिक शान्ति और भावनात्मक सन्तुष्टि प्रदान करने वाले योग से, पृथ्वी की सेहत भी जुड़ी हुई है. इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की वीडियो रिकॉर्डिंग यहाँ देखी जा सकती है. योग दिवस का उद्देश्य, योग आसन से होने वाले लाभ के प्रति विश्व भर में जागरूकता का प्रसार करना है. योग शरीर और मस्तिष्क, मानवता और प्रकृति, और दुनिया भर में मौजूद करोड़ों लोगों को, एकता के धागे में पिरोता है.योग एक ऐसी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक व्यायाम प्रक्रिया है जो भारत में शुरू हुई थी और अब दुनिया भर में विभिन्न रूपों में लोकप्रिय व प्रचलित है.संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसम्बर 2014 को, एक प्रस्ताव पारित करके, हर वर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी.उसके बाद से, हर वर्ष, दुनिया भर में लाखों-करोड़ों लोग योग दिवस आयोजनों में बेहतर मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हिस्सा लेते हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement